विश्वसनीय वैदिक ज्योतिष समाधान | Since 1998
CZone India
ज्योतिष ज्ञान

12 जनवरी 2024, शुक्रवार का राशिफल

January 12, 2024

Mesha (Aries)
आज आपके सारे काम आसानी से होते रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। पिता के साथ सम्वाद करना आपके लिये हितकर होगा। नये व्यवसाय की रूपरेखा आप बना सकते हैं। मित्र आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे।

Vrishabha (Taurus)
आज पेट में जलन की समस्या हो सकती है। घरेलू वातावरण थोड़ा अशान्त रहेगा। मन अनैतिक कार्यों की तरफ भागेगा। आज चञ्चलता पर नियन्त्रण रखना आपके लिये बहुत जरूरी है। दूसरों की बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। ध्यान और योग अवश्य करें।

Mithuna (Gemini)
आज घर पर भी आपका मन नहीं लगेगा। कामुक विचार आपको लक्ष्य से भटका सकते हैं। बहुत तला-भुना और जंक फूड खाने से बचें। भागदौड़ वाले कार्यों के कारण थोड़ा हताश महसूस करेंगे। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

Karka (Cancer)
सरकारी जॉब कर रहे लोगों के ऊपर से प्रेशर कम होगा। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। बड़ा व्यावसायिक अनुबन्ध हो सकता है। आज घर में अचानक मेहमान आ सकते हैं। परिजनों के साथ काफी अच्छे समय का आनन्द उठायेंगे।

Simha (Leo)
अपनी छुपी हुयी प्रतिभा को उभारने के लिये प्रयास करें। इससे आप प्रतिस्पर्धा के बावजूद अच्छा आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। भोजन के प्रति अरुचि हो सकती है। पूजा-पाठ आदि को लेकर दिखावे से बचें। धारदार उपकरणों का प्रयोग सावधानी से करें।

Kanya (Virgo)
कारोबार को लेकर बड़ा जोखिम न लें। सन्तान को लेकर आपको खर्च ज्यादा करना पड़ सकता है। घर के सदस्यों पर अपना गुस्सा न निकालें। अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। प्रेमी जन के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। बुजुर्ग लोगों को घुटने के दर्द की शिकायत हो सकती है।

Tula (Libra)
व्यापार के दृष्टिकोण से ग्रह स्थिति पक्ष की नहीं है। मानसिक तनाव के कारण आप परेशान होंगे। महत्वपूर्ण उपकरण या वाहन खराब हो सकता है। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर करें। पुराने साथियों के साथ मुलाक़ात से मन प्रसन्न होगा।

Vrishchika (Scorpio)
आज आपके नये मित्र बन सकते हैं। कारोबार में बड़ा आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। दोपहर के बाद आपको आर्थिक परेशानियों से राहत मिलेगी। जीवनसाथी के साथ मतभेद समाप्त होंगे।

Dhanu (Sagittarius)
नजदीकी रिश्तेदार आपसे धन उधार माँग सकते हैं। धार्मिक कार्यों को लेकर आप काफी सक्रिय रहेंगे। परिस्थितियों में सकारात्मक परिवर्तन आयेगा। अनावश्यक बातों पर आपको ध्यान नहीं देना चाहिये। अहङ्कारी और अभिमानपूर्ण बातों से आपकी छवि खराब हो सकती है।

Makara (Capricorn)
अपनी भावी परियोजनाओं को लेकर काफी आशावादी रहेंगे। नयी योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। परिवार के लोगों की जरूरतों पर धन खर्च करेंगे। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा।

Kumbha (Aquarius)
आज आप थोड़ा सुस्त सा महसूस कर सकते हैं। शरीर में दर्द की शिकायत हो सकती है। लम्बी दूरी की यात्रा आज बिल्कुल न करें। पुराना कर्ज आपको बहुत ज्यादा परेशान करेगा। किसी को भी आज कोई वादा न करें वरना आपको लगातार मानसिक दबाव का सामना करना पड़ेगा।

Meena (Pisces)
आज नया काम शुरू करने के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। पैतृक सम्पत्ति से आपको धन लाभ होगा। व्यापार में आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। अपनी कार्यशैली को दूसरों पर न थोपें। अचल सम्पत्ति की ख़रीदारी का विचार बनायेंगे। सामाजिक कार्यों में आप भाग ले सकते हैं।

होमराशिफल🛒कार्टसहायता