विश्वसनीय वैदिक ज्योतिष समाधान | Since 1998
CZone India
ज्योतिष ज्ञान

13 दिसंबर, बुधवार का राशिफल

December 13, 2023

Mesha (Aries)
कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से मतभेद उभर सकते हैं। विद्यार्थी नये कोर्स में प्रवेश को लेकर योजना बनायेंगे। दिखावे के चक्कर में आप थोड़ी गलतियाँ करेंगे। धर्म-कर्म पर धन खर्च होगा। रुका हुआ धन मिलने में कठिनायी होगी।

Vrishabha (Taurus)
व्यवसाय में आपकी अपेक्षा के अनुसार बिक्री न होने से मन अप्रसन्न हो सकता है। उधार दिया हुआ धन मिलने में कठिनायी होगी। अपना खानपान सन्तुलित रखें। महत्वपूर्ण कार्य लम्बित हो सकते हैं। मित्रों के व्यवहार से आपको दुख हो सकता है।

Mithuna (Gemini)
छात्र पढ़ाई में काफी रुचि लेंगे। व्यापार में साझेदारी करने के लिये दिन शुभ है। आपकी दिनचर्या थोड़ी व्यस्त रहेगी। आयात-निर्यात से जुड़े व्यवसाय से धन लाभ होगा। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं।

Karka (Cancer)
परिजनों के साथ नोंक-झोंक हो सकती है। आर्थिक मामलों को लेकर थोड़ी परेशानियाँ हो सकती हैं। व्यवसाय में नये विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ेगा। शुगर के रोगियों को स्वास्थ्य समस्या होगी।

Simha (Leo)
कार्यक्षेत्र में बिक्री बढ़ने के योग बन रहे हैं। सरकारी कार्यों के लिये दिन बहुत शुभ है। घरेलू कलह का निवारण होगा। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा। आपकी बातों से लोग आकर्षित रहेंगे। नयी स्किल सीखने का प्रयास करेंगे।

Kanya (Virgo)
मेहनत से किये गये कार्यों में सफलता मिलेगी। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। मित्र आपसे नाराज हो सकते हैं। भारी उद्योग से जुड़े लोगों को मशीनरी को लेकर समस्या हो सकती है। लेन-देन के मामलों में सावधानी रखें। प्रेम सम्बन्धों में गलतफहमियाँ न आने दें।

Tula (Libra)
आपके स्वाभिमान और आत्मबल में वृद्धि होगी। परिवार में अनुशासन बनाये रखें। सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करें। सोशल मीडिया के माध्यम से शुभ सूचना मिल सकती है। भाई-बहनों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

Vrishchika (Scorpio)
परिवार में उत्सव की धूम रहेगी। पारिवारिक विवादों का निपटारा हो सकता है। आवश्यक कार्यों को दिन के पहले भाग में ही पूर्ण कर लेना हितकर होगा। बच्चे आज मस्ती के मूड में रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आय की दृष्टि से दिन सन्तोषजनक रहेगा। जीवनसाथी के लिये कुछ उपहार खरीद सकते हैं।

Dhanu (Sagittarius)
आपके काम समय पर पूरे हो जायेंगे। मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। नयी योजनाओं से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। वैवाहिक जीवन को लेकर थोड़ी परेशानियाँ रहेंगी। पैर और कमरदर्द की शिकायत हो सकती है।

Makara (Capricorn)
आज लम्बी दूरी की यात्रा करने से बचें। प्रेमी जन के ऊपर धन खर्च करेंगे। आज नशे से पूरी तरह दूरी बनाकर रखें। घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। मन में नकारात्मक विचार जन्म ले सकते हैं। स्वास्थ्य में थोड़ी नरमी हो सकती है।

Kumbha (Aquarius)
आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। व्यापार में बिक्री बढ़ने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। आज का दिन खुशियों और उत्साह से भरपूर रहेगा। अविवाहित लोगों को विवाह के अवसर मिल सकते हैं। मन में पुरानी स्मृतियाँ दोबारा ताजा होंगी।

Meena (Pisces)
आपकी सेहत थोड़ी प्रतिकूल हो सकती है। आज आप ऑफिस के बजाय घर में समय बिताना ज्यादा पसन्द करेंगे। अपने प्रेमी को प्रपोज करने के लिये दिन बहुत शुभ है। आज दोस्तों के साथ पार्टी के लिये जा सकते हैं। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोग नये टूर की योजना बनायेंगे।

होमराशिफल🛒कार्टसहायता