Trusted Vedic Astrology Solutions | Since 1998
CZone India
Astrology Knowledge

2 जनवरी 2024, मंगलवार का राशिफल

January 2, 2024

Mesha (Aries)
आज किसी नकारात्मक बात से आपका मन दुखी हो सकता है। आपकी उदारता का लोग गलत लाभ उठा सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को लेकर परेशानी दूर होगी। शत्रु आपसे दूरियाँ बनाकर रखेंगे। आज किसी सेमिनार आदि में सम्मिलित हो सकते हैं। परिवार की जिम्मेदारियों को निष्ठापूर्वक निभायेंगे।

Vrishabha (Taurus)
आपकी कार्यकुशलता में कुछ कमी आ सकती है। ऊँचाई वाले स्थानों पर जाने से बचें। मन में कुछ घबराहट की भावना हो सकती है। अपने करियर को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों को लेकर धोखा खा सकते हैं।

Mithuna (Gemini)
आज आप जो भी योजना बनायेंगे वो सफल होगी। व्यवसाय में आपकी अपेक्षा के अनुरूप परिणाम मिलेंगे। सभी कार्य निर्विघ्न रूप से पूर्ण होंगे। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। पड़ोसियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे।

Karka (Cancer)
अपनी दिनचर्या को सन्तुलित रखें। दूसरों के मामलों में अपनी राय न दें। वाणी पर संयम रखें। काम के दबाव के कारण लापरवाही हो सकती है। महिलाओं को स्वास्थ्य समस्या होने की सम्भावना है। वैवाहिक जीवन को पर्याप्त समय अवश्य दें।

Simha (Leo)
अपने व्यवहार में पारदर्शिता बनाये रखें। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन जबर्दस्त रहेगा। आज आप आराम के मूड में रहेंगे। व्यापार में साझेदारी करना लाभकारी होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी की सलाह आपको काफी लाभ देगी।

Kanya (Virgo)
घर में किसी कारणवश कलह हो सकती है। अति शीघ्रता में काम बिगड़ने के आसार बन रहे हैं। नयी परियोजनाओं में निवेश न करें। घुटनों में दर्द से पीड़ित लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। पुराने किये गये खर्चे आपके बजट को बिगाड़ सकता है।

Tula (Libra)
घर में आपका सम्मान और वर्चस्व बढ़ेगा। उच्च शिक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। अध्यात्मिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आनन्द लेंगे। व्यापार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। बच्चों के साथ चर्चा कर सकते हैं। परिवार के साथ मनोरञ्जक फिल्मों और गपशप का आनन्द उठायेंगे।

Vrishchika (Scorpio)
आज आप गृहकार्यों में काफी व्यस्त रहेंगे। गृहस्थ जीवन में आपसी सामन्जस्य बढ़ेगा। आप भावनात्मक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। व्यापारी वर्ग अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर ज्यादा निर्भर न रहें। अन्य दिनों की तुलना में आज आप अपने काम को लेकर काफी ऊर्जावान और गतिशील रहेंगे।

Dhanu (Sagittarius)
रचनात्मक कार्यों में आपकी अभिरुचि बढ़ेगी। धार्मिक स्थल पर समय बिताना पसन्द करेंगे। उधार दिया हुआ धन वापस मिलने की सम्भावना बन रही है। भावुक होकर कोई बड़ा निर्णय न लें। विद्यार्थी नये कोर्स को जॉइन करने का प्लान बना सकते हैं।

Makara (Capricorn)
धन प्राप्ति के मार्ग में बाधा आयेगी। दाम्पत्य जीवन में परेशानियाँ खड़ी हो सकती है। परिवार के सदस्यों के बीच सामन्जस्य कम रहेगा। अहङ्कार की भावना का त्याग करें। आज छोटी-छोटी बातों को गम्भीरता से न लें। वरना लोग आपसे नाराज हो सकते हैं।

Kumbha (Aquarius)
नयी योजनाओं के लिये समय बहुत शुभ है। घर की साज-सज्जा के लिये आप मूल्यवान वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा। बच्चों की समस्याओं को सुलझाने में सफल रहेंगे। प्रेम विवाह के लिये परिवार की अनुमति मिल सकती है।

Meena (Pisces)
आप सभी कार्यों को बारीकी से करें। भविष्य के लक्ष्यों को लेकर योजना बना सकते हैं। व्यापार में आपको कुछ सुधार करना पड़ेगा। मन की उलझनें दूर होंगी। रुके हुये कार्यों को निपटाने के लिये दिन उत्तम है। गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध दुष्प्रचार कर सकते हैं।

HomeForecast🛒CartSupport