विश्वसनीय वैदिक ज्योतिष समाधान | Since 1998
CZone India
ज्योतिष ज्ञान

26 दिसंबर, मंगलवार का राशिफल

December 26, 2023

Mesha (Aries)
व्यापार को लेकर आज आप काफी सक्रिय रहने वाले हैं। प्रेमी जन से अपने प्रेम की अभिव्यक्ति कर सकते हैं। बिगड़े हुये सम्बन्धों को सुधारने का अवसर मिलेगा। आज जो भी काम सोचेंगे उसे आप पूरा करके ही दम लेंगे। यात्राओं की योजना बना सकते हैं।

Vrishabha (Taurus)
महिला जातकों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिये। यूरिन इन्फेक्शन जैसी समस्या हो सकती है। आपके रूखे व्यवहार से लोग नाराज होंगे। फैशन और ग्लैमर संसार से जुड़े लोगों की समस्या बढ़ेगी। अनावश्यक कार्यों में आपका धन खर्च हो सकता है।

Mithuna (Gemini)
आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहने वाली है। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहने वाला है। आज आप काफी सकारात्मक रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। कानूनी मामलों में विजय सम्भव है।

Karka (Cancer)
आज धन को लेकर परेशानी हो सकती है। किसी नजदीकी व्यक्ति से नकारात्मक खबर मिल सकती है। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिये प्रयत्नशील रहें। प्रेमी जन की चिन्ता हो सकती है। धैर्य के साथ अपना दिन बितायें।

Simha (Leo)
नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि हो सकती है। व्यापार में बड़ा अनुबन्ध होने की सम्भावना है। होटल कारोबार से जुड़े कार्यों में बड़ा धन लाभ मिल सकता है। घर में मेहमानों का आगमन होता रहेगा। आप आज भोग-विलास का पर्याप्त आनन्द लेंगे।

Kanya (Virgo)
जीवनसाथी के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। बहुमूल्य वस्तुओं को आप खरीदने के लिये धन खर्च कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। विदेश में व्यापार कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है। आज आप नयी सम्पत्ति खरीद सकते हैं।

Tula (Libra)
आज उच्च अधिकारियों का उत्तम सहयोग मिलने से आपके काम आसानी से हो जायेंगे। विदेश यात्रा में आ रही बाधा दूर होगी। आशा के विपरीत काम होने से आप थोड़े परेशान रहेंगे। दूसरो पर ज्यादा निर्भर न रहें। उत्तम भोजन का आनन्द लेंगे।

Vrishchika (Scorpio)
अपनी दिनचर्या को संयमित रखें। मन में नकारात्मक विचार जन्म लेंगे। सहकर्मियों के साथ अपने सम्बन्ध खराब न करें। छोटी-छोटी बातों पर आपा न खोयें। नसों में खिंचाव और दर्द की शिकायत हो सकती है। सरकारी मामले किसी कारणवश अटक सकते हैं।

Dhanu (Sagittarius)
किसी मित्र के विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। अति महत्वपूर्ण कार्यों के होने से आप काफी ऊर्जावान रहेंगे। पारिवारिक जीवन काफी सुखद रहेगा। अपने मन की ही हमेशा सुनें। यदि आप सिंगल हैं तो आज आप किसी प्रेम सम्बन्ध में बन्ध सकते हैं।

Makara (Capricorn)
आपका मन वर्जित कार्यों की तरफ प्रवृत्त हो सकता है। ज्यादा धन कमाने के चक्कर में गलतियाँ कर सकते हैं। वाहन सावधानी पूर्वक चलायें। अपनी इच्छा के अनुसार काम करने पर ही सफलता मिलेगी। सामान्य तौर पर दिन ठीक-ठाक ही रहेगा। कार्य समय पर पूरा न होने के कारण आप थोड़े नाराज हो सकते हैं।

Kumbha (Aquarius)
आज आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनायेंगे। बच्चों को पुरस्कार मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति शानदार रहने वाली है। प्रभावशाली लोगों का सम्पर्क लाभकारी होगा। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो उसे प्रपोज कर सकते हैं।

Meena (Pisces)
कार्यक्षेत्र में आपको नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। नजदीकी लोगों से विश्वासघात हो सकता है। नया काम शुरू करने में जल्दबाज़ी करना उचित नहीं है। व्यर्थ के झगड़े मोल न लें। किसी परिजन की सेहत खराब हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में कुछ असन्तोष हो सकता है।

होमराशिफल🛒कार्टसहायता