Trusted Vedic Astrology Solutions | Since 1998
CZone India
Astrology Knowledge

17 जनवरी 2024, बुधवार का राशिफल

January 17, 2024

Mesha (Aries)
अपनी कार्यशैली में कुछ बदलाव कर सकते हैं। मित्रों व परिजनों से मतभेद हो सकते हैं। भविष्य को लेकर थोड़े आशंकित रहेंगे। आकस्मिक धन हानि हो सकती है। नयी भूमि-सम्पत्ति में निवेश करने से बचें।

Vrishabha (Taurus)
आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। महँगी वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। बॉस आपके प्रमोशन को लेकर कुछ निर्णय ले सकते हैं। व्यवसाय में काफी अच्छा धन लाभ होगा। तकनीक से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी।

Mithuna (Gemini)
आपके भीतर नया काम करने को लेकर इच्छा जागृत होगी। मित्रों के ऊपर धन खर्च होगा। परिजनों के सामने अपनी कार्य कुशलता का परिचय देंगे। रियल एस्टेट सम्बन्धित प्रोजेक्ट्स में नकदी की समस्या का समाधान होगा। राजनीति से जुड़े लोग अपनी वक्तव्य शैली से जनता को प्रभावित करेंगे।

Karka (Cancer)
मेहनत का बढिया फल प्राप्त होगा। जटिल मुद्दों को सुलझाने में सफल रहेंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। आज आप काफी अनुशासन में रहेंगे। आपकी सम्वादशैली काफी आकर्षक रहेगी। व्यवसाय में विस्तार को लेकर आप लोन वगैरह के लिये आवेदन भी दे सकते हैं।

Simha (Leo)
आज कुछ कार्यों में अवरोध आ सकते हैं। आय के स्रोतों में कमी आ सकती है। बवासीर के रोगियों को अपनी सेहत व खानपान का बहुत ज्यादा ध्यान रखना चाहिये। आपकी सलाह से लोगों को लाभ मिलेगा। लेकिन लोग इसका क्रेडिट आपको नहीं देंगे। आज आवश्यक न हो तो यात्रा न करें। व्यर्थ बहसबाजी से बचें।

Kanya (Virgo)
आयात-निर्यात सम्बन्धित कारोबार में तेजी आयेगी।  परिवार का माहौल बहुत ही अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी को करियर सम्बन्धित अच्छे अवसर मिल सकते हैं। इन अवसरों का लाभ अवश्य उठायें। प्रतिष्ठित लोगों के साथ आपके सम्पर्क विकसित होंगे।

Tula (Libra)
कार्यक्षेत्र में दूसरों की गलती की भरपायी आपको करनी पड़ सकती है। लम्बित कार्य दोबारा शुरू हो सकते हैं। अपनी योग्यता के अनुरूप कार्य करने में परेशानी होगी। परिजनों से मतभेद हो सकते हैं। आज बड़े-बुजुर्ग लोगों से मार्गदर्शन लेते रहें इसके सार्थक परिणाम आपको प्राप्त होंगे।

Vrishchika (Scorpio)
धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित हो सकते हैं। धैर्य की कमी के कारण अनावश्यक बातों पर अपना मूड खराब कर सकते हैं। बच्चे आज्ञा का पालन करेंगे। इच्छानुसार काम होने के बावजूद असन्तुष्ट रहेंगे। महिलाओं को आज कुछ थकान महसूस होगी।

Dhanu (Sagittarius)
हित शत्रु आपको नुकसान पहुँचा सकते हैं। धन की कमी के कारण थोड़े परेशान रहेंगे। हृदय रोगियों को तनाव लेने से बचना चाहिये। बौद्धिक विमर्श व चर्चाओं के प्रभाव में रहेंगे। धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित हो सकते हैं।

Makara (Capricorn)
आपके लिये दिन विशेष रूप से शुभ है। अपने सिद्धान्तों पर अडिग रहेंगे। बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा करने में कसर न छोड़ें। नये कार्यों की शुरुआत के लिये दिन अच्छा है। आज व्यवसाय में आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। महत्वपूर्ण अनुबन्ध होने के योग बन रहे हैं।

Kumbha (Aquarius)
कार्यक्षेत्र में लोगों का व्यवहार आपके अनुकूल नहीं रहेगा। स्वयं को श्रेष्ठ और दूसरों को निम्न दिखाने की भावना के कारण मतभेद उभर सकते हैं। धर्म-कर्म के प्रति रुचि औऱ आस्था बनाये रखें। बच्चों की जिद और हठ से आपको बुरा लग सकता है।

Meena (Pisces)
परिवार का वातावरण सुकून भरा रहेगा। आज आप मनोरञ्जन को काफी महत्व देने वाले हैं। बनते कार्य बिगड़ने के कारण थोड़े क्रुद्ध हो सकते हैं। कमीशन सम्बन्धित कार्यों में अपेक्षाकृत लाभ नहीं मिलेगा। प्रेमी जन की बातों का आपको बुरा लग सकता है।

HomeForecast🛒CartSupport