Trusted Vedic Astrology Solutions | Since 1998
CZone India
Astrology Knowledge

25 जनवरी 2024, गुरुवार का राशिफल

January 25, 2024

Mesha (Aries)
आज स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। हल्का और सुपाच्य भोजन ग्रहण करें। गैर कानूनी कार्यों से आपको बचना चाहिये। घर में नकारात्मकता हावी हो सकती है। पति-पत्नी के बीच अहम को लेकर टकराव हो सकता है। आज जितना शान्त रहेंगे उतना अच्छा रहेगा।

Vrishabha (Taurus)
आज आय के नये स्रोत बन सकते हैं। सभी काम सुचारु रूप से पूर्ण होंगे। इससे आपकी आर्थिक परेशानियों का निराकरण हो सकता है। घर का वातावरण सुखद रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। आप आज काफी शान्त रहेंगे।

Mithuna (Gemini)
कारोबार के लिये आपको समय निकालना पड़ेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा होगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। धन की कमी के कारण काम रुक सकते हैं। नौकरीपेशा व्यक्तियों के ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है। धार्मिक स्थल में पर्यटन के लिये जा सकते हैं।

Karka (Cancer)
घर में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बन सकती हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ मतभेद कम होंगे। सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण करेंगे। रोजगार के नये साधन उत्पन्न होंगे। शोध कार्यों से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है।

Simha (Leo)
दाम्पत्य सम्बन्धों में अनबन होने की आशंका है। बातचीत के दौरान आपको सावधानी रखनी चाहिये। कुछ मित्र आपके प्रति ईर्ष्या भाव रख सकते हैं। विद्यार्थियों को करियर को लेकर परेशानी हो सकती है। अनावश्यक खर्च करने से आपको बचना चाहिये।

Kanya (Virgo)
आज आपको सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिये। प्रेमी जन के साथ रोमान्टिक डेट पर जा सकते हैं। बुद्धिमान लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। जिस भी कार्य को हाथ में लेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे।

Tula (Libra)
कार्यक्षेत्र में आपका काफी अच्छा प्रदर्शन होगा। आपकी कार्यशैली से लोग काफी प्रभावित होने वाले हैं। जीवनसाथी से आपको प्रेरणा मिलेगी। बच्चे अपनी पढ़ाई को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे। व्यापार में नया निवेश कर सकते हैं। आप परोपकार में धन खर्च करेंगे।

Vrishchika (Scorpio)
घर में धार्मिक वातावरण रहेगा। आपके आत्मविश्वास और आत्मबल में वृद्धि होगी। नया वाहन खरीद सकते हैं। निजी मामलों को बाहरी लोगों से शेयर न करें। रियल एस्टेट में बड़ा निवेश करने से बचें। व्यापार में लक्ष्यों को समय पर प्राप्त कर लेंगे।

Dhanu (Sagittarius)
आज आपको उबाने वाली यात्रा करनी पड़ सकती है। दूसरों के मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप न करें। अपनी भावनाओं को सभी के समक्ष व्यक्त न करें। घर में अप्रिय व्यक्तियों का आगमन हो सकता है। बदहज़मी के कारण लीवर में परेशानी होने की सम्भावना है।

Makara (Capricorn)
कार्यक्षेत्र को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ेंगे। उच्च अधिकारियों से प्रशन्सा प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति को लेकर सन्तुष्ट रहेंगे। छोटी-छोटी बातों को तूल देने से बचें। बड़े व्यावसायिक अनुबन्ध हो सकते हैं। ज्ञान अर्जित करने में लगे रहेंगे।

Kumbha (Aquarius)
आज कार्यक्षेत्र का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा। परिवार के लोगों की आवश्यकताओं का ध्यान रखें। समाज के कार्यों में आप रुचि लेंगे। बीमार लोगों को दवाइयों में लापरवाही नहीं करनी चाहिये। साहित्य और कला में आपकी स्वाभाविक रुचि बढ़ेगी।

Meena (Pisces)
विवाहेत्तर सम्बन्धों से आपको बचना चाहिये। प्रेम सम्बन्धों में विवाद हो सकता है। पढ़ाई में मेहनत को लेकर परेशानी होगी। बुरे लोगों की संगत से आपको बचना चाहिये। अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखें। आज नया कार्य शुरू करने से बचें।

HomeForecast🛒CartSupport