Trusted Vedic Astrology Solutions | Since 1998
CZone India
Astrology Knowledge

08 अप्रैल 2024, सोमवार का राशिफल

April 8, 2024

Mesha (Aries)
आज आपको अपने भविष्य की चिन्ता रहेगी। धन की कमी महत्वपूर्ण कार्यों के आड़े आ सकती है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में कठिनाई महसूस होगी। शाम के समय घुटनों में दर्द की अनुभूति हो सकती है। अपनी योजनाओं को सार्वजनिक न करें। नया कारोबार आज शुरू न करें।

Vrishabha (Taurus)
मन में आत्म सन्तुष्टि का भाव रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की सगाई और विवाह की तैयारी कर सकते हैं। घर की साज-सज्जा में काफी व्यस्त रहेंगे। अपनी योग्यता के बल पर कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त करेंगे। बेरोजगार लोगों को जॉब मिल सकती है।

Mithuna (Gemini)
व्यवसाय के विस्तार के लिये कुछ व्यवहारिक विचार आपको सूझेंगे। किसी अधीनस्थ कर्मचारी का सहयोग ले सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय प्राप्त हो सकती है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। मन की आशंका दूर होगी।

Karka (Cancer)
आज आपको सोच-समझकर के धन का निवेश करना चाहिये। प्रिय जन के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने के लिये काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। भावुक होने के कारण परिस्थितियों का सही आकलन नहीं कर पायेंगे। पैतृक सम्पत्ति को लेकर थोड़ी समस्या हो सकती है।

Simha (Leo)
आज आपको सन्तान को लेकर कुछ चिन्ता हो सकती है। प्रियजन के साथ बहसबाजी होने की आशंका है। विरोधी आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकते हैं। व्यवसाय में कोई अच्छी डील हाथ से निकल सकती है। दूसरों के झगड़े में अनावश्यक न पड़ें।

Kanya (Virgo)
व्यापार में आपको सत्यनिष्ठा का परिचय दें वरना आपको समस्या होगी। प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिलेगी। शाम के बाद आपको जॉब में बेहतरीन सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ नवनिर्माण कर सकते हैं। आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

Tula (Libra)
नयी जॉब प्राप्त हो सकती है। गृहस्थ जीवन का भरपूर आनन्द उठायेंगे। आर्थिक दृष्टि से समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। राजनीति से जुड़े हुये लोगों को अच्छा लाभ प्राप्त होगा। कोई रुका हुआ काम आज सिद्ध हो सकता है।

Vrishchika (Scorpio)
आय की दृष्टि से समय बहुत अनुकूल रहने वाला है। प्रेम सम्बन्धों को पर्याप्त समय देंगे। मार्केटिंग और फाइनेन्स से जुड़े कार्यों के लिये उपयुक्त समय है। प्रतियोगी परीक्षा में सार्थक परिणाम मिल सकते हैं। नया घरेलू सामान खरीद सकते हैं।

Dhanu (Sagittarius)
जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध खराब न हों इसका ध्यान रखें। आपको मन लगाकर काम करना चाहिये। परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। लोग आपकी भावनाओं का गलत मतलब निकाल सकते हैं। किसी वस्तु के गुमने की आशंका है।

Makara (Capricorn)
आज नये कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। मनोरञ्जक यात्राओं से मन को सुकून प्राप्त होगा। वाणी पर संयम बनाये रखें। अपनी सोच को सकारात्मक बना कर रखें। वैवाहिक सम्बन्ध काफी मधुर रहेंगे। घर और समाज में सन्तुलन रख पायेंगे।

Kumbha (Aquarius)
काम को लेकर दबाव में रहेंगे। अधिकारी वर्ग आपकी किसी गलती से नाराज हो सकते हैं। पति-पत्नी के सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें। मनोरञ्जन और आमोद-प्रमोद में धन खर्च होगा।

Meena (Pisces)
आप में आत्मबल और आत्मविश्वास की प्रबल भावना रहेगी। वैवाहिक जीवन का आनन्द उठायेंगे। व्यापार में साझेदारी के नये प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। सेहत की दृष्टि से समय बहुत ही अच्छा है। महँगी वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं।

HomeForecast🛒CartSupport