9 मई 2024, गुरुवार का राशिफल

May 9, 2024

Opt-In For Daily Forecast in your Email!

Loading

Mesha (Aries)
आज निजी रिश्तों में शङ्का को लाने से बचें। जोखिम भरे निवेश के कारण आपको नुकसान हो सकता है। आपकी वाणी से लोग आकर्षित रहेंगे। विरोधी भी आपके साथ अच्छा व्यवहार रखेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

Vrishabha (Taurus)
महँगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और आभूषणों के आप शौकीन रहेंगे। आपके पहनावे और कार्यशैली से लोग आकर्षित रहेंगे। आपके द्वारा किये गये कार्यों और योगदान की लोग प्रशन्सा करेंगे। आज आप जीवनसाथी के साथ खुशियों के पलों का आनन्द लेंगे। व्यवसाय में अपेक्षा से अधिक धन लाभ होगा।

Mithuna (Gemini)
आपके शत्रु इस समय सक्रिय हो सकते हैं। बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सावधानी पूर्वक करें। व्यापार में आप कुछ त्वरित निर्णय ले सकते हैं। नये कार्यों में आपको नुकसान होगा। भोग में आप धन खर्च करेंगे। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। जुकाम और मौसमी बीमारियाँ परेशान कर सकती हैं।

Karka (Cancer)
आपके घर में मित्रों का आगमन हो सकता है। दाम्पत्य सम्बन्धों में सुख का अनुभव करेंगे। व्यापार में बड़े अनुबन्ध हो सकते हैं। प्रेमी जोड़े आज काफी अच्छा समय व्यतीत करेंगे। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे।

Simha (Leo)
आज आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। परिवार और कारोबार में आपको सन्तुलन बनाकर रखना होगा। महिलायें अपनी गृहस्थी के कार्यों में लगी रहेंगी। सन्तान की सफलता से हर्षित होंगे। जल्दबाज़ी के किये गये कार्यों में गड़बड़ियाँ हो सकती है।

Kanya (Virgo)
व्यवसाय को लेकर यात्रा हो सकती है। रुके हुये कार्यों में तरक्की होने से आप प्रसन्न रहेंगे। मन में किसी गम्भीर विषय को जानने की लालसा रहेगी। लोग स्वार्थ वर्ष आपकी चापलूसी करने में लगे रहेंगे। पिता या गुरुतुल्य व्यक्ति के साथ आप काफी अच्छा सम्वाद कर सकते हैं।

Tula (Libra)
आपकी छोटी सी लापरवाही के कारण आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर थोड़े असमन्जस की स्थिति में रहेंगे। अचानक बड़े खर्चे सामने आ सकते हैं। इसीलिये आज महत्वपूर्ण पेपरवर्क्स को बेहद सावधानी पूर्वक करें।

Vrishchika (Scorpio)
व्यापार में विस्तार करने के मौके मिलेंगे। दाम्पत्य जीवन काफी रोमान्टिक रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षकों का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त होगा। घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। प्रेम विवाह को लेकर परिवार में सहमति बन सकती है।

Dhanu (Sagittarius)
नये काम की प्लानिंग कर सकते हैं। जरूरतमन्द लोगों की आप मदद करने से पीछे नहीं हटेंगे। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित रहेंगे। विदेश से जॉब के ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं।

Makara (Capricorn)
आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। कारोबार में अच्छी ब्रान्डिंग करने में सफल रहेंगे। आपको पुराने अनुभवों का लाभ प्राप्त होगा। प्रेमी जन से अपने दिल की बात कह सकते हैं। आज किसी पर्यटन यात्रा के लिये जा सकते हैं।

Kumbha (Aquarius)
आप जिस काम के लिये पूरी तरह निश्चित न हों तो तब तक उससे दूरी बनाकर रखें। परिजन आपके विचारों से सन्तुष्ट नहीं रहेंगे। अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखें। आप दूसरों की मदद करने के लिये धन खर्च कर सकते हैं। लोग आपके ऊपर मिथ्या आरोप लगा सकते हैं।

Meena (Pisces)
आज आप अपने गृहकार्यों को काफी महत्व देंगे। मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। अपने मन की बातें दूसरों से तुरन्त शेयर न करें। आज आप अपनी योग्यता के प्रदर्शन से आलोचकों को चौंका सकते हैं। जिसके कारण आप उतनी ही शीघ्रता से काम पूरा भी कर लेंगे।


Rashi | Moonsign

In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).

Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.

In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.

Don’t know your Moonsign / Rashi?

×

Error: Contact form not found.