Trusted Vedic Astrology Solutions | Since 1998
CZone India
Astrology Knowledge

5 दिसंबर, मंगलवार का राशिफल

December 5, 2023

 

Mesha (Aries)
मन में कुछ नया करने की इच्छा जागृत होगी। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिये दिन शानदार है। सन्तान को लेकर शुभ समाचार मिल सकते हैं। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। मित्र के साथ आप घूमने जा सकते हैं।

Vrishabha (Taurus)
नयी डील करने में जल्दबाज़ी न करें। जीवनसाथी की आपको उत्तम सलाह प्राप्त होगी। लेकिन उनसे वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं। आप जो भी काम करेंगे उसे अच्छी तरह से करेंगे। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। बौद्धिक कार्यों में आपकी रुचि जागृत होगी।

Mithuna (Gemini)
आज का दिन उत्साह से पूर्ण रहेगा। किसी परिजन का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। दोस्तों और भाई-बहनों के साथ सम्बन्ध मजबूत होंगे। नये अनुबन्ध होने के योग बन रहे हैं। महिलाओं के मन में किसी बात को लेकर चिन्ता रहेगी।

Karka (Cancer)
घर के सदस्यों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। वैवाहिक सम्बन्धों का तनाव दूर होगा। घर में अनुशासन का माहौल रहेगा। विवाहेत्तर सम्बन्धों में रुचि न लें। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों से सावधानी रखनी चाहिये। पेट में एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

Simha (Leo)
आज काफी समय से रुके हुये कार्यों में गति आयेगी। कठोर परिश्रम के माध्यम से परिस्थितियों को अपने पक्ष में कर लेंगे। जीवनसाथी का उचित सहयोग प्राप्त होगा। सन्तान की सफलता से उत्साहित रहेंगे। बड़ी कम्पनी से जॉब ऑफर हो सकती है। महिलाओं का स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा रहेगा।

Kanya (Virgo)
आज गलत खानपान के कारण अपच हो सकता है। दोस्तों के साथ व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद न करें। मित्र व सहकर्मी आपसे नाराज हो सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। इसीलिये आपको काफी सम्भल कर रहने की सलाह दी जाती है।

Tula (Libra)
छात्र रचनात्मक लेखन और प्रतियोगिताओं में भाग ले सकते हैं। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल अच्छा रहेगा। घर में अस्त-व्यस्त सा माहौल रहेगा। मार्केटिंग सम्बन्धी कार्यों में बड़ा धन लाभ हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। आपके व्यवहार की लोग प्रशंसा करेंगे।

Vrishchika (Scorpio)
आपकी प्रतिभा लोगों के सामने आयेगी। परिवार का वातावरण खुशनुमा रहेगा। धर्म-कर्म और अध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। कारोबार को लेकर दूरदर्शी निर्णय ले सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा रहेगा।

Dhanu (Sagittarius)
घर में मेहमानों का आगमन होगा। घर में सुकून और शान्ति का वातावरण रहेगा। प्रेम सम्बन्धों में नज़दीकियाँ बढ़ेंगी। छात्रों को नया अनुभव और ज्ञान प्राप्त होगा। व्यवसाय में अपने लक्ष्यों को लेकर कुछ संशय में रहेंगे। महिलाओं को मायके पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है।

Makara (Capricorn)
आज महत्वपूर्ण पेपर्स और फाइल्स को सम्भाल कर रखें। आज आप गलत कार्यों की तरफ प्रवृत्त हो सकते हैं। अपमान जनक परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। मित्र की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है। इसके कारण आपको आत्मिक खुशी मिलेगी।

Kumbha (Aquarius)
पति-पत्नी के मध्य के आपसी सम्बन्ध और मधुर होंगे। बड़े बुजुर्ग लोगों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। प्रेमी जन के साथ डेट पर जाने का प्लान कर सकते हैं। श्वास के रोगियों को समस्या हो सकती है। आपके विनम्र स्वभाव की लोग प्रशंसा करेंगे। होटल कारोबारियों की आय में वृद्धि होगी।

Meena (Pisces)
अचल सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। आयात-निर्यात से जुड़े कारोबार में प्रगति होगी। नयी ऊर्जा के साथ अपने काम में लगेंगे। आध्यात्मिक प्रवृत्ति के लोगों के साथ समय बिताने का प्रयास करें। किसी पुरानी बात को लेकर आप उलझन में रहेंगे।

HomeForecast🛒CartSupport