

Mesha (Aries)
काम की वजह से परिवार को समय नहीं दे पा रहे हैं। ईर्ष्यालु सहकर्मियों से सावधान रहें। आपको अकारण लोगों से विवाद नहीं करना चाहिये। गलत बातों में ज्यादा रुचि न लें। व्यवसाय में आपको नया प्रयोग करने से बचना चाहिये। भाई-बहनों को लेकर चिन्ता हो सकती है।
Vrishabha (Taurus)
कार्यक्षेत्र में काम का दबाव कम होगा। जीवनसाथी आपका काफी ध्यान रखेगा। राजनीतिक सम्पर्कों का लाभ मिलेगा। परिवार का माहौल प्रसन्नतायुक्त रहेगा। धार्मिक कार्यों में सक्रियता से भाग लेंगे। व्यापार में बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।
Mithuna (Gemini)
धार्मिक विषयों को लेकर किसी परिजन से मनमुटाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी ज़िम्मेदारी दी जा सकती है। शोध कार्यों में बेहतरीन परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। अनावश्यक दूसरों पर ज्यादा निर्भर न रहें।
Karka (Cancer)
नये निवेश के माध्यम से आपको धन लाभ होगा। प्रेमी जन के साथ आपका विवाह तय हो सकता है। धन उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिये। मनोरञ्जन में आप धन बर्बाद करेंगे। असन्तुलित खानपान के कारण आपका पेट खराब हो सकता है। तनाव से बचने का प्रयास करें।
Simha (Leo)
माँसपेशियों में खिंचाव की शिकायत हो सकती है। अपनी परिस्थितियों को महत्व दें। कुछ नजदीकी लोगों से विवाद हो सकता है। अपनी भावनाओं को दूसरों पर थोपने से बचें। अधूरे पड़े काम दोबारा शुरू होने के योग बन रहे हैं।
Kanya (Virgo)
सन्तान की समस्याओं का निवारण होगा। स्वास्थ्य की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। मानसिक रूप से सन्तुष्टि का अनुभव करेंगे। प्रेम विवाह को लेकर परिवार में सहमति होने की सम्भावना बन रही है। उच्च अध्ययन में आप काफी रुचि लेंगे।
Tula (Libra)
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मांगलिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं। विवाहेत्तर सम्बन्धों से पूरी तरह बचें। बच्चों को लेकर तनाव हो सकता है। अनावश्यक कार्यों में आप अपना समय बर्बाद कर सकते हैं।
Vrishchika (Scorpio)
आपको सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रबन्धन कुशलता का परिचय देंगे। सामाजिक कार्यों में आप भाग लेंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। घर में शुभचिन्तकों और परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रेम भाव बढ़ेगा।
Dhanu (Sagittarius)
आपको अपनी योजनाओं को फिलहाल गुप्त रखना चाहिये। धैर्यवान होकर अपने समय का इन्तजार करें। यात्राओं से आपको बचना चाहिये। थकावट के कारण बुखार जैसा भी महसूस हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
Makara (Capricorn)
आप अपने काम को लेकर काफी प्रसिद्ध रहेंगे। जॉब में आपका वेतन बढ़ सकता है। जीवनसाथी आपके मनोबल को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। बेरोजगार लोगों को नयी नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। आपके स्वभाव से लोग काफी प्रसन्न रहेंगे।
Kumbha (Aquarius)
पुराने मित्रों के माध्यम से कुछ शुभ समाचार मिल सकते हैं। सन्तान की सफलता से गर्व की अनुभूति होगी। समाज सेवा के कार्यों में भी आप व्यस्त हो सकते हैं। आप तय समय से पहले आवश्यक कार्यों को पूर्ण कर लेंगे। विदेश में कार्यरत लोगों की आय बढ़ सकती है।
Meena (Pisces)
ई-कॉमर्स के व्यवसाय से जुड़े लोगों को बड़ा धन लाभ प्राप्त हो सकता है। घर के किसी सदस्य के विवाह की चर्चा हो सकती है। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। रुके हुये सरकारी काम आज बन सकते हैं।
