Trusted Vedic Astrology Solutions | Since 1998
CZone India
Astrology Knowledge

22 अप्रैल 2024, सोमवार का राशिफल

April 22, 2024

Mesha (Aries)
आज आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। आपके मित्र आपको कुछ उपहार दे सकते हैं। अपनी बातों को दूसरों के ऊपर न थोपें। निर्माण कार्यों से जुड़े कारोबार में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। अपरिचित लोगों से ज्यादा मेल-मिलाप न करें। खोयी हुयी वस्तु आपको वापस मिल सकती है।

Vrishabha (Taurus)
आज कोई पुराना विवाद दूर होगा। परिजनों से अपने मन की बातें शेयर कर तरोताजा महसूस करेंगे। बनते कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होंगी। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रेमी जन से विवाह को लेकर सम्भावना बन रही है। गलत प्रवृत्ति के लोगों से आपको दूरी रखनी चाहिये।

Mithuna (Gemini)
करियर में काफी अस्थिरता रहेगी। कटु भाषा बोलने के कारण लोग आपसे नाराज रहेंगे। कानूनी मामलों में छोटी गलतियाँ भारी पड़ सकती है। लोग पीठ पीछे आपकी आलोचना करेंगे। मौसमी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।

Karka (Cancer)
सरकारी काम थोड़े प्रयासों से पूर्ण हो जायेंगे। अपनी क्षमताओं का कुशल प्रयोग कर पायेंगे। नौकरी में बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन काफी रोमान्टिक रहेगा। बीमार लोगों की सेहत में सुधार हो सकता है।

Simha (Leo)
आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आयात-निर्यात सम्बन्धी कारोबार में लाभ हो सकता है। आपके जन-सम्पर्क का दायरा विस्तृत होगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। परिजनों की सलाह लेकर काम करना हितकर होगा।

Kanya (Virgo)
आप समय का सार्थक प्रयोग अपने लाभ के लिये कर पायेंगे। प्रेम सम्बन्धों के लिये दिन बहुत अच्छा है। जीवनसाथी से सलाह लेकर नया काम शुरू करें। कार्यक्षेत्र में आपकी पदोन्नति की चर्चा चल सकती है। घर में प्रियजनों का आगमन हो सकता है।

Tula (Libra)
आज दोपहर में सिर में दर्द और भारीपन की समस्या हो सकती है। आज कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में बितायें। उधार दिया हुआ धन वापस मिलने में मुश्किल आयेगी। बजट को ध्यान में रखते हुये ही धन निवेश करें। किसी नकारात्मक विचार के कारण आपका मन खराब हो सकता है।

Vrishchika (Scorpio)
नया व्यवसाय शुरू करना चाह रहे हैं, तो उसकी योजना आज बना सकते हैं। दोस्तों से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। लेखन कार्यों से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है। उत्तम भोजन का आनन्द उठा सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को यश मिलेगा।

Dhanu (Sagittarius)
अविवाहित लड़कियों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। अपनी गुप्त बातें किसी से शेयर न करें। पुरानी गलतियों को दोहराने से बचें। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। उत्तम कार्यशैली के कारण आपको सफलता मिलेगी। धन सम्बन्धित मामलों के लिये दिन अच्छा है।

Makara (Capricorn)
आपकी सलाह से लोगों को लाभ मिलेगा। खर्चों के मुक़ाबले आपकी आय ज्यादा रहेगी। आज पूरा दिन आनन्द में व्यतीत होगा। बच्चों को लेकर आपकी चिन्ता दूर होगी। अधिकारी आपको ताने मार सकते हैं। सोच-समझकर ही आपको निर्णय लेना चाहिये।

Kumbha (Aquarius)
कार्यक्षेत्र में काफी सारी रुकावटें आ सकती है। छोटी-छोटी बातों को तूल देने से बचें। व्यवसाय में गुस्से के कारण नुकसान हो सकता है। नये कार्यों की शुरुआत न करें। पुराना रोग वापस उभर सकता है।

Meena (Pisces)
साझेदारी वाले व्यापार में धन लाभ होगा। घर का वातावरण काफी सकारात्मक रहेगा। राजनैतिक सम्बन्धों का उत्तम लाभ उठा पायेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका पूरा नियन्त्रण रहेगा। विदेशों से नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। मन लगाकर के अपना काम करें।

HomeForecast🛒CartSupport