Trusted Vedic Astrology Solutions | Since 1998
CZone India
Astrology Knowledge

25 दिसंबर, सोमवार का राशिफल

December 25, 2023

Mesha (Aries)
व्यवसाय में आप काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। नयी सम्पत्ति खरीदने को लेकर विचार बना सकते हैं। अपनी गलतियों और कमजोरियों को दूर करने का प्रयास करें। विपरीत विचारधारा वाले व्यक्तियों के साथ बहस न करें। परिवार का माहौल काफी अच्छा रहेगा। बच्चों के साथ हँसी-मज़ाक चलता रहेगा।

Vrishabha (Taurus)
आज आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। आप कुछ विशिष्ट कार्यों की तरफ मुड़ सकते हैं। शुभ कार्यों में आप धन खर्च कर सकते हैं। करियर में कुछ अच्छा बदलाव हो सकता है। आपकी दिनचर्या काफी अच्छी रहेगी। धर्म-कर्म को लेकर दिखावा न करें।

Mithuna (Gemini)
नकारात्मक विचार आपके ऊपर हावी रहेंगे। अनिद्रा और घबराहट की समस्या हो सकती है। दूसरों पर ज्यादा भरोसा न करें। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़े अधीर रहेंगे। लेकिन आज अपने दिल की बात कहने से बचें। सीनियर्स आपसे असहमति व्यक्त कर सकते हैं।

Karka (Cancer)
आज आप जो काम करना चाहते हैं, वही करें। अधूरे काम पूरे होने से मन में काफी खुशी रहेगी। जीवनसाथी आपका उत्साह बढ़ायेंगे। महिला जातकों को महँगे उपहार मिल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को उत्तम सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

Simha (Leo)
राजनीति से जुड़े लोग अपनी कूटनीतिक क्षमता का शानदार प्रयोग करेंगे। परिवार के लोग किसी कारणवश आपसे नाराज हो सकते हैं। सभी काम सरलता से होते हुये प्रतीत होंगे। अविवाहित लोग विवाह को लेकर काफी उत्सुक रहेंगे। आपकी कार्यशैली लोगों के लिये चर्चा का विषय बन रही है। धर्म-कर्म के मामले में आप काफी रुचि लेंगे।

Kanya (Virgo)
प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों का बॉस से झगड़ा हो सकता है। अपना व्यवहार संयमित रखें और दूसरों के मामलों में ज्ञान देने से बचें। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। कामुक विचारों के कारण काम के प्रति एकाग्र नहीं हो पा रहे हैं। विदेश में रहने वाले लोगों को घर की याद आयेगी।

Tula (Libra)
दाम्पत्य जीवन थोड़ा उदासीन हो सकता है। लेकिन आप अपना व्यवहार जीवनसाथी के प्रति अच्छा रखें। शोध कार्यों के प्रति आपकी रुचि हो सकती है। दोस्तों के साथ मतभेद उभर सकते हैं। निम्न रक्तचाप और थकान की समस्या हो सकती है।

Vrishchika (Scorpio)
आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपके द्वारा किये गये कार्य से लोग प्रेरणा लेंगे। वैवाहिक सम्बन्ध काफी रोमान्टिक रहने वाले हैं। किसी रिश्तेदार को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रमों में आपकी रुचि बढ़ेगी।

Dhanu (Sagittarius)
आपकी दिनचर्या काफी अनुशासित रहेगी। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। आपको कारोबार में मनचाही उन्नति मिलने की सम्भावना है। मानसिक शान्ति के लिये मन्दिर जा सकते हैं। धन की समस्या दूर होगी। पार्टनर के साथ विवाद समाप्त होगा।

Makara (Capricorn)
दिन की शुरुआत खास ठीक नहीं रहेगी। जीवनसाथी पर नाराज हो सकते हैं। मसालेदार भोजन से बचें वरना कब्ज की समस्या भी हो सकती है। परिवार के कुछ लोग आपकी निन्दा कर सकते हैं। लेकिन आपको उन पर अभी ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। कारोबार में स्थिरता रहेगी।

Kumbha (Aquarius)
आज आप बोरियत महसूस कर सकते हैं। घर की परिस्थितियों के सामने स्वयं को असहज महसूस करेंगे। किसी भी काम में विशेष मन नहीं लगेगा। शाम के समय कहीं घूमने के लिये जा सकते हैं। इससे आपका मूड फ्रेश हो जायेगा। किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह से समझ लें।

Meena (Pisces)
आज आप अपनी सधी हुई सम्वादशैली के प्रभाव से लोगों को अपने वश में कर लेंगे। उलझे हुये मामलों को सुलझा लेंगे। सन्तान की उन्नति से आपका मन प्रसन्न रहेगा। किराये के घर पर रहने वालों के मन में नये घर को लेकर चिन्ता बढ़ सकती है।

HomeForecast🛒CartSupport