

Mesha (Aries)
आज आप अनेक लोगों की करियर में सहायता करने का प्रयास करेंगे। कार्य के विस्तार की रणनीति सफल रहेगी। सामाजिक संस्थाओं द्वारा आपकी प्रशन्सा हो सकती है। किसी बुरी आदत को छोड़ने के लिये प्रेरित होंगे। बहु-प्रतीक्षित यात्रा आज हो सकती है।
Vrishabha (Taurus)
परिवार के लोग आपकी किसी बात से नाराज हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र के लिहाज से दिन शुभ रहेगा। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। स्वयं को भ्रमित होने से बचायें। व्यर्थ की बातों को करने से बचें। कीमती वस्तुओं को सम्भाल कर रखें।
Mithuna (Gemini)
नौकरी में आपको उच्च पद मिलने की सम्भावना बन रही है। वैवाहिक सम्बन्धों में प्रेम भाव बढ़ेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहने वाला है। किसी समस्या से मुक्ति मिल सकती है। अवसरों का अच्छा उपयोग कर पायेंगे।
Karka (Cancer)
आज आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। यात्रा के दौरान कठिनाई हो सकती है। धन की कमी के कारण कुछ चलते हुये कार्यों में गतिरोध उत्पन्न हो सकता है। परिवार का सहयोग नहीं मिलेगा। अपने काम पर फोकस नहीं कर पायेंगे।
Simha (Leo)
व्यापार में तरक्की होने के योग बन रहे हैं। कोई अच्छा समाचार मिलेगा। अपनी सकारात्मक सोच से परिस्थितियों का सही लाभ उठा पायेंगे। मित्रों से सही सलाह मिलेगी। सेहत काफी अच्छी रहेगी। तीर्थ यात्रा का विचार बना सकते हैं।
Kanya (Virgo)
अचानक धन लाभ मिलने की सम्भावना बन रही है। कई तरह की परेशानियों का अन्त होगा। लव लाइफ काफी अच्छी रहेगी। कार्य की व्यस्तता के बीच स्वजनों के लिये समय अवश्य निकालें। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।
Tula (Libra)
कार्यक्षेत्र में परेशानियाँ बढ़ सकती हैं। आध्यात्मिक अभिरुचियों में वृद्धि होगी। जल्दबाज़ी में काम बिगड़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें।
Vrishchika (Scorpio)
आज आपके स्वास्थ्य सुख में बाधा आ सकती है। आज घर पर ही रहकर कार्य करें। किसी अनजानी गलती के कारण आप आत्मग्लानि से पीड़ित हो सकते हैं। जिद्दी रवैये से आपको ही नुकसान झेलना पड़ेगा। दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है।
Dhanu (Sagittarius)
कार्यशैली में बदलाव ला सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में प्रसन्नता रहेगी। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। नया निवेश करने के लिये समय अनुकूल है। आय बढ़ने से आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। व्यापार में धन की कमी दूर होगी।
Makara (Capricorn)
व्यवसाय में जोखिम लेने के लिये दिन उचित नहीं है। विरोधी आज आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकते हैं। कर्मचारियों का व्यवहार चिन्तित कर सकता है। परिजनों के व्यवहार से मन प्रसन्न रहेगा। अनजाने में हुयी गलती परेशानी खड़ी कर सकती है।
Kumbha (Aquarius)
किसी निकटस्थ व्यक्ति के व्यवहार से मन व्यथित हो सकता है। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। अपनी प्रतिभा और योग्यता पर सन्देह न करें। कला और साहित्य आदि में विशेष रुचि लेंगे। धैर्य और संयम से कार्य करें।
Meena (Pisces)
मन में अज्ञात भय रहेगा। आपके आसपास कई तरह की चीजें बदल रही हैं, जिसके कारण उचित निर्णय लेने में कठिनाई होगी। विवादास्पद मामलों से दूर रहने में ही उत्तम है। आज किसी को धन उधार न दें। परिजनों के ऊपर आप नाराज हो सकते हैं।
