विश्वसनीय वैदिक ज्योतिष समाधान | Since 1998
CZone India
ज्योतिष ज्ञान

16 फरवरी 2024, शुक्रवार का राशिफल

February 16, 2024

Mesha (Aries)
परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। व्यावसायिक गतिविधियों में उन्नति होगी। जीवनसाथी आपके कार्यों में आपका साथ देगा। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज घर पर आराम करने का विचार बना सकते हैं।

Vrishabha (Taurus)
अपनी सोच को सकारात्मक बनाये रखें। अत्यधिक विचार-विमर्श आपके विचारों को प्रभावित कर सकता है। आपके परिजनों में कुछ असन्तोष हो सकता है। लोग आपकी बातों का बुरा न मानें इसके लिये आपको अपनी वाणी पर नियन्त्रण रखना होगा। महँगे सामान को सुरक्षित रखें।

Mithuna (Gemini)
नये व्यापारिक साझेदार जुड़ सकते हैं। परिवार में सुख-समृद्धि रहेगी। छात्र नये विषयों के अध्ययन में रुचि लेंगे। शाम के समय आपकी कोई समस्या हल हो सकती है। व्यापार में शानदार डील मिलने की सम्भावना बन रही है। आपका चित्त शान्त रहेगा।

Karka (Cancer)
परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है। पैतृक सम्पत्ति को लेकर मनमुटाव हो सकता है। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने व्यक्तिगत जीवन में न पड़ने दें। नये कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं।

Simha (Leo)
धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों को लेकर अध्ययन करेंगे। कार्यक्षेत्र के माहौल में शान्ति रहेगी। नयी कम्पनी में जॉब या ट्रान्सफर के लिये आवेदन कर सकते हैं। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने का प्रयास करें। अपने काम के प्रति एकाग्र रहें।

Kanya (Virgo)
गृहस्थ जीवन में तनाव हो सकता है। जीवनसाथी के व्यवहार से कुपित हो सकते हैं। अपनी समस्या को लोगों से शेयर न करें क्योंकि लोग मज़ाक बना सकते हैं। आपकी बातों को लोग कम महत्व देंगे। बेहतर होगा की आप आज थोड़े सतर्क रहें।

Tula (Libra)
परिवार का माहौल आनन्दमय रहेगा। अपने प्रेमी को खुश करने का भरसक प्रयास करेंगे। आय के नये स्रोत विकसित होंगे। अचानक धन प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा। ऋण कम करने में सफल होंगे। शाम को आपका मन कुछ विचलित हो सकता है।

Vrishchika (Scorpio)
रुके हुये कार्य आज दोबारा शुरू हो सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण बैठक में सम्मिलित हो सकते हैं। जीवनसाथी आपके व्यवहार से काफी प्रसन्न रहेगा। गठिया के रोगियों का दर्द उभर सकता है। कार्य के प्रति आपके समर्पण की प्रशन्सा होगी।

Dhanu (Sagittarius)
घर के वातावरण में प्रसन्नता रहेगी। बिना योजना के किसी नये कार्य को शुरू न करें। विवाह योग्य बच्चों के विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। आपकी मेहनत सफल होगी। समय का भरपूर सदुपयोग करेंगे। प्रेमी जन आज काफी रोमान्टिक मूड में हो सकता है।

Makara (Capricorn)
आज आपका स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा लेकिन कुछ वाद-विवाद भी हो सकते हैं। मौसमी बीमारियों के कारण संक्रमण हो सकता है। कोर्ट-केस से जुड़े मामलों में कठिनाई आ सकती है। सरकारी नियमों की अवहेलना न करें।

Kumbha (Aquarius)
आपके व्यवहार में आत्मविश्वास और स्वाभिमान दोनों एक साथ व्यक्त होगा। फोन के माध्यम से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नयी नौकरी के लिये किये गये प्रयास सफल होंगे। शरीर स्वस्थ रखने के लिये व्यायाम वगैरह की तरफ रुचि लेंगे। लोग आपकी बातों से काफी प्रभावित रहेंगे।

Meena (Pisces)
आर्थिक समस्या परेशानी का कारण बन सकती है। शरीर में कुछ कमजोरी रहेगी। धन को लेकर कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति की सम्भावना है। दाम्पत्य सम्बन्धों में जटिलता रहेगी। जब तक आपसे पूछा न जाये तब तक अपनी राय व्यक्त करने से बचें। शाम को आप मित्रों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

होमराशिफल🛒कार्टसहायता