

Mesha (Aries)
जीवनसाथी के व्यवहार से बहुत ज्यादा प्रसन्न रहेंगे। सुख और विलासिता का भरपूर लाभ उठाने वाले हैं। घरवालों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। परिवार में पारस्परिक सद्भाव बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में मनोनुकूल परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं।
Vrishabha (Taurus)
नये कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। IT और ई-कॉमर्स से जुड़े लोगों की अत्यधिक व्यस्तता रहने वाली है। आज आपको पुरानी गलतियों से सीखने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय में आप अतिरिक्त निवेश करने का विचार बनायेंगे। गुप्त शत्रु बढ़ने की आशंका है।
Mithuna (Gemini)
आपका चित्त काफी प्रसन्न रहेगा। प्रेम सम्बन्धों में नवीनता और ताजगी का एहसास होगा। कारोबार की बिगड़ती स्थितियों को अपनी बुद्धिमत्ता से सम्भाल लेंगे। दोस्तों के साथ किसी योजना पर चर्चा करेंगे। सन्तान को लेकर आपको गर्व का अनुभव होगा।
Karka (Cancer)
आज आपको आलस्य से आपको बचना चाहिये। कारोबार में व्यस्तता बढ़ने वाली है। नवीन परियोजना पर त्वरित कार्यान्वयन कर सकते हैं। पुराना ऋण आपके लिये परेशानी खड़ी कर सकता है। घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा।
Simha (Leo)
नये सम्पर्क विकसित होने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी आपका सहयोग करेगा। आज का दिन भोग विलास में बीतेगा। सोशल मीडिया पर आप काफी सक्रिय रहेंगे। लाभदायक सौदे मिलने के योग बन रहे हैं। सरकारी कार्यों की बाधा दूर होगी।
Kanya (Virgo)
व्यापार में आप काफी ध्यान देंगे। अपने हितों को लेकर काफी जागरूक रहेंगे। स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। आपको अपनी माता का ध्यान रखना चाहिये। घरेलू काम-काज में आप काफी रुचि लेंगे। निवेश लाभकारी सिद्ध होंगे।
Tula (Libra)
आयात-निर्यात से जुड़े कारोबार में लाभ मिलेगा। करियर में वृद्धि देखने को मिलेगी। कामकाज की स्थितियों को दोबारा सँवारने का प्रयास करेंगे। यात्राओं से आपको काफी कुछ सीखने को मिलेगा। इन्टरव्यू आदि में सम्मिलित हो रहे हैं, तो सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
Vrishchika (Scorpio)
जमा पूँजी को लेकर अनिश्चितता बढ़ेगी। आपको बॉस से उलझने से बचना चाहिये। दान-धर्म के कार्यों से पीछे न हटें। लेकिन किसी को धन उधार न दें। जॉब को लेकर कुछ चिन्ता बढ़ेगी। मानसिक रूप से आपको मजबूत रहना चाहिये।
Dhanu (Sagittarius)
आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लेकिन आज किसी पर भी सीधे-सीधे विश्वास करना ठीक नहीं होगा। प्रेमी जन आपके बहुत निकट आ सकता है। भावुक होकर निर्णय न लें। आप धार्मिक गतिविधियों में सम्मिलित हो सकते हैं।
Makara (Capricorn)
विवाह योग्य जातकों का विवाह तय हो सकता है। स्वादिष्ट पकवानों का भरपूर आनन्द लेंगे। जॉब को लेकर तनाव दूर होने की सम्भावना है। नया व्यापार शुरू करने के दिन काफी अच्छा है। मैनेजमेन्ट से जुड़े कार्यों में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
Kumbha (Aquarius)
माता-पिता की सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा। जॉब में अतिरिक्त कार्य का दबाव हो सकता है। धार्मिक यात्राओं में जाने के योग बन रहे हैं। वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। अधिकारियों के साथ आपको व्यवहार अच्छा रखना चाहिये।
Meena (Pisces)
प्रेमी के प्रति अत्यधिक भावुक होना दुख का कारण बन सकता है। परिवार के लोगों के व्यवहार से निराश हो सकते हैं। आज आप धन को लेकर परेशान हो सकते हैं। किसी को उधार धन न दें। आज आपको स्वाध्याय करने में अपना समय व्यतीत करना चाहिये।
