9 मई 2025, शुक्रवार का राशिफल

May 8, 2025

Opt-In For Daily Forecast in your Email!

Loading

मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए सुख साधनों मे वृद्धि लेकर आने वाला है। व्यवसाय में आप कुछ नए अनुबंध स्थापित करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ कुछ रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे। आपकी किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़े बढ़ सकते हैं। पिताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। आपकी यदि कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल-मिलाप करने आ सकते है।

वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप बिजनेस में अच्छा नाम कमाएंगे और आपके अच्छे व्यवहार से आपके काफी मित्र भी बनेंगे। आप अपने व्यवसाय को लेकर कुछ बाहर के लोगों से भी बातचीत कर सकते हैं। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की सेहत में कुछ गिरावट आने से आपकी भागदौड़ अधिक रहेगी। आपकी भाई-बहनों से आपकी खूब पटेगी। कुछ नया करने की आप प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होगी।

मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपके कामों से आज लोग आपकी प्रशंसा करेंगे, लेकिन आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपकी बुद्धि से लिए गए निर्णय से आपको फायदा होगा। आप अपने घर में कुछ नई चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों किसी कंपटीशन की तैयारी के लिए कोई कोचिंग ले सकते हैं।

कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आपको चिंता हो सकती है। नौकरी में किसी नए पद की प्राप्ति होगी। आपको आवेश में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। आपको आज किसी सहयोगी से अपने मन की बात कहने का मौका मिलेगा। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा। बैंकिंग क्षेत्रों में किसी अच्छे स्कीम में धन लगा सकते हैं।

सिंह आज का राशिफल (Leo Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आपको भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके रुके हुए काम आसानी से पूरे होंगे। परिवार में किसी सदस्य के लिए कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है। जीवनसाथी से चल रही अनबन भी बातचीत के जरिए दूर होगी। आपको अपने पिताजी की सेहत को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठाना होगा। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है।

कन्या आज का राशिफल (Virgo Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आपकी कार्य कुशलता बेहतर रहेगी। आप अपने कामों को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना करें। आपकी प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। दान-पुण्य के कार्यों में आप आगे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ा पद मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी नए घर की खरीदारी कर सकते हैं।

तुला आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आप पर कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों के कृपा बनी रहेगी। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के सोर्सो पर पूरा ध्यान दें, जिसमें आपको आपके सहयोगी आपका पूरा साथ देंगे। आपकी संतान किसी प्रतियोगिता में अच्छी सफलता हासिल करेगी, जिसके लिए उन्हें कोई सम्मान भी मिल सकता है। आप अपने बिजनेस की दीर्कालीन योजनाओं पर अच्छा खास इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।

वृश्चिक आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी से कोई बात संभलकर बोलने की आवश्यकता है और आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसे आगे के लिए टाल दें। आपके मित्र आपके लिए कोई इंवेस्टमेंट संबंधित प्लान लेकर आ सकते हैं, जिसमें आप सोच समझकर ही इन्वेस्टमेंट करें। आप किसी ससुराल पक्ष के व्यक्ति से धन का लेनदेन ना करें, नहीं तो समस्याएं बढ़ सकती हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

धनु आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी हो सकती हैं। परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। आपको अपने कामों के साथ-साथ अपनी जिम्मेदारियां को भी समय रहते पूरा करने की आवश्यकता है। वरिष्ठ सदस्य आपको काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं, जो आपके लिए बेहतर रहेगी। आपको अपने साथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा।

मकर आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप किसी नई प्रॉपर्टी आदि की खरीदारी कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कामों में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी, तो वह भी दूर होंगे। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ आपकी किसी बात को लेकर नोंक झोंक हो सकती है। आप संतान की संगति पर विशेष ध्यान दें, नहीं किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में ढील नहीं करनी है।

कुंभ आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी कमाई के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जाने की तैयारी कर सकते हैं। आपके वैवाहिक जीवन में भी खुशहाली भरपूर रहेगी। आप संतान के भविष्य को लेकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट भी करने के लिए सोच सकते हैं। आपको अपने व्यवसाय में थोड़ा समझदारी दिखाते हुए निर्णय लेने होंगे, नहीं तो आपका कोई निर्णय गलत साबित हो सकता है।

मीन आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए काफी संघर्षो से भरा रहने वाला है। आपको आपका रुका हुआ धन मिलने के लिए काफी मेहनत में करनी होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को थोड़ी टेंशन बनी रहेगी। रचनात्मक कार्यो में आपकी काफी रुचि रहेगी। ससुराल पक्ष से आपका मान-सम्मान मिलता दिख रहा है। आपको कुछ नया काम करने का मौका मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी। सामाजिक कामों में आपकी छवि और निखरेगी। आप किसी वाद-विवाद से दूर ही रहे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।


Rashi | Moonsign

In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).

Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.

In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.

Don’t know your Moonsign / Rashi?

×

Error: Contact form not found.