Trusted Vedic Astrology Solutions | Since 1998
CZone India
Astrology Knowledge

9 दिसंबर, शनिवार का राशिफल

December 9, 2023

Mesha (Aries)
आज कार्यक्षेत्र में काफी व्यस्तता रहेगी इसके बावजूद परिवार को काफी समय देंगे। जॉब में आपको अधिकारियों का समर्थन मिलेगा। प्रेम विवाह को लेकर निर्णय ले सकते हैं। सन्तान को लेकर कोई बड़ी परेशानी दूर हो सकती है। आपको बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है।

Vrishabha (Taurus)
कार्यक्षेत्र में आज जल्दी काम पूरा कर लेंगे। इलेक्ट्रॉनिक्स और नये वस्त्रों पर धन खर्च कर सकते हैं। रचनात्मक कार्यों के प्रति आपके मन में आकर्षण बढ़ेगा। बातचीत से आप कलहपूर्ण स्थितियों से बच सकते हैं। घर के इन्टीरियर में कुछ सुधार कार्य करने की योजना बना सकते हैं। भावुक होकर कोई भी कार्य न करें।

Mithuna (Gemini)
आज आप भविष्य की योजनाओं के लिये धन निवेश कर सकते हैं। लेकिन बाकी अन्य जगह धन खर्च करने के मामले में थोड़े कंजूस रहेंगे। शरीर थोड़ा सुस्त रहेगा। जॉब में आप मन का काम मिलने से प्रसन्न रहेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। युवाओं को आज लव प्रपोज़ल भी मिल सकते हैं।

Karka (Cancer)
अपने व्यवहार में आप परिवर्तन लाने से बचें। आपका सन्तुलित व्यवहार आपको लोगों से सम्मान दिलायेगा। जीवनसाथी के प्रति मन में सम्मान भाव बढ़ेगा। दूसरों से ज्यादा सलाह लेने के बजाय अपने विवेक का प्रयोग करें। धन उधार देने से बचें। रियल एस्टेट से आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है।

Simha (Leo)
व्यवसाय को लेकर आज थोड़ा महत्वपूर्ण दिन है। घर के किसी अविवाहित सदस्य के लिये विवाह प्रस्ताव आ सकता है। लवमेट्स के बीच आपसी नज़दीकियाँ बढ़ सकती हैं। अपनी प्रतिभा को विकसित करने का प्रयास करें। छात्रों के लिये दिन बहुत अच्छा रहेगा।

Kanya (Virgo)
कार्यक्षेत्र में काम के दबाव के कारण थकान हो सकती है। आज किसी की भी चुगली करने से बचें। जीवनसाथी से अपने मन की बातें कर सकते हैं। पिता की सलाह लेना आपके लिये हितकर होगा। शेयर मार्केट में सोच-समझकर निवेश करें।

Tula (Libra)
आज आप सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करेंगे। जिससे आपके लगभग सभी कार्य सफल होंगे। वैवाहिक जीवन में परस्पर सम्मान का भाव रहेगा। फोन और सोशल मीडिया से आपको शुभ सूचना मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके निजी सम्बन्धों में वृद्धि होगी।

Vrishchika (Scorpio)
आज कोई वायदा करने से बचें। कानूनी मामलों को आज टालना हितकर होगा। घर में अनचाहे मेहमान आ सकते हैं। विपरीत परिस्थितियों के कारण आप क्रोधित हो सकते हैं। लेकिन क्रोध में किसी का अपमान न हो इसका ध्यान आपको रखना पड़ेगा।

Dhanu (Sagittarius)
नये बिजनेस में आप निवेश कर सकते हैं। आय के नये स्रोत बनने से आपका मनोबल भी बढ़ेगा। कला जगत से जुड़े लोगों को बड़े मौके मिलेंगे। ऑनलाइन सेमीनार और कार्यक्रमों से जुड़ सकते हैं। किसी कठिन कार्य के होने से आपको बहुत प्रसन्नता होगी।

Makara (Capricorn)
आज किसी बहुप्रतीक्षित मूवी या टीवी शो का आनन्द उठाने का विचार बनायेंगे। जीवनसाथी के साथ आज एकान्त में समय बिताना पसन्द करेंगे। विदेशों में जॉब कर रहे लोगों को नयी जॉब ऑफर हो सकती है। ऐश्वर्य के साधनों पर धन खर्च कर सकते हैं। विरोधी आपके समक्ष मित्रता का प्रस्ताव रख सकते हैं।

Kumbha (Aquarius)
आज आप पूरा दिन तरोताजा रहेंगे। आपकी सूझबूझ और समझदारी की लोग प्रशंसा करेंगे। मित्रों से ईर्ष्या न करें। फाइनेंस के मामलों को लेकर आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। बड़े भाई-बहनों से सलाह लेना लाभकारी होगा। सन्तान के आज्ञाकारी व्यवहार से मन प्रसन्न रहेगा।

Meena (Pisces)
आपको आत्मसम्मान की चिन्ता हो सकती है। इसीलिये आप अपने ही लोगों से मदद लेने में संकोच करेंगे। बेरोजगार लोग अपनी जॉब को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। कानूनी मामले अनावश्यक खिंच सकते हैं। अपनी दिनचर्या को संयमित रखें।

HomeForecast🛒CartSupport