Trusted Vedic Astrology Solutions | Since 1998
CZone India
Astrology Knowledge

23 फरवरी 2024, शुक्रवार का राशिफल

February 23, 2024

Mesha (Aries)
आज आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। दूसरों की सहायता करके आपको आत्मसन्तुष्टि महसूस होगी। बोलचाल में अपशब्दों का प्रयोग न करें। विद्यार्थी करियर को लेकर लापरवाह हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अपने सम्बन्ध मधुर रखें। रिश्तेदारों के कारण कुछ तनाव हो सकता है।

Vrishabha (Taurus)
कार्यक्षेत्र में आपको सहयोगियों का साथ मिलेगा। घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। आपको शुभ सूचना मिल सकती है। भौतिक भोग-विलास का आनन्द लेंगे। किसी कार्य को औपचारिकता में न करें। आलस्य के कारण अपना नुकसान करा सकते हैं।

Mithuna (Gemini)
आज आपका स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। आपकी जीवनशैली अस्त-व्यस्त हो सकती है। अपनी जिम्मेदारियों को समझें। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। नये सम्बन्धों को लेकर सावधान रहें। भोजन में शुद्धता का ध्यान रखें।

Karka (Cancer)
कारोबार में सब कुछ आपके अनुकूल रहेगा। आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। पति-पत्नी के बीच आपसी समझ और सामन्जस्य में वृद्धि होगी। नये व्यापारिक अनुबन्ध कर सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को विवाह का स्वरूप दे सकते हैं। रुका हुआ धन वापस मिलेगा।

Simha (Leo)
एक ही काम को बार-बार करना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों को एक-दो दिन के लिये टालना हितकर होगा। महिलाओं को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। पेट में जलन जैसी समस्या हो सकती है। ऑफिस में कार्यभार की अधिकता रहेगी। अनैतिक कार्यों में रुचि ले सकते हैं।

Kanya (Virgo)
सोशल मीडिया में आप काफी सक्रिय रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़े विचलित हो सकते हैं। फाइनेन्स से जुड़े मामलों के लिये दिन बहुत अच्छा है। विवादों में आपकी विजय हो सकती है। किसी बीमा पॉलिसी में धन निवेश कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर काफी सचेत रहने वाले हैं।

Tula (Libra)
आप सकारात्मक बने रहें। धीमी गति से आपके काम बनते प्रतीत होंगे। अपरिचित लोगों से ज्यादा तालमेल न बढ़ायें। रिश्तेदारों के काम से कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। सहकर्मियों की बातें आपको बुरी लग सकती है। रुचि पूर्ण कार्य करने से आपको लाभ होगा।

Vrishchika (Scorpio)
अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। बच्चे पढ़ाई के बजाय दूसरे कार्यों में समय ज्यादा खर्च करेंगे। मित्रों के साथ पार्टनरशिप में कारोबार शुरू कर सकते हैं। बौद्धिक चर्चाओं में सम्मिलित होने के योग बन रहे हैं। शरीर में ताजगी और उत्साह रहेगा।

Dhanu (Sagittarius)
किसी भी आर्थिक गारण्टी न लें वरना नुकसान हो सकता है। नशे और गरिष्ठ खानपान से परहेज करें। दर्शन और योग में आपकी स्वाभाविक रुचि हो सकती है। बिना माँगे किसी को सलाह न दें। पुराने विवाद दोबारा उठ खड़े हो सकते हैं। महिलायें किचन में काम करने के दौरान सावधानी रखें।

Makara (Capricorn)
तनाव के बावजूद कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। प्रेम सम्बन्ध काफी मधुर रहने वाले हैं। आपके सामाजिक सम्पर्क मधुर होंगे। विशेषज्ञ लोगों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कई आवश्यक कार्य समय से पहले पूर्ण हो जायेंगे।

Kumbha (Aquarius)
पैतृक सम्पत्ति के मामलों में जल्दबाज़ी न करें। वकालत की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध चुगली कर सकते हैं। एक साथ कई काम सम्भालने पड़ेंगे। मन में नकारात्मक भाव न आने दें।

Meena (Pisces)
अपनी रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिये खानपान और योग पर ध्यान दें। ऑनलाइन मार्केटिंग का काफी अच्छा उपयोग करेंगे। बच्चे बड़े-बुजुर्गों का सानिध्य पसन्द करेंगे। प्रेमी जन के साथ गम्भीर विषयों पर वार्तालाप हो सकती है। मित्रों पर पूरी तरह से निर्भर न रहें।

HomeForecast🛒CartSupport