Trusted Vedic Astrology Solutions | Since 1998
CZone India
Astrology Knowledge

12 दिसंबर, मंगलवार का राशिफल

December 12, 2023

Mesha (Aries)
जीवनसाथी को पर्याप्त समय देंगे। आज आप कहीं घूमने जा सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें। अनावश्यक खर्चों की चिन्ता मन में रहेगी। नकारात्मक बातों को ज्यादा तूल न दें। अधीनस्थ कर्मचारियों पर ज्यादा भरोसा न करें।

Vrishabha (Taurus)
आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जल्दबाज़ी और गुस्से के कारण काम खराब हो सकते हैं। मन में नये-नये विचार उत्पन्न होंगे। अपनी सोच का दायरा विस्तृत रखें। परिवार में आपके सदगुणों की प्रशंसा होगी। बड़े-बुजुर्गों के लिये उपहार खरीद सकते हैं।

Mithuna (Gemini)
आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। परिजनों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। आपको राजनीतिक सम्पर्कों का लाभ मिलेगा। घर का माहौल अनुशासित और मर्यादित रहने वाला है। ऑफिस में आपको ओवरटाइम करना पड़ सकता है।

Karka (Cancer)
आपकी मनःस्थिति विचलित हो सकती है। मांगलिक कार्य की योजना बनायेंगे। स्वार्थी व्यवहार के कारण प्रेमी जन आपसे खिन्न हो सकता है। अपने खानपान को संयमित रखें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जिम्मेदारियों के बोझ तले दब सकते हैं।

Simha (Leo)
जॉब में आप काफी निष्ठापूर्वक काम करेंगे। महिलाओं का स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। बीती हुई नकारात्मक बातें पुनः तूल पकड़ सकती हैं। बच्चों को पेट में इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है। अपनी रुचि के अनुसार काम करने का प्रयास करें। शत्रुओं के ऊपर विजय मिलेगी।

Kanya (Virgo)
अपनी दिनचर्या में बदलाव कर सकते हैं। IT से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। पारिवारिक जीवन बहुत सुखद रहेगा। विदेश यात्रा में आ रही रुकावट दूर होगी। मानसिक रूप से शान्ति का अनुभव करेंगे। व्यापार को लेकर दिन शुभ रहने वाला है।

Tula (Libra)
आज आपको लोन और कर्ज लेने से बचना चाहिये। प्रेमी जन के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। परिजनों की आवश्यकताओं का ध्यान रखें। व्यापार में बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है। अनैतिक कार्यों से आपको दूर रहना चाहिये।

Vrishchika (Scorpio)
घर के कार्यों में मन नहीं लगेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आय के साधनों में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। पुराने मामलों का निपटारा हो सकता है। मेहनत में कमी के कारण काम बिगड़ सकते हैं।

Dhanu (Sagittarius)
दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर हो सकती है। परिजनों के व्यवहार से मन प्रसन्न रहेगा। अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। काम की उलझनों के कारण आप कुछ परेशान रहेंगे। अपरिचित लोगों से ज्यादा मेलजोल न रखें। बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें।

Makara (Capricorn)
आज बॉस आपका काफी समर्थन कर सकते हैं। पिता के प्रति आदर का भाव बढ़ेगा। दिखावे के लिये धन खर्च कर सकते हैं। जरूरतमन्द लोगों की मदद करेंगे। अव्यवहारिक लक्ष्य प्राप्त करने की कोशिश करेंगे। समय की अनुकूलता का लाभ उठायें।

Kumbha (Aquarius)
आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। काम की उलझनों के कारण आप फँस सकते हैं। शाम से पहले आवश्यक कार्यों को पूर्ण कर लेना हितकर होगा। प्रेम सम्बन्धों में एक दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखें। सरकारी कार्यों में रुकावट आ सकती है।

Meena (Pisces)
नयी जॉब शुरू करने के लिये समय उत्तम है। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपका प्रदर्शन उत्कृष्ठ रहने वाला है। लोगों के बीच आपके सम्पर्क का दायरा बढ़ेगा। कारोबार में इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे। ऑफिस में आपकी स्थिति मजबूत होगी।

HomeForecast🛒CartSupport