विश्वसनीय वैदिक ज्योतिष समाधान | Since 1998
CZone India
ज्योतिष ज्ञान

6 दिसंबर, बुधवार का राशिफल

December 6, 2023

Mesha (Aries)
अपनी योजनाओं को लोगों के सामने साझा न करें। लोग आपका मजाक उड़ा सकते हैं। घर का माहौल अनुशासित रहेगा। कार्यक्षेत्र में अचानक परिवर्तन करने पड़ सकते हैं। नकारात्मक आदतों को छोड़ने का प्रयास करें। आप दूसरों की सहायता करने की पूरी कोशिश करेंगे।

Vrishabha (Taurus)
व्यापार को लेकर टेंशन हो सकती है। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़े गम्भीर रहें। वायरल से जुड़ी परेशानी होने की सम्भावना है। दोस्तों के साथ आप घूमने जा सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत कुछ कमजोर हो सकती है।

Mithuna (Gemini)
विरोधी आपकी आलोचना कर सकते हैं। आय के नये मौके मिल सकते हैं। विद्यार्थी उच्च शिक्षा को लेकर काफी मेहनत करेंगे। लेकिन फिर भी विघ्न का सामना करना पड़ेगा। सम्पत्ति को लेकर विवाद होने की आशंका है। आज अपनी सेहत का ध्यान रखें।

Karka (Cancer)
आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिलने की सम्भावना है। अपने काम के प्रति एकाग्र रहेंगे। इससे व्यापार से जुड़ी समस्याओं का समाधान आपको मिल सकता है। उच्च अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे।

Simha (Leo)
यदि सर्दी-खांसी से पीड़ित हैं तो तुरन्त उसका इलाज करवायें। आपको फिजूल खर्च करने से बचना चाहिये। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़े मौके मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारियों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। लोग आपकी बातों का गलत मतलब न निकालें इसका ध्यान रखें।

Kanya (Virgo)
भविष्य की योजनाओं में आप निवेश कर सकते हैं। विरोधियों के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की समस्या दूर होगी। आप कुछ रोमांचक कार्यों में रुचि ले सकते हैं। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। साझेदारी वाले व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है। फिलहाल वर्तमान कार्यों में ही ध्यान दें।

Tula (Libra)
जॉब में अचानक स्थान-परिवर्तन से परेशान होंगे। छोटी-मोटी बातों पर ज्यादा आक्रामक न हों। भूमि सम्बन्धित मामलों में अड़चन आने की सम्भावना है। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध प्रभावित हो सकते हैं। आदर्शवादी होने से आपको बचना चाहिये। नजदीकी लोग आपको धोखा दे सकते हैं।

Vrishchika (Scorpio)
आज आपके सभी काम सही समय पर पूर्ण हो जायेंगे। आपकी सलाह से लोगों को बहुत लाभ होगा। प्रेम सम्बन्धों को परिवार से स्वीकृति मिल सकती है। पुराने रोग से मुक्ति मिलने के अच्छे योग हैं। अपना खानपान बेहद सन्तुलित रखें।

Dhanu (Sagittarius)
परिवार में थोड़ा काम की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा नरम सा हो सकता है। विदेश यात्रा होने के योग बन रहे हैं। योजनाओं को क्रियान्वित करने में आसानी होगी। लोग आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे। पिताजी अथवा गुरुजनों के साथ किसी गम्भीर मुद्दे पर चर्चा हो सकती है।

Makara (Capricorn)
छात्रों को पढ़ाई में अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी। व्यापारिक उद्देश्य से यात्रा हो सकती है। अनावश्यक खर्चों को नियन्त्रित करना पड़ेगा। बनते हुये कार्यों में विघ्न आने की आशंका है। बुजुर्गों के व्यवहार से आप आहत हो सकते हैं। आध्यात्मिक चिन्तन को आप काफी समय देंगे।

Kumbha (Aquarius)
अनैतिक कार्यकलापों की तरफ प्रेरित हो सकते हैं। अपने शुभचिन्तकों की सलाह को अन्यथा न लें। सोच-समझकर ही धन सम्बन्धी निर्णय लें। कोई महत्वपूर्ण कार्य आज रुक सकता है। आज शान्तिपूर्वक दिन बिताना होगा।

Meena (Pisces)
दिनचर्या थोड़ी असामान्य हो सकती है। घर में कुछ आगंतुकों का आगमन हो सकता है। विवादित मामलों को सुलझा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

होमराशिफल🛒कार्टसहायता