Trusted Vedic Astrology Solutions | Since 1998
CZone India
Astrology Knowledge

17 फरवरी 2024, शनिवार का राशिफल

February 17, 2024

Mesha (Aries)
आज गलत निर्णयों के कारण काफी परेशानी बढ़ सकती है। दोस्तों के साथ पारिवारिक समारोह में आप सम्मिलित हो सकते हैं। घर में उत्साह का वातावरण रहेगा। सन्तान को करियर में बेहतर विकल्प मिलने की सम्भावना बन रही है। अवैधानिक कार्यों से आपको बचना चाहिये।

Vrishabha (Taurus)
आपको कहीं से शुभ सूचना मिलने की सम्भावना बन रही है। ऑफिस में आप अपने सहकर्मियों के ऊपर भारी पड़ेंगे। व्यवसाय में बड़े अनुबन्ध कर सकते हैं। मार्केटिंग सम्बन्धी गतिविधियों से आपको धन लाभ मिलेगा। प्रेमी जन के साथ रोमान्टिक डेट पर जा सकते हैं।

Mithuna (Gemini)
व्यवसाय में लापरवाही भारी पड़ सकती है। पति-पत्नी के आपसी सम्बन्धों में थोड़ा तनाव हो सकता है। आप परिजनों की अपेक्षा पर खरे नहीं उतरेंगे। प्रदूषण वाली जगहों पर जाने से बचें। सिरदर्द की समस्या हो सकती है। बैंकिंग से जुड़े लोगों को थोड़ी परेशानी होगी।

Karka (Cancer)
आज आप बौद्धिक चर्चाओं में सम्मिलित हो सकते हैं। विवाह आदि कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। मित्रों की सलाह आपको अवश्य लेनी चाहिये। सन्तान की उपलब्धियों से हर्षित होंगे। कमीशन आदि से धन लाभ मिल सकता है। प्रेमी जन से आपको उपहार मिलने के योग बन रहे हैं।

Simha (Leo)
कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशन्सा होगी। राजनीति में आपकी रुचि बढ़ सकती है। व्यवसाय में आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिये। नये व्यावसायिक सम्पर्कों से आपको विशेष लाभ होगा। महिलाओं को करियर के अच्छे विकल्प मिल सकते हैं। शोधकार्यों से जुड़े लोग काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

Kanya (Virgo)
विनिर्माण कार्यों में प्रगति होने के योग बन रहे हैं। रोजगार में बदलाव कर सकते हैं। पारिवारिक सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। जॉब में उच्च पद मिल सकता है। अधिकारी वर्ग के साथ आपको अच्छा व्यवहार रखना चाहिये।

Tula (Libra)
रिश्तेदारों से कोई अप्रिय सूचना मिल सकती है। बिना माँगे किसी को सलाह न दें। कर्ज लेने की प्रवृत्ति से आपको बचना चाहिये। बच्चों की संगत का ध्यान रखें। व्यवसाय में आपको संघर्ष करना पड़ेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेना न भूलें।

Vrishchika (Scorpio)
छात्रों को पढ़ाई में अच्छी सफलता मिल सकती है। नयी सम्पत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। आप प्रतिद्वन्दियों के ऊपर भारी पड़ेंगे। अपने खानपान की आदतों पर नियन्त्रण करें। प्रेम विवाह में आ रही बाधाओं का निवारण होगा। आज आप एक साथ कई कार्य करने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी का अनादर न करें।

Dhanu (Sagittarius)
छात्र पढ़ाई को लेकर गम्भीर रहेंगे। परिजनों के साथ शॉपिंग के लिये जा सकते हैं। मन में चञ्चलता रहेगी। अध्यापन कार्यों से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है। अपने व्यवसाय को बढ़ाने के विषय में योजना बना सकते हैं।

Makara (Capricorn)
कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वन्दिता का वातावरण रहेगा। पेट में जलन व दर्द की शिकायत हो सकती है। किसी रिश्तेदार से कहासुनी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से परेशानी होगी। आपको समस्याओं के बजाय समाधान ढूँढने की प्रवृत्ति विकसित करनी चाहिये।

Kumbha (Aquarius)
दाम्पत्य सम्बन्धों में अविश्वास उत्पन्न हो सकता है। धन की कमी का सामना करना पड़ेगा। कुसंगति से बचें वरना आपकी छवि पर बुरा असर पड़ सकता है। लीवर सम्बन्धी रोगों में थोड़ी परेशानी होगी। प्रेम और रोमान्स का आनन्द लेंगे। मानसिक कष्ट की स्थिति बन सकती है।

Meena (Pisces)
आपकी कोई मनोकामना आज पूर्ण हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के लिये आपको निमन्त्रित किया जा सकता है। पुण्य कार्यों में आप धन खर्च कर सकते हैं। पति-पत्नी के आपसी सम्बन्धों में प्रेम और सद्भाव बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों को व्यक्तिगत कार्यों से भी अधिक महत्व देंगे।

HomeForecast🛒CartSupport