Trusted Vedic Astrology Solutions | Since 1998
CZone India
Astrology Knowledge

6 फरवरी 2024, मंगलवार का राशिफल

February 6, 2024

Mesha (Aries)
आज अपने करियर को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के व्यवहार से आप व्यथित हो सकते हैं। बच्चे आज पढ़ाई को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। पेट में जलन की समस्या हो सकती है। बड़े-बुजुर्ग लोगों का अनादर न करें।

Vrishabha (Taurus)
धन का अनावश्यक अपव्यय करने से बचें। मेहनत का पूरा लाभ नहीं उठा पायेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को चोरी और सामान गुमने जैसी स्थितियों के लिये कुछ सावधान रहना चाहिये। कमीशन से जुड़े कार्यों में नुकसान हो सकता है। मित्रों से ज्यादा अपेक्षा न करें।

Mithuna (Gemini)
नया कार्य आज शुरू करना हितकर रहेगा। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन विशेष रूप से शुभ है। व्यापार में आपको पुराने सम्पर्कों से काफी लाभ हो सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान अवश्य रखें।

Karka (Cancer)
ऑनलाइन कारोबार में उत्तम लाभ मिल सकता है। पूरे मनोयोग से अपने कार्यों में ध्यान दें। स्त्री वर्ग को अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहना चाहिये। साझेदारी में नये काम शुरू कर सकते हैं। छोटी दूरी की यात्रा में आपको कुछ समस्या हो सकती है।

Simha (Leo)
आज आपको बुखार और सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है। अपनी कार्यक्षमता को लेकर कुछ शंका में रहेंगे। नये कार्यों की शुरुआत न करें। अनावश्यक बहसबाजी से अन्ततः आपका ही नुकसान होगा। मन्त्र और देवपूजा आदि की तरफ आप प्रवृत्त हो सकते हैं।

Kanya (Virgo)
आज कीमती वस्तुओं को सम्भाल कर रखें। आज आप कई सारे काम होने के कारण थोड़े भ्रमित से रहेंगे। निर्णय लेने में थोड़ी परेशानी होगी। परिजनों के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा। जल्दबाज़ी के कारण काम बिगड़ भी सकते हैं।

Tula (Libra)
वैवाहिक सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। अध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। किसी सुखद समाचार मिलने से मन प्रसन्न होगा। अपनी कार्यप्रणाली में सुधार कर सकते हैं। धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बनेगी।

Vrishchika (Scorpio)
अपने लक्ष्यों को सुनियोजित तरीके से पूरा कर लेंगे। आपके स्वभाव में ताजगी रहेगी। अनुशासित जीवनशैली के कारण स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के लोगों पर किसी कारण नाराज हो सकते हैं। अधिक थकान के कारण सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है। प्रेमी जन से कोई वादा न करें।

Dhanu (Sagittarius)
व्यापार में सुधार होने से प्रसन्न रहेंगे। लेकिन अपने हिसाब-किताब का विवरण स्पष्ट रखे। यात्रा के दौरान सावधानी और सुरक्षा का ध्यान रखें। जॉब कर रहे लोगों को आज कार्यक्षेत्र में ज्यादा काम मिल सकता है। मशीनी कार्यों में कुछ सुधार करना पड़ सकता है।

Makara (Capricorn)
परिजनों से भावनात्मक सहयोग की अपेक्षा रखेंगे। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद को टालने का प्रयास करें। पुराने कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कर लें। अपने आत्मविश्वास और मनोबल में कमी न आने दें। सम्भव हो तो आज लम्बी दूरी की यात्रा न करें।

Kumbha (Aquarius)
आज आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। घर की समस्याओं को शान्तिपूर्ण तरीके से सुलझा लेंगे। लोगों के विश्वासपात्र बने रहेंगे। प्रेमी जन के साथ अच्छा समय बितायेंगे। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिये समर्पित रहेंगे। भविष्य की योजनाओं पर मित्रों से चर्चा हो सकती है।

Meena (Pisces)
आपकी दिनचर्या बहुत ही व्यवस्थित रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के बीच काफी अच्छा तालमेल रहेगा। इन्जीनियरिंग के विद्यार्थियों को जॉब के मौके मिल सकते हैं। कठोर वचन बोलने से आपका प्रेमी नाराज हो सकता है। लोग आपके काम का श्रेय ले सकते हैं। गैस और एसीडिटी की समस्या हो सकती है।

HomeForecast🛒CartSupport