विश्वसनीय वैदिक ज्योतिष समाधान | Since 1998
CZone India
ज्योतिष ज्ञान

22 अगस्त 2024, गुरुवार का राशिफल

August 21, 2024

मेष राशि (Mesh Rashi Ka Rashifal)
मेष राशि के जातकों के लिए कल का दिन आपके लिए किसी वाद विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा.
कार्य क्षेत्र में आप किसी राजनीति में पड़ने से बचें. आपका कोई मित्र आपसे धन उधार मांग सकता है.
आप बिजनेस में कोई बदलाव कर सकते हैं.
आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा.
विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए अपने अध्यापकों से बातचीत करनी होगी.

वृषभ राशि (Vrishabh Rashi Ka Rashifal)
वृषभ राशि के जातकों के लिए कल का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है.
जीवन में किसी ने मेहमान की दस्तक हो सकती है.
आप अपनी संतान की फरमाइश पर किसी नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं.
आपको अपने भाई व बहनों से पारिवारिक बिजनेस को लेकर कुछ बातचीत करनी पड़ सकती है.
आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है.
आप यदि कोई लोन एप आदि लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा.

मिथुन राशि (Mithun Rashi Ka Rashifal)
मिथुन राशि के जातकों के लिए कल का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है.
आपकी सुख सुविधाओ की वस्तुओं में इजाफा होगा.
आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवागी.
आपने यदि किसी से कोई वादा किया है, तो आप उसे पूरा कर सकते हैं.
आप अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी.
आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है.
आपके मन में किसी बात को लेकर उलझन रहेगी.

कर्क राशि (Kark Rashi Ka Rashifal)
कर्क राशि के जातकों के लिए कल का दिन आपके लिए चिंता ग्रस्त रहने वाला है.
संतान के करियर को लेकर आपको थोड़ी चिंता रहेगी.
आपके बॉस आपसे यदि आपके ऊपर यदि कोई जिम्मेदारी दे, तो आप उनकी बातों को पूरा महत्व दें.
आपकी किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है.
जो लोग कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो उनकी वह इच्छा पूरी हो सकती है.
आपका धार्मिक कार्यों की ओर रुख रहेगा, जिसे देखकर परिवार के सदस्यों को भी खुशी होगी.

सिंह राशि (Singh Rashi Ka Rashifal)
सिंह राशि के जातकों के लिए कल का दिन आपको लेनदेन बहुत ही सावधानी से करने के लिए रहेगा.
आपको वाहन चलाते समय सावधान रहने की आवश्यकता है.
व्यापार में आप अपने सहयोगियों की बातों को महत्व देंगे.
प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में रहेगी.
आपको किसी नई संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है.
आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है.
आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहना होगा.

कन्या राशि (Kanya Rashi Ka Rashifal)
कन्या राशि के जातकों के लिए कल का दिन आपके लिए शांतिपूर्ण रहने वाला है.
आपको कोई जोखिम उठाने से बचना होगा. आप कोई बड़ा काम हाथ में ना लें और संतान को कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है.
आपकी तरक्की में आज कुछ बाधाएं आएंगी जिन्हें आपको पार करके आगे बढ़ना होगा.
आप किसी से धन उधार लेने से बचे. बिजनेस कर रहे लोगों को आज पार्टनरशिप में किसी काम से कोई नुकसान हो सकता है

तुला राशि (Tula Rashi Ka Rashifal)
तुला राशि के जातकों के लिए कल का दिन आपके लिए बाकी कल का दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है.
आपका किसी प्रॉपर्टी को की खरीदारी का सपना पूरा हो सकता है.
आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं और आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी.
बिजनेस में आपको उतार-चढ़ाव रहने के कारण समस्याएं आएंगी.
आप अपनी माताजी से किसी बात को लेकर सलाम मश्वरा कर सकते हैं.

वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi Ka Rashifal)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कल का दिन सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा.
आप अपने माता-पिता से किसी बेवजह की बात को लेकर उलझ सकते हैं.
आपको किसी काम के समय से पूरा नाम होने के कारण आपका मन परेशान रहेगा.
कार्य क्षेत्र में आप किसी डील को लेकर यदि लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो आज आपकी बातचीत हो सकती हैं.
आपको परिवार में किसी सदस्य से कोई ऐसी बात नहीं बोलनी है, जो उन्हें बुरी लगे.

धनु राशि (Dhanu Rashi Ka Rashifal)
धनु राशि के जातकों के लिए कल का दिन किसी कानूनी मामले में अच्छा रहने वाला है.
आपको वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी.
यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो आप उसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं.
आपको आज वरिष्ठ सदस्यों की बातों का पूरा सम्मान करना होगा.
अपनी योजनाओं को लेकर आप किसी दूसरे पर निर्भर ना रहे, नहीं तो वह उनमें कामो मे रोडा अटकाने की कोशिश कर सकते है.
भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा.

मकर राशि (Makar Rashi Ka Rashifal)
मकर राशि के जातकों के लिए कल का दिन खुशनुमा रहने वाला है.
परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है.
आप अपने माता जी को किसी से किसी जरूरी काम को लेकर सलाम मश्वरा कर सकते हैं.
परिवार में किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी के लिए जाना पड़ सकता है.
आप अपने कामों को लेकर कोई लोन अप्लाई ना करें, नहीं तो आपको उसमे समस्या आएगी.
बिजनेस में आपका डूबा हुआ धन आपको मिल सकता है.

कुंभ राशि (Kumbh Rashi Ka Rashifal)
कुंभ राशि के जातकों के लिए कल का दिन कुछ नया करने के लिए रहेगा.
आप जीवनसाथी की भावनाओं का पूरा सम्मान करेंगे और आपको अपने पिताजी की ओर से कोई खुश खबरी सुनने को मिल सकती है.
आपको यदि किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा पूरी होगी.
आपको कार्यक्षेत्र में लोगों का पूरा साथ मिलेगा. विद्यार्थी अपनी परीक्षा को लेकर थोड़ा तनाव ले सकते हैं.

मीन राशि (Meen Rashi Ka Rashifal)
मीन राशि के जातकों के लिए कल का दिन मिलाजुला रहने वाला है.
आपको अपने पारिवारिक विवादों को मिल बैठकर दूर करने की आवश्यकता है.
जिससे रिश्तों में मजबूती आएगी और आपके स्वास्थ्य में कोई समस्या उभर सकती है, जिसमे आपको ढील नहीं देनी है.
कार्य क्षेत्र में आप अपने सहयोगियों से के साथ मिल बैठकर काम करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा.
आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, लेकिन आपको कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं.

होमराशिफल🛒कार्टसहायता