

Mesha (Aries)
परिवार में किसी का विवाह तय हो सकता है। नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने से लाभ होगा। छात्रों को पढ़ाई में थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। कुछ लोग आपका मजाक उड़ा सकते हैं।
Vrishabha (Taurus)
अपने लक्ष्य को निर्धारित कर पाने में आसानी होगी। उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश मिल सकता है। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की सैलरी बढ़ सकती है। शत्रु आपके सामने घुटने टेकते नजर आयेंगे। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा।
Mithuna (Gemini)
आज आपको धन उधार लेने से बचना चाहिये। सन्तान की उन्नति से आप प्रसन्न रहेंगे। आपकी उलझनें दूर होगी। पिछली गलतियों से सीखने के अवसर मिलेंगे। परिवार के लोग आपको कोई उपहार दे सकते हैं। प्रेमी जन के साथ रोमान्टिक समय बितायेंगे।
Karka (Cancer)
व्यापार में आप कुछ नया प्रयोग करेंगे। मांगलिक कार्यक्रमों के लिये दिन बहुत अच्छा है। परिवार में एकता और सामन्जस्य बढ़ेगा। जीवनसाथी का उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। लम्बित सरकारी कार्य पूर्ण हो सकते हैं। आपसे लोग काफी प्रभावित रहेंगे।
Simha (Leo)
कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ सकता है। प्रेम सम्बन्धों में विवाद होने की सम्भावना बन रही है। घर की साज-सज्जा में आप धन खर्च करेंगे। आज आपको लम्बी दूरी की यात्रा करने से बचना चाहिये। विदेश से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं।
Kanya (Virgo)
परिवार के बुजुर्ग आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। लेखन कार्यों में जुड़े लोगों को ख्याति मिलेगी। व्यापारिक यात्रा की योजना बनेगी। वैवाहिक जीवन में सुख बढ़ेगा। धार्मिक यात्राओं की योजना बना सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रमों में आपको यश प्राप्त होगा।
Tula (Libra)
प्रशासन से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। विदेशी स्रोतों से धन लाभ प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ आप शॉपिंग पर जा सकते हैं। फाइनेन्स से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। भोग-विलास और ऐश्वर्य पर धन खर्च करेंगे।
Vrishchika (Scorpio)
आज आप नयी जगह पर घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं। ऑफिस में आपके काम का लोग श्रेय लेने का प्रयास करेंगे। कानूनी मामलों में विजय मिलने के योग बन रहे हैं। बड़े भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है।
Dhanu (Sagittarius)
कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से परेशानी का अनुभव होगा। व्यवसाय में क्लाइंट्स के साथ रिलेशन खराब हो सकते हैं। आज आपको काफी सावधान रहना चाहिये। बच्चों को बड़ों की डाँट खानी पड़ेगी। पीठ और कमर में दर्द और थकान महसूस होगी।
Makara (Capricorn)
मैनेजमेन्ट से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। नये विषयों के अध्ययन के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। पुराना ऋण उतारने के लिये दिन उत्तम है। जीवनसाथी की सलाह लेकर काम करना शुभ होगा। व्यवसाय में अधिकतम काम बिना किसी बाधा के पूर्ण होंगे। आज प्रियजनों से मुलाक़ात होगी।
Kumbha (Aquarius)
जॉब में मनोयोग से काम करेंगे। अधिकारी वर्ग आपकी प्रशन्सा कर सकते हैं। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द ले सकते हैं। नि:स्वार्थ भाव से लोगों की मदद करेंगे। इसीलिये लोग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको दूसरों पर निर्भर नहीं रहना चाहिये।
Meena (Pisces)
आज किसी से कोई वादा न करें। विवाह योग्य जातकों का विवाह तय हो सकता है। आपकी योग्यता लोगों के सामने निखर के सामने आयेगी। लेकिन आप अपनी उन्नति से असन्तुष्ट रहेंगे। कमीशन से जुड़े कार्यों में हानि हो सकती है।
