

Mesha (Aries)
शरीर में आलस्य के कारण काम में मन नहीं लगेगा। कार्यक्षेत्र में अव्यवस्था हो सकती है। किसी की भी बात पर भरोसा करने के बजाय उसकी सत्यता पहले परख लें। धर्म-कर्म में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। शरीर में संक्रमण और खुजली की शिकायत हो सकती है। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।
Vrishabha (Taurus)
आज का दिन आनन्ददायी और उत्साह से भरपूर रहने वाला है। घरेलू विवाद आज सुलझ सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। अविवाहितों के विवाह के योग बन रहे हैं। व्यापारिक लेन-देन से लाभ मिलेगा। विदेश यात्रा की सम्भावना बन रही है।
Mithuna (Gemini)
व्यावसायिक यात्रा लाभप्रद रहेगी। नया घर लेने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी की वजह से किसी समस्या से पार पा सकेंगे। स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। चित्त शान्त और गम्भीरता युक्त रहेगा। सन्तान के व्यवहार से आप प्रसन्न रहेंगे।
Karka (Cancer)
आज सुबह आप किसी बात पर गुस्सा हो सकते हैं। दोपहर के बाद आपके आत्मविश्वास में शानदार वृद्धि होगी। प्रेमी जन के साथ बहुत अच्छा वक्त बितायेंगे। अपनी योग्यता का भरपूर सार्थक उपयोग कर पायेंगे। सन्तान की प्रगति से उत्साहित रहेंगे।
Simha (Leo)
परिस्थितियों का गलत आकलन कर सकते हैं। व्यापार की समस्याओं में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। बहसबाजी से आपके काम बिगड़ सकते हैं। खर्चे बहुत ज्यादा बढ़ने के कारण समस्या बढ़ेगी।
Kanya (Virgo)
आपका आत्मबल और मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। सोशल मीडिया के माध्यम से आपकी लोकप्रियता बढ़ सकती है। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। भाई-बहनों के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे। करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे। सामाजिक कार्यों में सहभागिता रहेगी।
Tula (Libra)
व्यर्थ की समस्याओं से मन व्यथित हो सकता है। माता-पिता की दवाइयों पर धन खर्च होगा। जीवनशैली व्यवस्थित रखें। घर पर परिजनों के साथ उत्तम समय बितायेंगे। परिश्रम का पूरा फल नहीं मिलेगा। पाचन में खराबी होने की सम्भावना है।
Vrishchika (Scorpio)
राजनीति से जुड़े लोगों के लिये विशेष रूप से बेहद शुभ है। अपने काम करने के तरीके को बदलने का विचार बनायेंगे। समाज में आपकी सराहना होगी। घर का माहौल सुखदायक रहेगा। कार्य पूरा होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
Dhanu (Sagittarius)
कारोबार में हानि हो सकती है। स्वास्थ्य सम्बन्धी चिन्ताओं से मुक्ति मिलेगी। पुराने विवाद उठ खड़े हो सकते हैं। शान्त होकर के अपने काम में ध्यान दें। सम्भव हो तो महत्वपूर्ण कार्यों को दो दिनों के लिये टाल दें। संयम और सहनशीलता का परिचय देते हुये कार्य करें।
Makara (Capricorn)
अपने आलोचकों की बात को गम्भीरता से न लें। दिन पूरी तरह के आपके लिये लाभकारी रहेगा। प्रभावशाली लोगों से आपके सम्पर्क प्रगाढ़ होंगे। परिवार में आप लोगों के बीच सेतु की तरह काम करेंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों से प्रोत्साहन और अपेक्षित मदद मिलेगी।
Kumbha (Aquarius)
अपने विचारों से कई लोगों को प्रभावित करेंगे। परिवार वाले आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप कुछ बदलाव का विचार बना सकते हैं। पिता की सलाह से आपको लाभ होगा। खानपान में शुद्धता का ध्यान रखेंगे। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा।
Meena (Pisces)
आपकी सलाह से लोगों को बहुत लाभ होगा। ललित कलाओं और मनोरञ्जन में काफी रुचि लेंगे। व्यर्थ विवादों को टालने का प्रयास करें। काम के बजाय योजनाओं में ज्यादा रुचि रहेगी। जीवनसाथी के प्रति प्रेम बढ़ेगा। नये व्यापारिक सौदे हो सकते हैं।
