

Mesha (Aries)
वैवाहिक जीवन काफी सुखदायक रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आज यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। व्यापारिक घाटे में तेजी से कमी आयेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण एवं ठोस निर्णय लेने पड़ेंगे। किसी सार्वजनिक समारोह में शामिल हो सकते हैं।
Vrishabha (Taurus)
आज आपका मन किसी काम में नहीं लगेगा। विदेश में व्यवसाय कर रहे लोगों से आपको लाभ हो सकता है। दूसरों के कार्यभार को अपने ऊपर लादना भी आपके लिये उचित नहीं है। फर्जी और गलत उत्पादों की ख़रीदारी के कारण परेशान हो सकते हैं। चुगलखोरी एवं नकारात्मक लोगों की संगत से दूर रहें।
Mithuna (Gemini)
आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। सभी कार्य आपके अनुसार होते चले जायेंगे। फाइनेन्स और कमीशन वाले कार्यों के लिये दिन अनुकूल है। घर के लोग आपसे काफी प्रसन्न और सन्तुष्ट रहेंगे। प्रेमी जन के साथ घूमने जा सकते हैं। कारोबार में ग्राहक आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे।
Karka (Cancer)
दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। किसी पुरानी योजना को क्रियान्वित करना पड़ेगा। नये लक्ष्यों को निर्धारित कर सकते हैं। आपका व्यवहार काफी संयमित और लोगों की नजर में आदर्श रहेगा। अपनी बातों को प्रभावी ढँग से रखेंगे। कार्यक्षेत्र की आन्तरिक व्यवस्था में कुछ बदलाव करना पड़ सकता है।
Simha (Leo)
आज कुछ समय स्वयं के लिये अवश्य निकालें। वह कार्य करें जो आप वास्तव में सिर्फ अपनी खुशी के लिये करना चाहते हैं। मेहनत का उचित परिणाम न मिलने से मन उदास हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य का विवाह तय हो सकता है। परिजनों के साथ बैर या किसी तरह का मनमुटाव आज दूर हो सकता है।
Kanya (Virgo)
नये व्यापारिक समझौते करने से बचें। आज आपको कर्ज नहीं लेना चाहिये। व्यवसाय में प्रतिद्वन्दियों के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। दूसरों के भरोसे अपना काम न छोड़ें। जीवनसाथी के व्यवहार को लेकर थोड़े असन्तुष्ट हो सकते हैं। निजी रिश्तों के बीच अहम् की भावना न आने दें।
Tula (Libra)
जॉब में आपका प्रभाव बढ़ेगा। उधार दिया हुआ धन आपको मिल सकता है। व्यापार में काफी अच्छा धन लाभ हो सकता है। घर में प्रसन्नता व खुशहाली का माहौल रहेगा। महत्वपूर्ण अनुबन्ध के लिये दिन शुभ है। आज आपका मन काफी हर्षित रहेगा।
Vrishchika (Scorpio)
आज रुके हुये कार्यों को पूरा करने का दिन है। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में शुभ परिणाम मिलेंगे। दूसरे व्यक्तियों के मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप करना उचित नहीं है। कार्यक्षेत्र में परेशानियों का अनुभव होगा। जल्दबाज़ी एवं भावुकता में कोई निर्णय न लें। कानूनी अड़चनों को दूर कर सकते हैं।
Dhanu (Sagittarius)
अपनी बातों को दूसरों पर न थोपें। घर में शुभ प्रसंग हो सकते हैं। प्रणय जीवन काफी रोमान्टिक रहेगा। धार्मिक विचारों का आपके ऊपर काफी प्रभाव रहेगा। अपनी जिम्मेदारियों से पीछे न हटें। कार्यस्थल में सब कुछ सामान्य रहेगा।
Makara (Capricorn)
आय के अनुपात में धन खर्च अधिक हो सकता है। शरीर में पानी की कमी न होने दें। घर के लोगों की सलाह पर विचार अवश्य करें। वैवाहिक सम्बन्धों में परस्पर समन्वय की कमी के कारण रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। जिसे आपको बातचीत के माध्यम से शान्तिपूर्वक सुलझा लेना चाहिये। सर्वाइकल और कन्धों में दर्द की शिकायत होगी।
Kumbha (Aquarius)
व्यवसाय में अपेक्षा से अधिक धन लाभ होगा। भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर होंगे। किसी आकस्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। तय कार्य समय पर पूरे कर लेंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर काफी गम्भीर रहेंगे। जीवनसाथी को आज कुछ उपहार दे सकते हैं।
Meena (Pisces)
कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा को सिद्ध करने का नया मञ्च मिल सकता है। आर्थिक समस्याओं का निवारण होगा। परिजनों से किसी गम्भीर विषय पर चर्चा कर सकते हैं। पेट में गैस और जलन की शिकायत हो सकती है। आज गरिष्ठ भोजन का सेवन न करें।
