Trusted Vedic Astrology Solutions | Since 1998
CZone India
Astrology Knowledge

7 जनवरी 2024, रविवार का राशिफल

January 7, 2024

Mesha (Aries)
सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों की लोकप्रियता में वृद्धि होगी। पार्टनरशिप वाले कार्यों में आपको धन लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में नवीनता का अनुभव करेंगे। घर की आवश्यक वस्तुओं की ख़रीदारी कर सकते हैं। होटल कारोबारियों के लिये दिन बहुत अच्छा है।

Vrishabha (Taurus)
कार्यक्षेत्र में लोग आप पर निर्भर रहेंगे। इसके कारण आपके ऊपर दबाव रहेगा। नवीन वस्तुओं की ख़रीदारी करते समय सावधानी रखें। राजनीति से जुड़े लोगों को शत्रुओं से सावधान रहना चाहिये। परिवार के साथ आज समय अवश्य बितायें।

Mithuna (Gemini)
प्रभावशाली लोगों की मदद से आपके काम बन सकते हैं। सन्तान की उन्नति से आप उत्साहित रहेंगे। मित्रों पर ज्यादा विश्वास न करें। व्यवहार में शालीनता बनाये रखें। फर्जी फोन कॉल से आपको परेशानी हो सकती है। मनमाने व्यवहार से आपको बचना चाहिये।

Karka (Cancer)
पैतृक सम्पत्ति की समस्या दूर होगी। स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है। बहस की स्थितियों से बचना चाहिये। गलत निर्णय होने से आपको नुकसान होगा। कोई पुराना मामला दोबारा उभर सकता है।

Simha (Leo)
आज आप अपने कार्यों में काफी सक्रिय रहेंगे। पत्रकारों और लेखन कार्यों से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। सहकर्मियों का उचित सहयोग मिलेगा। प्रेम सम्बन्धों में मर्यादा का ध्यान रखें। शॉपिंग के लिये बाजार जा सकते हैं। रूठे मित्रों को मनाने में सफल रहेंगे। आपको शुभ समाचार मिलने की सम्भावना है।

Kanya (Virgo)
घर में आपसी सामन्जस्य में कमी होगी। विद्यार्थियों को इच्छानुसार परिणाम मिलने में कठिनाई हो सकती है। नाक और गले में समस्या हो सकती है। भावनात्मक मामलों को लेकर उलझ सकते हैं। समस्याओं का डटकर मुकाबला करें। व्यापार में प्रतिद्वन्दियों से सावधान रहें।

Tula (Libra)
नये व्यवसाय को लेकर चर्चा कर सकते हैं। आपकी मनःस्थिति काफी स्थिर रहेगी। अविवाहितों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिलेंगे। बेरोजगार लोगों को जॉब मिल सकती है। कमीशन से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। शत्रुओं के ऊपर भारी पड़ेंगे।

Vrishchika (Scorpio)
जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। बच्चों की गतिविधियों पर नजर बनाये रखें। सहयोगी और रिश्तेदारों के साथ सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं। धन के लेन-देन में त्रुटि हो सकती है। अचानक खर्च बढ़ने से मन परेशान हो सकता है।

Dhanu (Sagittarius)
आप कुछ नया सीखने का प्रयास कर सकते हैं। व्यापार में उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। अनुभवी व्यक्तियों का मार्गदर्शन मिलेगा। प्रेमी जन से अपने मन की बातें शेयर करेंगे। बड़े भाई-बहनों से आपको मदद मिलेगी।

Makara (Capricorn)
किसी नयी डील में धन निवेश कर सकते हैं। सहकर्मी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। आपको दृढ़ निश्चय के कारण सफलता मिलेगी। व्यापार में अच्छी बढ़ोत्तरी हो सकती है। मेडिकल प्रोफेशन से जुड़े लोगों के लिये दिन उत्तम है। जॉब में आपके अधिकार बढ़ेंगे।

Kumbha (Aquarius)
आपकी व्यवहारकुशलता की लोग प्रशन्सा करेंगे। व्यवसाय में आप कुछ जोखिम ले सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। विदेश में रह रहे लोगों को जॉब के उत्तम अवसर मिलेंगे। परिवार में शुभ उत्सव होने की सम्भावना है। आपके नये मित्र बन सकते हैं।

Meena (Pisces)
दूसरों के मामलों में ज्यादा बहसबाजी न करें। राजनीतिक लोगों को थोड़ी परेशानी होगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव हो सकता है। बॉस आपकी प्रशन्सा करेंगे। आज आप थोड़ा कन्फ्यूज रहेंगे। परिवार के लोगों से आप थोड़े नाखुश रहेंगे।

HomeForecast🛒CartSupport