Trusted Vedic Astrology Solutions | Since 1998
CZone India
Astrology Knowledge

11 फरवरी 2024, रविवार का राशिफल

February 11, 2024

Mesha (Aries)
कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन हो सकते हैं। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। लोगों के बीच आपके किसी अच्छे काम की चर्चा होगी। प्रेमी आपकी काफी देखभाल करेगा। स्वास्थ्य पहले से बहुत ही अच्छा रहेगा। समान विचारधारा वाले लोगों के बीच काफी उत्तम समय व्यतीत करेंगे।

Vrishabha (Taurus)
परोपकार के कार्यों में आप रुचि लेंगे। कोई शुभ समाचार आपका दिन बना देगा। घर के किसी सदस्य के व्यवहार को लेकर थोड़े खिन्न हो सकते हैं। घर में टेलीविज़न और फोन पर व्यस्त रहेंगे। दूसरों की मदद करने से आपको सुकून मिलेगा। किन्तु आत्मसम्मान का सदैव ध्यान रखें।

Mithuna (Gemini)
आपके रुके हुये कार्य आज सम्पन्न होंगे। आपकी वाणी में सौम्यता, आपको परिवार में विशेष सम्मान की हकदार बनायेगी। ससुराल पक्ष में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में परस्पर प्रेम और विश्वास की भावना में वृद्धि होगी।

Karka (Cancer)
यह समय आपके पक्ष का नहीं है। इसीलिये आपको कोई बड़ा और विशेष कार्य शुरू नहीं करना चाहिये। व्यापार में नुकसान की आशंका से परेशान रहेंगे। छात्र कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। नाक, कान और गले सम्बन्धित दिक्कत हो सकती है।

Simha (Leo)
परिवार में हर्ष का माहौल रहेगा। विवाहेत्तर सम्बन्धों को लेकर सचेत रहें। व्यापार में कुछ प्रयोग कर सकते हैं। अपनों का भरपूर प्रेम और सम्मान प्राप्त होगा। पुराने मित्र से आपको सहायता मिलेगी। उत्तम भोजन के शौकीन रहेंगे।

Kanya (Virgo)
आपके बौद्धिक गुणों की प्रशन्सा होगी। गुप्त शत्रु आपके खिलाफ भावनायें भड़का सकते हैं। व्यवसाय में आपको क्लाइंट्स के माध्यम से बड़ा लाभ मिल सकता है। मस्तिष्क में अनावश्यक विचार आपको परेशान करेंगे। जल्दबाजी में कोई भी काम न करें।

Tula (Libra)
आपको आज किसी को वचन नहीं देना चाहिये। सम्पत्ति के विक्रय की योजना बनायेंगे। प्रेम विवाह को लेकर सहमति बन सकती है। आपके द्वारा कही गयी कोई बात सत्य सिद्ध होगी। किसी मध्यस्थ के कारण से आपका कोई अटका काम बन सकता है।

Vrishchika (Scorpio)
घर के कार्यों में काफी व्यस्त रहेंगे। लवमेट्स का दिन कुछ खट्टा-मीठा सा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव करना पड़ सकता है। बच्चों के व्यवहार में नियन्त्रण रखें। किसी धार्मिक संस्था में दान दक्षिणा करेंगे।

Dhanu (Sagittarius)
सभी कार्य शान्तिपूर्ण तरीके से होंगे। कहीं दूर की यात्रा का विचार बनायेंगे। टूटे रिश्तों को आज जोड़ सकते हैं। मनोरञ्जन के कार्यों में आप धन खर्च कर सकते हैं। पति-पत्नी आपसी प्रेम और सामन्जस्य बनाकर रखें। खानपान में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं।

Makara (Capricorn)
जॉब में आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिये। धार्मिक कार्यों में आप रुचि लेंगे। आज आप काफी खुश रहेंगे। नये सम्पर्कों से लाभ मिलेगा। कोई मूल्यवान वस्तु आपको प्राप्त हो सकती है। दिल की बजाय दिमाग से काम करें।

Kumbha (Aquarius)
उधार के लेन-देन में आपको लाभ मिलेगा। प्रमोशन में आ रही बाधा दूर होगी। घर में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। आपकी उपलब्धियों की लोग प्रशन्सा करेंगे। मीडिया और ऑनलाइन कार्यों से जुड़े लोगों का दिन शुभ रहेगा। आपकी व्यवहार कुशलता की प्रशन्सा होगी।

Meena (Pisces)
जॉब और व्यापार में आपको एक से अधिक मौके मिल सकते हैं। त्वरित निर्णय आज आपको नहीं लेने चाहिये। कुछ लोग आपका अपमान कर सकते हैं। जोखिम भरे निवेश करने से पहले पूरी जानकारी ले लें। माता के साथ सम्वादहीनता की स्थिति पनप सकती है।

HomeForecast🛒CartSupport