Trusted Vedic Astrology Solutions | Since 1998
CZone India
Astrology Knowledge

11 दिसंबर, सोमवार का राशिफल

December 11, 2023

Mesha (Aries)
आपकी छोटी-छोटी गलतियों को लोग बड़ा करके दिखायेंगे। पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है। पुरानी बातें दोबारा सामने उभर के आ सकती हैं। छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। आज आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। सहकर्मियों के साथ झगड़ा हो सकता है।

Vrishabha (Taurus)
आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। आपको व्यवसाय में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। आज सुबह से आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अपने मन की इच्छाओं को शेयर करना हितकर होगा। बच्चे आपके प्रति आज्ञाकारी रहेंगे।

Mithuna (Gemini)
कारोबार वृद्धि के लिये लोन ले सकते हैं। दूसरों की मदद करने से आत्मिक सन्तोष की अनुभूति होगी। परिवार के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। रुके हुये काम को पूरा करने में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी जिम्मेदारियाँ प्राप्त हो सकती हैं।

Karka (Cancer)
आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। किसी नयी विधा का प्रयोग आप सीख सकते हैं। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर काफी गम्भीर रहने वाले हैं। बुद्धिमान लोगों की संगत प्राप्त होगी। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से आपको बचना चाहिये।

Simha (Leo)
आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। कारोबार में मनोनुकूल परिणाम मिलने की सम्भावना कम हैं। अनावश्यक खर्चों के कारण आपका बजट गड़बड़ा सकता है। बच्चों की गलत गतिविधियों को नजरअन्दाज न करें। विरोधी आपकी आलोचना करेंगे। विद्यार्थियों के लिये दिन बहुत अच्छा है।

Kanya (Virgo)
नवविवाहित जोड़े फैमिली प्लानिंग को लेकर विचार कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन बेहद सुखद रहेगा। घर के बड़े आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। घर की साज-सजावट पर ध्यान देंगे। दोस्तों के साथ दर्शनीय स्थल का आनन्द ले सकते हैं। स्वादिष्ट व्यञ्जनों का आनन्द उठायेंगे।

Tula (Libra)
शरीर में थकावट और कमजोरी महसूस हो सकती है। नींद पर्याप्त मात्रा में लें जिससे आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। युवा वर्ग गलत वृत्तियों की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। जो भी काम करें पहले उसकी योजना बना लें। अनुचित खानपान के कारण पाचन खराब होने की आशंका है।

Vrishchika (Scorpio)
आज व्यवसाय में तेजी रहेगी। पहले हुये नुकसान की आज भरपायी हो सकती है। घर के किसी सदस्य के विवाह को लेकर चर्चा ज़ोर पकड़ेगी। प्रभावशैली लोगों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। कामकाजी महिलाओं के लिये दिन बहुत ही अच्छा है।

Dhanu (Sagittarius)
बेवजह के मामलों में आपको फँसने से बचना चाहिये। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। नौकरी पेशा लोग अपनी जॉब को लेकर थोड़े तनाव में रहेंगे। मानसिक रूप से थोड़े परेशान हो सकते हैं। सन्तान पक्ष से आपको खुशखबरी मिल सकती है।

Makara (Capricorn)
आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। नयी जॉब की शुरुआत हो सकती है। नयी सम्पत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन बहुत सुखमय रहेगा। लवमेट्स प्रेम विवाह की योजना बना सकते हैं।

Kumbha (Aquarius)
कार्यक्षेत्र में आप बड़ा प्रयोग करना चाहते हैं। लेकिन उसे करने में आपको कठिनाई महसूस होगी। सीनियर्स आपकी बातों को काफी गम्भीरता से लेंगे। आप अपने काम को लेकर दूसरों पर निर्भर रहेंगे। पड़ोसियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे।

Meena (Pisces)
आज़ आपको कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा। व्यवसाय में आपको अपने ग्राहकों के साथ अच्छा व्यवहार रखना चाहिये। किसी जरूरी काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। बच्चे अपने घर के बुजुर्गों के साथ समय बिताना पसन्द करेंगे।

HomeForecast🛒CartSupport