9 जून 2024, रविवार का राशिफल

June 9, 2024

Opt-In For Daily Forecast in your Email!

Loading

Mesha (Aries)
आज का दिन किसी विशेष घटना से आपको अवगत करायेगा। परिजनों से अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं। जो लोग विदेशों में रहते हैं, वे स्वदेश लौटने का विचार बनायेंगे। कारोबार में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ चिन्तित हो सकते हैं।

Vrishabha (Taurus)
आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखद और सौहाद्रपूर्ण रहेगा। कड़े और मजबूत निर्णय आप ले सकते हैं। अहङ्कारी व्यवहार के कारण कुछ नजदीकी लोग आपसे दूरी बनाने की कोशिश करेंगे। शाम के समय आपको अचानक धन लाभ हो सकता है।

Mithuna (Gemini)
वैवाहिक जीवन काफी रोमान्टिक रहेगा। आपसे लोग काफी प्रभावित रहेंगे। फिल्म और अन्य ललित कलाओं से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। विदेशों में जॉब के इच्छुक लोगों के लिये दिन काफी अनुकूल है। परिजनों के लिये आप कुछ उपहार खरीद सकते हैं।

Karka (Cancer)
दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी। व्यवसाय में अपेक्षा के अनुसार परिणाम न मिलने से थोड़े मायूस हो सकते हैं। लेकिन इस बीच आप नया कुछ जानने की भी चेष्टा करते रहेंगे। मित्रों से आप अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं। सम्भव है की आपको परेशानियों का समाधान मिल जाये। शाम को उत्तम भोजन का आनन्द ले सकते हैं।

Simha (Leo)
आपको अपनी कार्यशैली में बदलाव लाना पड़ सकता है। जल्दबाजी में किये गये कार्य खराब हो सकते हैं। दिन का शुरुआती भाग काफी शुभ रहेगा। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। किसी कार्यक्रम में सम्मिलित भी हो सकते हैं। शाम के समय आपका मन किसी बात को लेकर खिन्न हो सकता है। भविष्य को लेकर भय उत्पन्न होने की सम्भावना है।

Kanya (Virgo)
आप का दिन हर तरह से शुभ रहेगा। सभी काम अच्छी गति से होते रहेंगे। व्यवसाय में अपेक्षा से अधिक ग्राहकों का समर्थन मिलेगा। लोग आपके काम की प्रशन्सा करेंगे। विरोध करने लोग भी आपके अनुकूल हो जायेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है।

Tula (Libra)
कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। आय के नये स्रोत बन सकते हैं। मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। स्वतन्त्र होकर काम करना पसन्द करेंगे। सामाजिक हितों के कार्यों में आप भाग लेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा।

Vrishchika (Scorpio)
आज आप घर पर बोरियत महसूस करेंगे। व्यवसाय में सहयोगियों के साथ धन को लेकर मतभेद हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपको अपना व्यवहार अच्छा रखना चाहिये। कार्यक्षेत्र में आपका मन नहीं लगेगा। आप अपने काम को बदलने का भी विचार कर सकते हैं। बुद्धिमान मित्रों की सलाह लेना हितकर होगा।

Dhanu (Sagittarius)
आज आप घर में काफी अच्छा समय बितायेंगे। प्रेमी जन से विवाह को लेकर चर्चा कर सकते हैं। परिवार के लोग आपका काफी ध्यान रखेंगे। परिजनों के साथ कहीं घूमने की भी योजना बना सकते हैं। किन्तु रात के समय वाहन चलाने से आपको बचना चाहिये।

Makara (Capricorn)
किसी कानूनी मामले का बातचीत से समाधान निकल सकता है। जीवनसाथी आपकी काफी मदद करेगा। आँखों में दर्द की शिकायत हो सकती है। शोध कार्यों से जुड़े लोगों के लिये दिन काफी अच्छा है। घर में साधु-सन्तों का आगमन हो सकता है।

Kumbha (Aquarius)
पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है। कमीशन से जुड़े व्यवसाय में अच्छा लाभ हो सकता है। घर के रख-रखाव में धन खर्च होगा। ऐसे लोगों के सामने अपनी बात न रखें जो आपका सम्मान न करते हैं। लोग आपका अपमान कर सकते हैं। बिना माँगे किसी को सलाह न दें।

Meena (Pisces)
आप आज आराम करने के मूड में रहेंगे। बिगड़े रिश्तों को सुधारने पर काम कर सकते हैं। आप किसी अनावश्यक बात को लेकर परेशान रहेंगे। धार्मिक विषयों को लेकर आप काफी गम्भीर रहेंगे। छात्रों को पढ़ाई में बाधा का सामना करना पड़ेगा। माता की सलाह और आशीर्वाद आपके काफी काम आयेगा।


Rashi | Moonsign

In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).

Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.

In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.

Don’t know your Moonsign / Rashi?

×

Error: Contact form not found.