Trusted Vedic Astrology Solutions | Since 1998
CZone India
Astrology Knowledge

14 जनवरी 2024, रविवार का राशिफल

January 14, 2024

Mesha (Aries)
कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। सुख-सुविधाओं पर धन खर्च होगा। बच्चों की गतिविधियों से आपको प्रसन्नता होगी। आज कुछ समय एकान्त में व्यतीत करना चाहेंगे। विवाह सम्बन्धों में नवीनता का अनुभव करेंगे।

Vrishabha (Taurus)
आज कई स्रोतों से आपको धन लाभ हो सकता है। परिवार के साथ किसी पर्यटन स्थल की यात्रा कर सकते हैं। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिलने के योग बन रहे हैं। जिन लोगों को स्वास्थ्य समस्या थी उनकी सेहत में सुधार हो सकता है। आपको भागदौड़ ज्यादा करनी पड़ेगी।

Mithuna (Gemini)
घर में धर्म-कर्म का माहौल रहेगा। मित्रों के साथ भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श कर सकते हैं। पैतृक सम्पत्ति के मामलों का समाधान होगा। विदेश यात्रा को लेकर कुछ योजना बना रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। आपको दिखावे की प्रवृत्ति से बचना चाहिये।

Karka (Cancer)
दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। नींद न पूरी होने के कारण थकान महसूस होगी। अपने मित्रों व नजदीकी लोगों की सफलता से थोड़े ईर्ष्यालु हो सकते हैं। इस कारण आप थोड़ी खिन्नता भी महसूस करेंगे। चलते हुये कार्यों में रुकावट आने की आशंका है। व्यापार में आज आपको ज्यादा रिस्क लेने से बचना चाहिये।

Simha (Leo)
तकनीक और कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। मित्रों के सहयोग से रुके हुये काम बन जायेंगे। अनुभवी लोगों से सलाह लेना बहुत शुभ होगा। आज आप सोशल मीडिया में काफी व्यस्त रह सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करने की सम्भावना बन रही है।

Kanya (Virgo)
आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है। व्यवसाय को लेकर कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझ कर लें। कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। ऐसी स्थिति में वास्तविक मित्रों की पहचान होगी। परिजनों का व्यवहार भी आपके लिये कुछ खास नहीं रहेगा।

Tula (Libra)
कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त कार्यभार बढ़ सकता है। आपकी कार्य कुशलता में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ मन की बातें शेयर करेंगे। व्यापार में नये अनुबन्ध कर सकते हैं। बच्चों के व्यवहार से आप कुछ परेशान होंगे। बच्चों को गलत लोगों की संगत से दूर रखें।

Vrishchika (Scorpio)
दाम्पत्य जीवन में अनबन हो सकती है। कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद होने की आशंका बन रही है। आज आपको किसी को भी धन उधार नहीं देना चाहिये। बाहर का भोजन करने से बचें। पेट में इन्फेक्शन होने की सम्भावना बन रही है। दोस्तों के बीच आपका मजाक बनाया जा सकता है।

Dhanu (Sagittarius)
पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। घर की सजावट और महँगी वस्तुओं पर धन खर्च करेंगे। जॉब में बदलाव के इच्छुक हैं तो दिन सुखद रहने वाला है। शत्रु आपके सामने काफी कमजोर रहेंगे। मार्केटिंग से जुड़े हुये मामलों में सफलता मिलेगी।

Makara (Capricorn)
घर के बड़े बुजुर्गों से आपको बहस करने से बचना चाहिये। आज आपकी कुछ आदतों पर लोग प्रश्न खड़े करने का प्रयास करेंगे। वैवाहिक जीवन पर आपको काफी ध्यान देना चाहिये। अनावश्यक यात्रा न करें। प्रेम सम्बन्धों में शंका की भावना उभर सकती है।

Kumbha (Aquarius)
कार्यक्षेत्र में नये सहयोगियों के मिलने से आपका मन प्रसन्नचित्त रहेगा। व्यापार को लेकर कड़े निर्णय ले सकते हैं। पति-पत्नी के आपसी सम्बन्धों में प्रगाढ़ता आयेगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे।

Meena (Pisces)
आज प्रेमी जन को प्रपोज करने से बचें। शाम के समय आपके रुके हुये काम बनने की सम्भावना बन रही है। धन की कमी के कारण कुछ काम रुक सकते हैं। वजन को नियन्त्रण रखने के लिये खानपान में बदलाव करना पड़ेगा। भावनात्मक रूप से काफी कमजोर महसूस करेंगे।

HomeForecast🛒CartSupport