

Mesha (Aries)
सरकारी सेवा से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आप लोगों के बीच में आदरणीय रहेंगे। शाम को शरीर में थकान और सुस्ती महसूस हो सकती है। अपने आहार को पौष्टिक रखें और स्वास्थ्य का ध्यान दें। मेहनत के साथ ही आराम को भी महत्व दें।
Vrishabha (Taurus)
विदेश में रह रहे परिजनों से कुछ अच्छी सूचना मिल सकती है। अपना लक्ष्य पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। गुरुजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बच्चों की उन्नति से उत्साहित रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं।
Mithuna (Gemini)
आज सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। लोग आपसे धन उधार तो लेना चाहेंगे पर उसे लौटाने की मन्शा नहीं रखेंगे। समय से काम पूरा न होने के कारण क्रोधित हो सकते हैं। सभी जिम्मेदारियों को अपने ऊपर लादने से बचें। आज आप मेहनत करते रहें, परिणाम जल्द ही आपको प्राप्त होगा।
Karka (Cancer)
दाम्पत्य जीवन बहुत ही अच्छा रहेगा। आपकी देखभाल और नरम रवैये से जीवनसाथी आपके प्रति समर्पित रहेगा। कारोबार में निवेश बढ़ा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त मेहनत के बाद सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। व्यवसाय के उद्देश्य से की गयी यात्रा सफल रहेगी।
Simha (Leo)
नयी नौकरी ढून्ढ रहे हैं, तो आज का दिन अनुकूल है। कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। जॉब में प्रमोशन मिलने की प्रबल सम्भावना है। प्रतियोगी परीक्षा में आशानुकूल सफलता मिल सकती है। विरोधी शान्त रहेंगे।
Kanya (Virgo)
विपरीत लिङ्ग के लोग आपसे आकर्षित हो सकते हैं। सिनेमा और वेबसीरीज आदि में आप काफी रुचि लेंगे। विद्यार्थी एकाग्रचित्त होकर अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे। आज आप मित्रों से ज्यादा अपेक्षा न करें। संक्रमण से जुड़ी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।
Tula (Libra)
आज आप अनावश्यक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। सम्पत्ति के मामलों में गतिरोध आ सकता है। शाम के समय किसी निकटस्थ व्यक्ति से झगड़ा हो सकता है। कोई पुरानी बात निकल कर सामने आ सकती है। यदि तनाव में हैं, तो अपने जीवनसाथी से अपने मन की बात कहें।
Vrishchika (Scorpio)
अपने प्रोफेशनल और दाम्पत्य जीवन दोनों में सन्तुलन रख पायेंगे। बड़े निर्णय लेने के लिये दिन उचित नहीं है। आपके काम की बाधायें दूर होगी। रिसर्च क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन उपलब्धि भरा रहेगा। आमदनी के नये स्रोत प्राप्त होंगे।
Dhanu (Sagittarius)
आज आपको खरीदारी में अतिरिक्त पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। जीवनसाथी का मूड भी खराब हो सकता है। प्रेम प्रसंग को लेकर जल्दबाज़ी न करें। लोग आपकी बातों का गलत मतलब न निकाल लें, इसका ध्यान रखें। माता की सेहत का ध्यान रखें।
Makara (Capricorn)
आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बच्चे माता-पिता के प्रति आज्ञाकारी रहेंगे। बुजुर्ग लोगों के सुझाव को अवश्य मानें। उच्च प्रतिष्ठित लोगों से आपके सम्पर्क मजबूत होंगे। यदि आप परिस्थितियों का सही उपयोग कर पाते हैं, तो दिन आपके लिये काफी अनुकूल रहेगा।
Kumbha (Aquarius)
आज आपको नींद में कमी के कारण अनमना सा महसूस होगा। तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। लवमेट्स को रिश्ते में गम्भीरता लाने की आवश्यकता है। महत्वपूर्ण कार्यों को फिलहाल दो दिनों के लिये टाल देना उचित होगा। विवादित विषयों को शुरू करने से बचें। रात में यात्रा करने से बचें।
Meena (Pisces)
आज का दिन भी आपके लिये सकारात्मक ही रहेगा। घर पर बहुत अच्छा समय बितायेंगे। महत्वपूर्ण व्यापारिक डील फाइनल कर सकते हैं। आपके व्यवहार से लोग बहुत प्रसन्न रहेंगे। अविवाहितों के लिये विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं।
