Trusted Vedic Astrology Solutions | Since 1998
CZone India
Astrology Knowledge

27 मार्च 2024, बुधवार का राशिफल

March 27, 2024

Mesha (Aries)
आज कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक अनुबन्ध हो सकता है। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के ऊपर से दबाव कम होगा। घर में अचानक मेहमान आ सकते हैं। परिजनों के साथ हर्षोल्लास का आनन्द उठायेंगे। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। पिता का आशीर्वाद और मार्गदर्शन लेते रहें।

Vrishabha (Taurus)
अपनी छुपी हुयी प्रतिभा को उभारने के लिये प्रयास करेंगे। कारोबार में प्रतिस्पर्धा के बावजूद अच्छा आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। भोजन के प्रति अरुचि हो सकती है। पूजा-पाठ आदि को लेकर दिखावे से बचें।

Mithuna (Gemini)
सन्तान को लेकर आपको खर्च ज्यादा करना पड़ सकता है। पैरों में थकान के कारण थोड़े अनमने रहेंगे। घर के सदस्यों पर अपना गुस्सा न निकालें। प्रेमी जन के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। कारोबार को लेकर बड़ा जोखिम न लें।

Karka (Cancer)
व्यापार के दृष्टिकोण से ग्रह स्थिति पक्ष की नहीं है। मानसिक तनाव के कारण आप परेशान होंगे। महत्वपूर्ण उपकरण या वाहन खराब हो सकता है। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर अवश्य करें। पुराने साथियों के साथ मुलाक़ात होगी।

Simha (Leo)
जीवनसाथी के साथ मतभेद समाप्त होंगे। नये मित्र बन सकते हैं। कारोबार में बड़ा आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। दोपहर के बाद आपको आर्थिक परेशानियों से राहत मिलेगी।

Kanya (Virgo)
आज लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं, इसीलिये नाप-तौल कर बातें करें। धार्मिक कार्यों को लेकर आप सजग रहेंगे। परिस्थितियों में सकारात्मक परिवर्तन आयेगा। अनावश्यक बातों पर आपको ध्यान नहीं देना चाहिये। नजदीकी रिश्तेदार आपसे धन उधार माँग सकते हैं।

Tula (Libra)
नयी योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। परिवार के लोगों की जरूरतों पर धन खर्च करें। भविष्य की योजनाओं को लेकर काफी आशावादी रहेंगे। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। समाज में आपकी छवि निखरेगी।

Vrishchika (Scorpio)
आज आप थोड़ा सुस्त सा महसूस करेंगे। शरीर के किसी अंग में दर्द की शिकायत हो सकती है। लम्बी दूरी की यात्रा आज बिल्कुल न करें। पुराना कर्ज आपको बहुत ज्यादा परेशान करेगा। किसी को भी आज कोई वादा न करें वरना आपको लगातार मानसिक दबाव का सामना करना पड़ेगा।

Dhanu (Sagittarius)
अपनी कार्यशैली को दूसरों पर न थोपें। अचल सम्पत्ति की ख़रीदारी का विचार बनायेंगे। सामाजिक कार्यों में आप भाग ले सकते हैं। आज अपनी बातों से लोगों को आकर्षित कर लेंगे। पैतृक सम्पत्ति से आपको धन लाभ होगा। व्यापार में आपकी आमदनी में वृद्धि होगी।

Makara (Capricorn)
आज आप आवश्यक कार्यों को लेकर थोड़े लापरवाह हो सकते हैं। सभी काम आराम से व धीमी गति से करेंगे। विदेश से जॉब के अवसर मिलने की सम्भावना बन रही है। सन्तान का उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। नया काम शुरु करने के लिये दिन शानदार रहेगा।

Kumbha (Aquarius)
कार्यक्षेत्र में लोग आपको कमतर आँक सकते हैं। घरेलू वातावरण थोड़ा अशान्त रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर परिजनों के साथ उलझने से बचें। काल्पनिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। अति भावुक होने से आपको बचना चाहिये।

Meena (Pisces)
आज घर पर भी आपका मन नहीं लगेगा। भागदौड़ वाले कार्यों के कारण थोड़ा हताश महसूस करेंगे। बहुत तला-भुना और जन्क-फूड खाने से बचें। प्रेमी जन के साथ झगड़ा हो सकता है। किसी भी तरह के मनमुटाव को शीघ्र ही सुलझा लें वरना यह बड़े तनाव का कारण बन सकता है।

HomeForecast🛒CartSupport