Trusted Vedic Astrology Solutions | Since 1998
CZone India
Astrology Knowledge

27 दिसंबर, बुधवार का राशिफल

December 27, 2023

Mesha (Aries)
आपसे उच्चाधिकारी काफी प्रसन्न रहेंगे। जॉब में प्रमोशन मिलने की सम्भावना बन रही है। घर में मेहमान आ सकते हैं। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता मिल सकती है। परिवार में सुख-शान्ति बनी रहेगी।

Vrishabha (Taurus)
सन्तान के करियर और भविष्य को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है। प्रेम सम्बन्धों में परेशानी का अनुभव होगा। क्रोध के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिये।

Mithuna (Gemini)
कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत का लाभ मिलेगा। घर का माहौल काफी अनुशासित रहने वाला है। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर करेंगे। गुमी वस्तु आज आपको वापस मिल सकती है। आपके जनसम्पर्क का दायरा मजबूत होगा। विद्यार्थियों को करियर में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे।

Karka (Cancer)
जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। बुरी संगत से आपको बचना चाहिये। सोच-विचार में ज्यादा समय व्यर्थ न गँवायें। बेवजह के खर्चों से आपको बचना चाहिये। गुस्से के बजाय शान्तिपूर्वक कार्य करें। कार्यक्षेत्र में आपको कठिनाई होगी।

Simha (Leo)
आपकी दिनचर्या काफी अनुशासित रहने वाली है। मित्र आपकी काफी मदद करेंगे। व्यापार में नये अनुबन्ध हो सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ने वाली है। दिन शान्ति और सुकून से व्यतीत होगा। लोग आपके विचारों को काफी महत्व देंगे।

Kanya (Virgo)
आप कार्यक्षेत्र में काफी सक्रिय रहेंगे। लेकिन आपके कार्य बाधा के साथ पूर्ण होंगे। अनुसन्धान पूर्ण कार्यों में आप रुचि लेंगे। दुष्ट प्रवृत्ति के लोग आपको नुकसान पहुँचाना चाहते हैं। मान-सम्मान में कमी आ सकती है। जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाकर रखें।

Tula (Libra)
नौकरीपेशा लोगों के लिये आज का दिन काफी रोमाञ्चक रहने वाला है। आपको इच्छित जगह पर ट्रान्सफर भी मिल सकता है। धार्मिक गतिविधियों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। अविवाहित लोगों को वैवाहिक प्रस्ताव मिलने की सम्भावना है। आत्मिक सुख की अनुभूति होगी। जीवनसाथी का सहयोग आपको आह्लादित करेगा।

Vrishchika (Scorpio)
दिन की शुरुआत काफी नकारात्मक रहने वाली है। नया कार्य शुरू करने में कठिनाइयाँ हो सकती है। विरोधियों के सामने आपको सावधान रहना चाहिये। दूसरों के कार्यों में टोका-टाकी न करें। व्यापार में बड़ा प्रयोग करने से बचना चाहिये। परिजनों के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।

Dhanu (Sagittarius)
व्यापार को आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे। जीवनसाथी से आपको उपहार मिल सकता है। सभी काम रुक-रुककर पूर्ण होंगे। प्रेमी जन को शादी को लेकर प्रपोज कर सकते हैं। प्रभावशाली लोगों के बीच आप काफी लोकप्रिय रहेंगे। विद्यार्थियों को कैम्पस प्लेसमेन्ट में सफलता मिल सकती है।

Makara (Capricorn)
आज आप भावनात्मक रूप से कुछ कमजोर महसूस करेंगे। घर की साफ-सफाई में व्यस्त हो सकते हैं। ऑफिस में आपको ज़िम्मेदारी वाले काम मिलने की सम्भावना है। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। नये विषयों के अध्ययन में आप रुचि लेंगे।

Kumbha (Aquarius)
आपके व्यक्तित्व में काफी बदलाव आ सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा। व्यापारिक यात्राओं के लिये दिन बहुत बढ़िया है। आपके आत्मविश्वास के कारण बॉस प्रसन्न रहेंगे। प्रेमी जन की भावनाओं का ध्यान रखें।

Meena (Pisces)
किसी बड़े काम की योजना बनायेंगे। अपनी गलतियों पर सुधार करें। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। आज पूरा ध्यान अपने काम पर ही रखें। बच्चों के ऊपर किसी कारणवश नाराज हो सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य को लेकर थोड़ी परेशानी होगी।

HomeForecast🛒CartSupport