विश्वसनीय वैदिक ज्योतिष समाधान | Since 1998
CZone India
ज्योतिष ज्ञान

21 जनवरी 2024, रविवार का राशिफल

January 21, 2024

Mesha (Aries)
आज बेरोजगार लोगों को जॉब मिल सकती है। किन्तु आप अपने काम से सन्तुष्ट नहीं रहेंगे। मित्रों पर ज्यादा विश्वास न करें। व्यापार में नये लोगों से थोड़ा सम्भल कर सौदे करें। यदि कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो चिकित्सक से परामर्श ले लें।

Vrishabha (Taurus)
वैवाहिक जीवन में प्रसन्नता और सन्तुष्टि रहेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। बड़ा काम करने का विचार बनेगा। कमीशन आदि से धन लाभ मिलने की सम्भावना बन रही है। अचल सम्पत्ति के झगड़ों का निवारण होगा। कलात्मक विधाओं में आपकी रुचि बढ़ेगी।

Mithuna (Gemini)
कुछ महत्वपूर्ण कार्य आज अटक सकते हैं। यात्राओं के दौरान सावधानी रखें। बुरे लोगों की संगत के कारण धन हानि हो सकती है। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुँचाने का प्रयास करेंगे। दिखावे अथवा आडम्बर से आपकी छवि खराब हो सकती है।

Karka (Cancer)
नया काम शुरू करने के लिये दिन बेहद अनुकूल है। आज आप अपने शौक़ों को पूरा करने में लगे रहेंगे। सन्तान के आज्ञाकारी व्यवहार से प्रसन्नता होगी। व्यापार में आपकी आय बढ़ने के योग बन रहे हैं। मित्रों के साथ किसी महत्वपूर्ण कार्य की चर्चा कर सकते हैं।

Simha (Leo)
कारोबार में तरक्की होगी। आपकी प्रबन्धन क्षमता की प्रशन्सा होगी। माताजी को गिफ्ट दे सकते हैं। आज पुराने कर्जों से छुटकारा मिल सकता है। आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोत्तरी होगी। अटके हुये कार्यों को आप दोबारा शुरू कर सकते हैं।

Kanya (Virgo)
आज आप अपने काम से बोरियत महसूस करेंगे। व्यापार में दोगुने की वृद्धि होगी। प्राइवेट जॉब कर रहे लोग नयी जॉब के लिये इन्टरव्यू दे सकते हैं। परिवार के सदस्यों का ध्यान रखें। भावनात्मक रूप से थोड़े कमजोर रहेंगे।

Tula (Libra)
आपके कार्यों की लोग सराहना करेंगे। व्यवसाय को लेकर परेशानी हो सकती है। ब्लडप्रेशर के रोगियों को समस्या होने की आशंका है। जल्दबाज़ी में कोई निर्णय न लें। मानसिक तनाव से बचने के लिये योग करें। सोच-विचार में ज्यादा समय बर्बाद न करें।

Vrishchika (Scorpio)
नव विवाहित लोग कहीं घूमने जा सकते हैं। मन में नये विचार उत्पन्न होंगे। लोग आपसे काफी अपेक्षा रहेंगे। समय आपके लिये काफी अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। जॉब में आपको पुरस्कार मिल सकता है।

Dhanu (Sagittarius)
दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। विदेश में करियर को लेकर उत्तम अवसर प्राप्त हो सकते हैं। भविष्य को लेकर योजना बनायेंगे। आपके सामाजिक यश में वृद्धि होगी। मेहनत का उत्तम लाभ मिलेगा। सिर में थोड़ा भारीपन हो सकता है।

Makara (Capricorn)
आज का दिन आपके लिये काफी विशेष रहेगा। व्यापार में कुछ तकनीकी समस्या हो सकती है, जिसे शाम तक सुलझा लेंगे। आयात-निर्यात से बड़ा धन लाभ हो सकता है। दूसरों के सामने अपने हितों को अनदेखा न करें। युवा प्रेमियों को कुछ सरप्राइज प्राप्त होगा।

Kumbha (Aquarius)
रियल एस्टेट से जुड़े लोगों किसी भी सौदे से पहले पूरी जाँच-परख कर लें। यात्रा के दौरान थकान हो सकती है। शुगर के रोगी अपन सेहत का ध्यान रखें। सुनी-सुनायी बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। अनावश्यक कार्यों को ज़्यादा समय देने के कारण आवश्यक कार्य छूट सकते हैं।

Meena (Pisces)
अपनी प्रतिभा से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। बुजुर्ग लोगों का सम्मान अवश्य करें। परिस्थितियाँ आपके लिये काफी अनुकूल हैं। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। दिन के उत्तरार्ध भाग में रुका हुआ सरकारी काम बन सकता है।

होमराशिफल🛒कार्टसहायता