विश्वसनीय वैदिक ज्योतिष समाधान | Since 1998
CZone India
ज्योतिष ज्ञान

17 मार्च 2024, रविवार का राशिफल

March 17, 2024

Mesha (Aries)
विद्यार्थी नये कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आय के नये साधन प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। नये रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। मनोरञ्जक यात्रा होने के योग बन रहे हैं।

Vrishabha (Taurus)
घर-परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। बड़ों की सलाह लें उसका लाभ प्राप्त होगा। किसी बड़ी कम्पनी से जॉब ऑफर हो सकती है। बड़ी सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। सारे काम आसानी से पूरे हो जायेंगे। कारोबार में तरक्की होगी।

Mithuna (Gemini)
नये प्रोजेक्ट में हिस्सा ले सकते हैं। आवश्यक कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। अपने विचारों को सकारात्मक रखें। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें। सेहत को लेकर काफी ध्यान देंगे। इन्श्योरेंस और मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ प्राप्त होगा।

Karka (Cancer)
आज आपको जोड़ों में दर्द और गैस की समस्या हो सकती है। विवादास्पद विषयों से स्वयं को दूर रखें। मन में कुछ चिन्ता रहेगी जिसके कारण आप अपने काम में फोकस नहीं कर पायेंगे। व्यायाम और खानपान को लेकर लापरवाही न करें। कार्यक्षेत्र में नीरसता रहेगी।

Simha (Leo)
किसी भी निर्णय पर पहुँचने से पहले उस पर विचार अवश्य कर लें। घरेलू वस्तुओं को खरीदने के लिये मार्केट जा सकते हैं। आपको कोई शॉपिंग कूपन मिल सकता है। स्वयं में काफी ऊर्जा की अनुभूति करेंगे। परिजनों से शानदार सहयोग प्राप्त होगा।

Kanya (Virgo)
कार्यक्षेत्र में आपको प्रयासों में सफलता मिलेगी। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को शानदार लाभ मिलेगा। माता-पिता का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। धैर्य और सहनशीलता के कारण महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शानदार सिद्ध होंगे। भविष्य को लेकर नयी योजना बना सकते हैं। बुजुर्गों का आपके प्रति व्यवहार अच्छा रहेगा।

Tula (Libra)
आपको किसी काम के लिये पुरस्कार प्राप्त हो सकता है। परिवार में हर्ष और उल्लास का वातावरण रहेगा। मन लगाकर अपना काम पूरा करेंगे। अजनबी लोगों के कारण आपको परेशानी होगी। शरीर में शिथिलता होने से मन कुछ अप्रसन्न रहेगा।

Vrishchika (Scorpio)
आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिये। अपने कार्य को गम्भीरता से लें। जीवनसाथी की कोई बात बुरी लग सकती है। घर में किसी परिजन से झगड़ा हो सकता है। मूड-स्विंग को नियन्त्रण रखें। निवेश करने में समझदारी दिखानी आवश्यक है।

Dhanu (Sagittarius)
नया कारोबार शुरू कर रहे हैं, तो सहयोगियों से लाभ होगा। नव विवाहित लोग किसी यात्रा की योजना बना सकते हैं। लेखन कार्यों से जुड़े लोगों को शानदार लाभ प्राप्त हो सकता है। स्थायी सम्पत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। आपको कोई उपहार प्राप्त होगा।

Makara (Capricorn)
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दिन शुभ है। ससुराल पक्ष से अच्छा समाचार मिलेगा। सन्तान के विवाह की समस्या दूर होगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। विरोधियों पर आप भारी पड़ सकते हैं।

Kumbha (Aquarius)
किसी से सहायता प्राप्त करने में न हिचकें। मित्रों के साथ मनोरञ्जक यात्रा हो सकती है। आपकी निर्णय क्षमता में कमी आ सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। प्रियजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता होगी। अपनी क्षमताओं पर सन्देह न करें।

Meena (Pisces)
दिन की शुरुआत थोड़ी नकारात्मक हो सकती है। धैर्य और संयम से काम लेना चाहिये। कार्यक्षेत्र में दौड़-धूप अधिक करनी पड़ेगी। उच्चाधिकारियों के साथ आपका व्यवहार अच्छा रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

होमराशिफल🛒कार्टसहायता