विश्वसनीय वैदिक ज्योतिष समाधान | Since 1998
CZone India
ज्योतिष ज्ञान

30 जनवरी 2024, मंगलवार का राशिफल

January 30, 2024

Mesha (Aries)
आज आप प्रतिस्पर्धियों के सामने बचाव के मूड में रहेंगे। आलस्य के कारण महत्वपूर्ण काम अटक सकते हैं। ननिहाल पक्ष में किसी परिजन का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिये दिन काफी अच्छा है। आप कुछ प्रभावशाली लोगों के व्यक्तित्व और उनकी सफलता से काफी प्रेरित रहेंगे।

Vrishabha (Taurus)
सन्तान की उन्नति से आपको प्रसन्नता होगी। महत्वपूर्ण व्यापारिक सम्बन्ध बन सकते हैं। प्रेमी जन के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का व्यवहार आपको दुखी कर सकता है। पिता के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें।

Mithuna (Gemini)
आज आप थोड़े अव्यावहारिक हो सकते हैं। जिसके कारण कार्यों में रुकावटें आ सकती है। निजी सम्बन्धों में कुछ न्यूनता महसूस होगी। अपनी जीवनशैली पर ध्यान अवश्य दें। स्वादिष्ट भोजन व महँगे उत्पादों का प्रयोग आपको मानसिक सन्तोष की अनुभूति करायेगा। यात्राओं के लिये दिन शुभ नहीं है।

Karka (Cancer)
अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। बॉस आपकी सैलरी बढ़ाने को लेकर चर्चा कर सकते हैं। बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। आप अपने कुशल वाक् चातुर्य से महत्वपूर्ण परिस्थितियों को अपने पक्ष में कर लेंगे। किसी उत्सव में सम्मिलित होने का निमन्त्रण मिल सकता है।

Simha (Leo)
आज आपको स्वास्थ्य में काफी ध्यान देना चाहिये। आय के स्रोतों में कमी आ सकती है। जल्दबाजी में कोई बड़ा निवेश न करें। अधिकारी वर्ग आपके काम में कमी निकाल सकते हैं। जोड़ों में दर्द व खिंचाव की समस्या हो सकती है। अनुपयोगी गतिविधियों में अपना समय बर्बाद न करें।

Kanya (Virgo)
आर्थिक उलझनों का निवारण होगा। आपकी इच्छाओं के पूरा होने के योग बन रहे हैं। मित्र आपकी सहायता करने का प्रयास करेंगे। फ़िल्म उद्योग से जुड़े लोगों का भाग्य खुल सकता है। अचानक बड़े प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। धर्म-कर्म में आप काफी सक्रिय हो सकते हैं।

Tula (Libra)
दिन की शुरुआत कुछ नकारात्मक रहेगी। आज किसी महत्वपूर्ण काम में हाथ न डालें। प्रेम सम्बन्धों को लेकर भावुक हो सकते हैं। मन में अप्राकृतिक और अव्यावहारिक विचारों का जमावड़ा लगा रहेगा। पिता से झगड़ा हो सकता है।

Vrishchika (Scorpio)
प्रेम सम्बन्ध को वैवाहिक स्वरूप भी दे सकते हैं। आपके विरोधी भी आपकी प्रशन्सा करेंगे। आज अपने परिजन व दोस्तों के साथ समय बितायें। विद्यार्थियों को आज किसी उपलब्धि के लिये सम्मान मिल सकता है। मार्केटिंग से जुड़े कारोबार में उत्तम प्रगति होगी।

Dhanu (Sagittarius)
यात्रा काफी शुभ एवं मंगलमय रहने वाली है। आपके व्यवहार एवं सिद्धान्तों से कई लोग प्रभावित रहने वाले हैं। छोटे बच्चों की पढ़ाई को लेकर माता-पिता चिन्तित हो सकते हैं। रेस्टोरेन्ट एवं होटल कारोबारियों की आय में वृद्धि होगी। आज आप अपने परिजनों के साथ समय बिताना काफी पसन्द करेंगे।

Makara (Capricorn)
दिन की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। धर्म-कर्म में आप रुचि ले सकते हैं। उच्च शिक्षा में बड़ा शानदार प्रदर्शन करेंगे। दोपहर के बाद काम तेजी से गति पकड़ेंगे। सेहत में आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी। आज आपको अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन लेना चाहिये।

Kumbha (Aquarius)
आज आकस्मिक धन हानि होने के योग बन रहे हैं। व्यस्तता के बावजूद अपने काम पर ध्यान दें। किसी से व्यर्थ में न उलझे। दूसरों के काम में टोका-टाकी करना उचित नहीं है। अपना चरित्र अच्छा रखें। । विवाह सुख में कुछ न्यूनता रहेगी।

Meena (Pisces)
व्यवसाय में बड़ा लाभ व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दाम्पत्य सुख का भरपूर आनन्द लेंगे। आज आप काफी रोमान्टिक मूड में रहने वाले हैं। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भरा समय बितायेंगे। धर्म-कर्म में दिखावा न करें। करियर में आपको बड़े मौके मिल सकते हैं।

होमराशिफल🛒कार्टसहायता