

Mesha (Aries)
घर के किसी सदस्य के विवाह को लेकर चिन्ता दूर होगी। बेरोजगार लोगों को किसी अच्छी जॉब का प्रपोज़ल मिल सकता है। ऑफिस में आपके अधिकार बढ़ेंगे। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामन्जस्य बहुत ही अच्छा रहेगा। आप सस्ते दाम पर महँगी वस्तु खरीद सकते हैं।
Vrishabha (Taurus)
परिवार के माहौल को लेकर थोड़े अशान्त रहेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। आपकी योग्यता और कार्यशैली की प्रशन्सा आपके विरोधी जन भी करेंगे। किसी भी काम को हल्के में न लें। धन को लेकर परेशानी दूर होगी। दोपहर के बाद लव लाइफ में कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है।
Mithuna (Gemini)
दिन की शुरुआत में आन्तरिक ऊर्जा में कमी महसूस करेंगे। प्रेमी जन के प्रति काफी आकर्षित रहेंगे। शाम तक आर्थिक परेशानियों से काफी हद तक निकल पायेंगे। व्यापारियों का रुका हुआ धन प्राप्त होगा। युवा अपने करियर को लेकर काफी आशावादी रहेंगे। पिछले कुछ समय से यदि स्वास्थ्य समस्या थी तो आज दूर हो सकती है।
Karka (Cancer)
अपने व्यवहार में ज्यादा परिवर्तन न करें। आज सम्वेदनशीलता के कारण आपका मूड स्विंग होता रहेगा। बुद्धिमान लोगों की सलाह अवश्य लें। वातावरण में हो रहे बदलाव को लेकर चिन्तित रहेंगे। घर से बाहर निकलने के दौरान सामाजिक दूरी का पालन निश्चित रूप से करें।
Simha (Leo)
दैनिक दिनचर्या बहुत ही अच्छी रहेगी। विद्यार्थी अपने करियर और अध्ययन को लेकर सचेत रहेंगे। घर के रखरखाव में आप विशेष रुचि लेंगे। अधिकारियों को किसी विशेष बड़े कार्य में सफलता मिल सकती है। आज मित्र आपका काफी सहयोग करेंगे।
Kanya (Virgo)
अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभायेंगे। घर में अतिथि आ सकते हैं। जॉब में आपको विशेष सम्मान मिलेगा। साझेदारी में किये गये कार्यों से आपको लाभ मिलेगा। पुराने ऋण को चुकाने का बेहतरीन समय है। अधिकारियों से आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे।
Tula (Libra)
जॉब को लेकर यात्रा होने की सम्भावना बन रही है। आपका समय बच्चों के साथ बीतेगा। राजनीतिक लोगों से आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। छात्रों को मेहनत का उत्तम परिणाम मिलेगा। प्रेम सम्बन्धों में नज़दीकियाँ बढ़ेंगी।
Vrishchika (Scorpio)
दूसरों के मामलों में बिल्कुल हस्तक्षेप न करें। बच्चों को लेकर थोड़े चिन्तित हों सकते हैं। गैस और बदहजमी की समस्या होने की आशंका है। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभायेंगे। नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। क्योंकि इसका सीधा प्रभाव आपके आत्मविश्वास पर पड़ेगा।
Dhanu (Sagittarius)
आज़ आप प्रेमी जन को विवाह के लिये प्रपोज कर सकते हैं। शेयर मार्केट सम्बन्धी निवेश से आपको विशेष धन लाभ होगा। आपको काफी शुभ समाचार सुनने को मिल सकते हैं। व्यापार में पार्टनर्स के साथ अपना तालमेल अच्छा रखें। आज आपको स्वार्थी व्यवहार से बचना चाहिये।
Makara (Capricorn)
शरीर में चुस्ती-फुर्ती बनी रहेगी। आपकी दिनचर्या काफी सन्तुलित और अनुशासित रहेगी। इन्टरनेट और फोन कॉल्स में आज काफी व्यस्त रहने वाले हैं। यदि आप कुछ दिनों से किसी पहेली में उलझे हैं तो उसका समाधान आपको मिल जायेगा। समय अनुसार अपने स्वभाव में बदलाव लायें।
Kumbha (Aquarius)
जॉब में सहकर्मियों से समस्या हो सकती है। अपना काम स्वयं करें दूसरों पर बिल्कुल भी न छोड़ें। सम्पत्ति मामलों को टालना बेहतर होगा। अपने शत्रुओं से सावधान रहें। धूप में जाने से आपको बचना चाहिये। दूसरों की बातों पर ज्यादा ध्यान न दें।
Meena (Pisces)
आज आपको परिवार में कुछ नकारात्मक परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि विवाह को लेकर कोई निर्णय ले रहे हैं तो आज आपको थोड़ा रुक जाना चाहिये। ठण्ड से आपको बचने की आवश्यकता है। सर्दी-जुकाम को बिल्कुल भी हल्के में न लें। माता की सेहत का ध्यान रखें।
