विश्वसनीय वैदिक ज्योतिष समाधान | Since 1998
CZone India
ज्योतिष ज्ञान

30 नवंबर, गुरुवार का राशिफल

November 30, 2023

Mesha (Aries)
आप दूसरों का हित करने का प्रयास करेंगे जिसके कारण आपकी प्रशंसा होगी। व्यवसाय में नये साझेदार बन सकते हैं। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती हैं। आपको कोई शुभ सूचना मिलने की सम्भावना बन रही है। परिवार में कोई बड़ा आयोजन हो सकता है।

Vrishabha (Taurus)
आपके द्वारा किये गये प्रयास निष्फल होने की आशंका है। धन का उधार लेन-देन नुकसानदेह सिद्ध हो सकता है। छोटे बच्चों की परवरिश को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। विवादों का निपटारा करने का प्रयास करें। आलस्य को अपनी जीवनशैली से दूर रखें। लोग आपके अधिकारों पर प्रश्नचिन्ह लगा सकते हैं।

Mithuna (Gemini)
नयी तकनीक का प्रयोग सीखना उचित होगा। परोपकार के कार्यों में आप भाग लेंगे। विवेकपूर्ण निर्णय लेने से आपको करियर में उत्तम लाभ मिल सकता है। व्यापार वृद्धि के अच्छे योग बन रहे हैं। अपनी सोच को सकारात्मक रखने का प्रयास करें। आपका आत्मबल मजबूत रहेगा।

Karka (Cancer)
किसी नजदीकी व्यक्ति को लेकर मन दुखी हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा कर सकते हैं। आज आपको शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। पार्टनर के साथ अनावश्यक वाद-विवाद में उलझ सकते हैं। नकारात्मक लोगों के सम्पर्क में आने से बचें। काम की अधिकता के कारण परिवार को समय नहीं दे पायेंगे।

Simha (Leo)
नये बिजनेस अनुबन्ध आपको प्राप्त होने की सम्भावना है। लोग गम्भीर विषयों पर आपसे परामर्श ले सकते हैं। मन में बेचैनी का भाव रहेगा। लेकिन आपके सभी काम बनते हुये नजर आयेंगे। प्रेम-सम्बन्धों को लेकर काफी सम्वेदनशील हो सकते हैं।

Kanya (Virgo)
भारी उद्योगों और माइनिंग आदि जैसे कार्यों से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। परिवार में आपकी प्रशंसा होगी। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नयी तकनीक का प्रयोग सीखने का प्रयास करेंगे। आप मित्रों के साथ गम्भीर विषयों पर चर्चा कर सकते हैं।

Tula (Libra)
खर्चों के मामलों में आपको सावधान हो जाना चाहिये। सेहत से जुड़े हुये मामलों में धन खर्च करेंगे। सन्तान के व्यवहार से आपका मन प्रसन्न रहेगा। मन में बेचैनी का भाव हो सकता है। आपको उधार धन लेना पड़ेगा। आत्मसंयम बनाये रखें।

Vrishchika (Scorpio)
कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलने से प्रसन्नता होगी। अपने विचारों को लोगों से साझा न करें। दोपहर बाद स्थितियाँ धीरे-धीरे अनुकूल होंगी। मन में डर का भाव रहेगा। लोग आपको नुकसान पहुँचाने का प्रयास कर सकते हैं।

Dhanu (Sagittarius)
साझेदारी वाले कार्यों से आपको लाभ मिलेगा। बौद्धिक क्षमता का कुशल प्रयोग करेंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता आयेगी। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकार और प्रसिद्धि बढ़ेगी। भविष्य की योजना बना सकते हैं।

Makara (Capricorn)
अपनी पुरानी गलतियों से सबक लेंगे। किसी पर भी अपने विचारों को लेकर ज्यादा दबाव न बनायें। आप किसी गम्भीर मामले को लेकर साहसिक निर्णय ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी भूमिका समन्वय करने वाले व्यक्ति के रूप में होगी। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन काफी शुभ रहने वाला है।

Kumbha (Aquarius)
व्यवसाय में कुछ नुकसान की आशंका है। किसी कर्मचारी पर ज्यादा भरोसा न करें। घर के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल अच्छा रखें। मन में विरक्ति का भाव रहेगा। बच्चे ऑनलाइन गेम्स और गैजेट्स आदि में काफी रुचि लेंगे। ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन करें।

Meena (Pisces)
मन में विरक्ति का भाव उत्पन्न होगा। माताजी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। कार्यों में बदलाव करने के प्रयास आज उचित नहीं है। अपरिचितों पर ज्यादा भरोसा न करें। पेट में जलन की समस्या हो सकती है। किसी के साथ वाद-विवाद न करें।

होमराशिफल🛒कार्टसहायता