

Mesha (Aries)
नये व्यवसाय की प्लानिंग करना उचित नहीं है। अनावश्यक खर्चों पर रोक लगायें। अपने गुस्से पर नियन्त्रण रखें। शरीर में दर्द की शिकायत रहेगी। बेवजह की बातों पर ध्यान न दें। आपसी सम्बन्धों में दरार आ सकती है।
Vrishabha (Taurus)
कार्यक्षेत्र में आपके विजन से लोग प्रभावित रहेंगे। आज आप स्वाध्याय को काफी समय दे सकते हैं। नयी-नयी जानकारियाँ जुटाने को लेकर प्रवृत्त रहेंगे। फोन से शुभ समाचार मिल सकते हैं। विवाह योग्य जातकों को विवाह के प्रस्ताव मिलने की सम्भावना बन रही है। सामाजिक जीवन में आपका वर्चस्व बढ़ेगा।
Mithuna (Gemini)
निजी रिश्तों में कुछ दूरी का अनुभव करेंगे। अपने काम दूसरों के भरोसे न छोड़ें। किसी जरूरी काम के लिये लोन लेना पड़ेगा। खाँसी-जुकाम की समस्या हो सकती है। घर पर ऑफिस का काम करना पड़ सकता है।
Karka (Cancer)
सन्तान को करियर में अच्छी सफलता मिल सकती है। किसी समारोह के लिये आपको निमन्त्रण प्राप्त होगा। कमीशन से आपको धन प्राप्त होगा। दोस्ती प्रेम सम्बन्धों में बदलने की सम्भावना है। नौकरीपेशा लोगों के लिये आज का दिन बेहद खुशनुमा रहेगा।
Simha (Leo)
अपने काम की गुणवत्ता से समझौता करना उचित नहीं है। खर्चों की अधिकता आपको बहुत परेशान करेगी। अपने शुभचिन्तकों से सलाह अवश्य लें। ससुराल पक्ष के लोगों से आपकी अनबन हो सकती है। मन में अकेलापन और उदासी का भाव रहेगा। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।
Kanya (Virgo)
ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में सम्मिलित हो सकते हैं। जॉब में वेतन बढ़ने की सम्भावना बन रही है। आज व्यक्तिगत समस्याओं को सुलझाने में सफल रहेंगे। दूर के रिश्तेदारों से आपको शुभ समाचार मिलेंगे। भाई-बहनों के साथ आपके सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे।
Tula (Libra)
ऑफिस का माहौल बहुत सुखदायक रहेगा। आपकी प्रबन्धन क्षमता में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट में निवेश लाभकारी होगा। अचल सम्पत्ति की डील से आपको लाभ मिलेगा। कोई मनोवाञ्छित कार्य पूरा हो सकता है। सेहत की परेशानियों का निदान होगा।
Vrishchika (Scorpio)
बॉस आपके काम से बहुत प्रसन्न रहेंगे। नये काम को शुरू करने में भाग्य का सहयोग मिलेगा। छात्र उच्च शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। व्यापार में उधारी करने से आपको बचना चाहिये। समझदारी से आप समस्याओं का हल निकाल लेंगे। शारीरिक रूप से फिट रहने के लिये आपको नित्य व्यायाम अवश्य करना चाहिये।
Dhanu (Sagittarius)
आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। अति भावुकता के कारण आपको धन का नुकसान हो सकता है। मन की चञ्चलता पर नियन्त्रण रखें। आज आपका स्वास्थ्य भी कुछ खराब रहने वाला है।
Makara (Capricorn)
यदि आप व्यापारी हैं तो बाजार में आपका प्रभाव बढ़ेगा। विदेशी स्रोतो से धन प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के माध्यम से आपको लाभ प्राप्त होगा। प्रेम सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। बच्चों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे।
Kumbha (Aquarius)
आप बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगे। सामाजिक कार्यों में आप काफी सक्रिय रहने वाले हैं। सहकर्मियों का आपके प्रति व्यवहार काफी अच्छा रहेगा। घर से दूर जॉब करने वालों को छुट्टी मिल सकती है। परिजनों की सलाह को गम्भीरता से लें।
Meena (Pisces)
आपको अचानक धन लाभ मिल सकता है। प्रोफेशनल मामलों के लिये दिन बहुत अच्छा है। काम को लेकर आप यात्रा कर सकते हैं। कानूनी मामलों में बड़ी सफलता मिल सकती है। व्यापार की परेशानियाँ दूर होंगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको उत्तम परिणाम प्राप्त होगा।
