विश्वसनीय वैदिक ज्योतिष समाधान | Since 1998
CZone India
ज्योतिष ज्ञान

26 फरवरी 2024, सोमवार का राशिफल

February 26, 2024

Mesha (Aries)
आज अपने व्यवहार को नियन्त्रित रखें। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से सम्बन्ध मधुर रहेंगे। भविष्य की परियोजनाओं पर निवेश कर सकते हैं। लोग आपकी इच्छा का सम्मान करेंगे। मेहनत द्वारा सफलता प्राप्त कर लेंगे। आपको संयमित होकर कार्य करने की आवश्यकता है।

Vrishabha (Taurus)
सहकर्मी आपके विषय में चुगली कर सकते हैं। जॉब में अचानक परिवर्तन करने से बचने का प्रयास करें। कारोबार में अनुमान से कम लाभ होगा। कामुक विचारों के कारण मन स्थिर नहीं रहेगा। तले भुने और गरिष्ठ भोजन का सेवन न करें।

Mithuna (Gemini)
आज अपनी क्षमता से अधिक खर्च न करें। छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। बिना माँगे किसी को सलाह न दें। लेन-देन में आपको सावधानी रखनी चाहिये। सामाजिक जीवन का आनन्द उठायेंगे। बेरोजगार युवाओं को किसी कारण निराश होना पड़ सकता है।

Karka (Cancer)
कारोबार में विस्तार की योजना बना सकते हैं। आपके अन्दर निर्भीकता का भाव रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। आपको अपने काम पर ध्यान बढ़ाने की आवश्यकता है। प्रतिद्वन्दियों पर आप भारी पड़ेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

Simha (Leo)
रुका हुआ धन परेशानी का कारण बन सकता है। योजनाओं का क्रियान्वयन करने में कठिनाई होगी। व्यस्तता के कारण थकान हो सकती है। दुष्टजनों की संगत से दूर रहें। जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाकर रखें। लोग आपकी छोटी सी गलती को बढ़ाकर दिखाने का प्रयास करेंगे।

Kanya (Virgo)
आज कई सारे रुके हुये काम अचानक से बनने से आप काफी उत्साहित रहेंगे। परिजनों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का दबाव रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। लोग आपकी बातों से खासे प्रभावित रहेंगे। आपके द्वारा सोचे हुये कार्य समय पर पूर्ण हो जायेंगे।

Tula (Libra)
आपका मन किसी कारण अशान्त रहेगा। प्रेम सम्बन्धों में उतार-चढ़ाव हो सकता है। शत्रु आपका अहित करने का प्रयास कर सकते हैं। विवाहेत्तर सम्बन्धों से दूरी बनाकर रखें। अनावश्यक खर्चे होने से आप परेशान रहेंगे।

Vrishchika (Scorpio)
कार्यक्षेत्र में आपके व्यवहार की सराहना होगी। आपका मन आनन्दित रहेगा। विद्यार्थी नये कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। आपके विचारों से लोग प्रभावित रहेंगे। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रपोजल मिलने की सम्भावना है। आप काफी रोमान्टिक मूड में रहेंगे।

Dhanu (Sagittarius)
विदेश से नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। उधार दिया हुआ धन वापस प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपकी काफी सहायता करेंगे। तकनीकी सम्बन्धी कार्यों में आप अधिक रुचि लेंगे।

Makara (Capricorn)
नये प्रोजेक्ट्स को लेकर जल्दबाज़ी न करें। सन्तान के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी को गम्भीरता से लें। पैतृक व्यवसाय में कुछ परेशानी हो सकती है। गूढ विषयों के अध्ययन में काफी रुचि लेंगे। बौद्धिक कार्यों में आप रुचि लेंगे।

Kumbha (Aquarius)
लव लाइफ में विश्वास की कमी आ सकती है। प्रेमी जन के साथ सम्वाद अच्छा रखें। वाहन चलाते समय सावधानी अवश्य रखें। अचानक से यात्रा करनी पड़ सकती है। सेहत को लेकर लापरवाह न रहें। किसी भी चीज को लेकर एकपक्षीय दृष्टिकोण से आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Meena (Pisces)
कारोबार में अपनी योग्यता सिद्ध कर लेंगे। घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। बच्चों की सफलता से हर्षित होंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों में मजबूती आयेगी। विदेश यात्रा हो सकती है। माता-पिता से परामर्श करना आपके लिये लाभकारी होगा।

होमराशिफल🛒कार्टसहायता