Trusted Vedic Astrology Solutions | Since 1998
CZone India
Astrology Knowledge

20 दिसंबर, बुधवार का राशिफल

December 20, 2023

Mesha (Aries)
दाम्पत्य सुख में कमी आ सकती है। अपनी जीवनशैली में बदलाव न करें। घर में अचानक अतिथि आ सकते हैं। अनावश्यक तर्क न पनपने दें। खर्चों पर नियन्त्रण रखें। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार खराब न होने दें।

Vrishabha (Taurus)
योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली परेशानी दूर होगी। नये रिलेशनशिप की शुरुआत हो सकती है। आपको मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे आपको उसका परिणाम तुरन्त प्राप्त होगा। कारोबारियों को कमायी के लिये दिन काफी अच्छा है।

Mithuna (Gemini)
आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सोशल मीडिया में आप काफी सक्रिय रहेंगे। आपको अपने आत्मसम्मान की चिन्ता रहेगी। आपके धन और ऐश्वर्य से लोग ईर्ष्या कर सकते हैं। युवा अपने करियर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। किसी पारिवारिक समारोह की योजना बना सकते हैं।

Karka (Cancer)
आपकी कार्यपद्धति में सुधार कर लें। पेट में गैस के कारण परेशानी हो सकती है। हर विषय पर आपको राय देने से बचना चाहिये। घर के रखरखाव और मरम्मत पर धन खर्च करना पड़ेगा। गलती से आपके काम बिगड़ सकते हैं।

Simha (Leo)
कार्यस्थल पर आप काफी सक्रिय रहने वाले हैं। काम की अधिकता के कारण परिवार में आपको उपेक्षा मिल सकती है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। तय किये गये लक्ष्यों को वास्तविकता में लाने का प्रयास करें। यात्राओं में परेशानी झेलनी पड़ेगी।

Kanya (Virgo)
चल-अचल सम्पत्ति के विवाद शान्त होंगे। धर्म-कर्म का दिखावा न करें। जानकार लोगों की सलाह लेना आपके लिये हितकर होगा। शत्रुओं पर आप भारी पढ़ेंगे। मनोवाञ्छित कार्यों को आज पूरा कर लेंगे।

Tula (Libra)
आय की दृष्टि से दिन बहुत ही उत्तम है। समस्याओं का कूटनीतिक समाधान प्राप्त करेंगे। शरीर की इम्युनिटी और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का प्रयास करें। सेहत की समस्या दूर होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन लगाना चाहिये। जीवनसाथी के साथ रोमान्टिक समय बितायेंगे।

Vrishchika (Scorpio)
आपको काल्पनिकता से दूर रहना चाहिये। मन में कुछ अजीब तरह से विचार आ सकते हैं। किसी जरूरी विषय को नजरअन्दाज न करें। कमर दर्द की शिकायत हो सकती है। शेयर मार्केट में कार्य कर रहे लोगों को लाभ मिलेगा।

Dhanu (Sagittarius)
नये साझेदारों को जोड़ने से पहले गहरायी से विचार कर लें। किसी से बहुत ज्यादा अपेक्षा न करें। धर्म-कर्म में आप रुचि लेंगे। इच्छानुसार कार्य करने से मन सन्तुष्ट रहेगा। पैतृक सम्पत्ति को लेकर विवाद हो सकते हैं।

Makara (Capricorn)
व्यापार में बदलाव का विचार करेंगे। बॉस आपका उत्साह बढ़ायेंगे। मन में कुछ नया और प्रयोगवादी करने की इच्छा होगी। अत्यधिक तत्परता के कारण आपके काफी सारे काम आसानी से हो जायेंगे। पिता के साथ आवश्यक विषयों पर चर्चा कर सकते हैं।

Kumbha (Aquarius)
धन के लेन-देन में सावधानी रखें। कारोबार में मन्दी की चिन्ता रहेगी। आपकी वाणी से लोग कुपित हो सकते हैं। नींद में खलल पड़ सकती है। योग और प्राणायाम को अपनी जीवनशैली का अंग बनायें।

Meena (Pisces)
रोजगार के नये अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सभी कार्य समय पर हो जायेंगे। आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। जोश में आकर कोई गलत निर्णय न लें। विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्तम परिणाम मिलेंगे। आपका मानसिक तनाव पहले से काफी कम होगा।

HomeForecast🛒CartSupport