Trusted Vedic Astrology Solutions | Since 1998
CZone India
Astrology Knowledge

02 अप्रैल 2024, मंगलवार का राशिफल

April 2, 2024

Mesha (Aries)
आज माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। निजी समस्याओं का निराकरण होगा। किसी रुके हुये काम के अचानक से बनने से मन प्रसन्न होगा। गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। आपकी कार्यदक्षता में वृद्धि होगी। यात्रा की योजना बना सकते हैं।

Vrishabha (Taurus)
आप दूसरों के भले की सोचेंगे। लेकिन लोग आपका एहसान नहीं मानेंगे। पारिवारिक आयोजन किसी कारणवश टल सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। किसी के उकसावे में आकर काम न करें। अन्य दिनों की अपेक्षा दिन कुछ कमजोर रहेगा। ऑफिस में अधीनस्थ कर्मचारियों पर नाराज हो सकते हैं।

Mithuna (Gemini)
आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। आज बुजुर्ग सदस्यों की राय अवश्य लें। भोग-विलास का भरपूर आनन्द उठायेंगे। आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। व्यवसाय में सारी परिस्थितियाँ आपके अनुकूल रहेंगी।

Karka (Cancer)
शोध कार्यों में सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में चुगलखोरी का शिकार हो सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में तीव्र आकर्षण रहेगा। इसके कारण आप लोकप्रिय भी रहेंगे। खर्च करने से पहले बजट का ध्यान अवश्य रखें।

Simha (Leo)
कार्यक्षेत्र में आप काफी व्यस्त रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों में कुछ सम्वादहीनता जैसी स्थितियाँ निर्मित हो सकती है। आज धन से जुड़े मामलों को लेकर काफी सतर्क रहें। शाम के साथ मित्रों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे। लोग आपकी बातों को काफी गम्भीरता से लेंगे।

Kanya (Virgo)
नयी योजनाओं में सफलता मिलने में देर होगी। मानसिक स्थिति कुछ नकारात्मक हो सकती है। व्यर्थ में अपने शुभ चिन्तकों पर सन्देह न करें। आज ज्यादा भागदौड़ करने से आपको बचना चाहिये। धन को लेकर परेशानियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। आलस्य में अपना समय बर्बाद न करें।

Tula (Libra)
कारोबार से जुड़ी यात्राओं से आपको लाभ मिलेगा। दूसरों की बातों में आकर अपना समय बर्बाद न करें। रचनात्मक गतिविधियों में सुखद समय बीतेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। परिवार में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। आपको अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन के अवसर मिलेंगे।

Vrishchika (Scorpio)
नये व्यावसायिक सम्पर्क विकसित हो सकते हैं। आपके विनम्र व्यवहार के कारण विपरीत लिङ्गी लोग आपसे आकर्षित रहेंगे। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। घर में कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं। विदेश में व्यापार कर रहे लोगों को कारोबार में विस्तार के अवसर मिल सकते हैं।

Dhanu (Sagittarius)
रुके हुये कार्य दोबारा से शुरू होंगे। छात्र पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। बेरोजगार लोगों को नयी जॉब मिल सकती है। किसी मांगलिक उत्सव में आप सम्मिलित हो सकते हैं। कारोबार में निवेश करने के लिये बाहरी निवेशक आ सकते हैं।

Makara (Capricorn)
आज आपको धैर्य और संयम के साथ अपने काम पर ध्यान देना चाहिये। दूसरों की सलाह पर ज्यादा ध्यान न दें। यदि किसी से प्रेम निवेदन करना चाहते हैं तो आज इससे बचें। आपकी भावनाओं का अनादर हो सकता है। कार्यक्षेत्र को लेकर मन में उत्साह की कमी देखने को मिलेगी। नजदीकी लोगों के साथ आपके रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं।

Kumbha (Aquarius)
कार्यक्षेत्र में आपको पदोन्नति दी जा सकती है। जीवनसाथी और बच्चों से आपको प्रेम और सम्मान दोनों ही प्राप्त होगा। आपके विचारों से लोग शीघ्र प्रभावित होंगे। सरकारी मामलों में आपको सफलता मिलेगी। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है।

Meena (Pisces)
परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। लक्ष्य प्राप्ति के लिये दृढ़ संकल्पित रहेंगे। सहकर्मियों की तुलना में आपका प्रदर्शन विशेष और उत्कृष्ट हो सकता है। किसी बहुमूल्य वस्तु को खरीद सकते हैं। नकारात्मक लोगों से दूरी बनाकर रखें।

HomeForecast🛒CartSupport