8 मई 2024, बुधवार का राशिफल

May 8, 2024

Opt-In For Daily Forecast in your Email!

Loading

Mesha (Aries)
आज आप अपने पसन्दीदा कार्यों में काफी व्यस्त हो सकते हैं। मित्रों से शुभ समाचार मिल सकते हैं। कारोबार में विस्तार कर सकते हैं। जीवनसाथी आपको प्रसन्न करने का प्रयास करेगा। नये लोगों के बीच काम करने के अवसर मिलेंगे।

Vrishabha (Taurus)
आज आपको कुछ कठिन काम अकेले करने पड़ सकते हैं। व्यापारिक कारण से किसी सहयोगी से झगड़ा हो सकता है। सन्तान की अवहेलना न करें। आपको कुछ अच्छा करने का मौका मिलेगा। दिखावे के लिये आप अपनी क्षमता से ज्यादा धन खर्च कर सकते हैं।

Mithuna (Gemini)
इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े कारोबारियों को काफी लाभ होगा। घर में सम्बन्धियों का आना-जाना लगा रहेगा। दोपहर के बाद आप किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिल सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। प्रेमी जन से विवाह की चर्चा हो सकती है।

Karka (Cancer)
दिन की शुरुआत थोड़ी नकारात्मक रहेगी। सिरदर्द और थकान के कारण काम में मन नहीं लगेगा। बिजनेस में जोखिम भरे कार्य न करें। दोपहर के बाद थोड़ा हल्कापन महसूस करेंगे। खर्चों में सन्तुलन बनाने की कोशिश कर सकते हैं। जॉब में सहयोगियों को नाराज न करें।

Simha (Leo)
उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। प्रेम सम्बन्धों के लिये दिन बहुत अच्छा है। परिवार में कोई पारम्परिक उत्सव हो सकता है। छात्र प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करें। आज घर पर वेबसीरीज या साहित्य में सक्रिय हो सकते हैं।

Kanya (Virgo)
कार्यक्षेत्र में आप मन लगाकर काम करेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। अपनी प्रतिभा को विकसित करने का प्रयास करें। कुछ लोग आपके विश्वास को तोड़ सकते हैं। इससे आप मानसिक रूप से कुछ अशान्त महसूस करेंगे। आयात-निर्यात के कारोबार में लाभ होगा।

Tula (Libra)
आप आज काफी स्वतन्त्र और खुला हुआ सा महसूस करेंगे। नये विचारों और योजनाओं से प्रभावित रहेगे। दूर की यात्राओं के लिये दिन अच्छा है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बदलते मौसम को लेकर सिरदर्द और बुखार की समस्या होगी। जीवनसाथी के लिये आप कुछ उपहार खरीद सकते हैं।

Vrishchika (Scorpio)
मित्र के व्यवहार से आप आनन्दित रहेंगे। मेडिकल पेशे से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। प्रेम सम्बन्धों को लेकर भावुक रहेंगे। अनुसन्धान सम्बन्धी कार्यों में सफलता मिलेगी। आय-व्यय में सन्तुलन बनाकर रखें। दिनचर्या थोड़ी व्यस्त रहेगी।

Dhanu (Sagittarius)
कृषि कार्यों से बड़ा धन लाभ हो सकता है। भविष्य को लेकर कोई सार्थक निर्णय ले सकते हैं। व्यवसाय में बड़ा आर्थिक लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। जीवनसाथी की सलाह से काम करना हितकर होगा।

Makara (Capricorn)
विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ परेशानियाँ आ सकती है। परिवार में शुभ आयोजन हो सकता है। नयी परियोजनाओं में काम करने का विचार बनायें। जीवनसाथी की भावनाओं को सम्मान दें। गुस्से में आपके काम बिगड़ सकते हैं।

Kumbha (Aquarius)
दिन की शुरुआत आपके लिये शुभ रहेगी। भरोसेमन्द व्यक्तियों का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ सकता है। जोड़ों और घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है। बुद्धिमान लोगों का परामर्श लेना हितकर होगा।

Meena (Pisces)
कई दिनों से जो काम रुका हुआ था वो आज बन सकता है। नये करियर को लेकर जो प्लानिंग आप कर रहे हैं उसे साकार करने के लिये समय उत्तम है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी रखें। विश्वासघाती लोगों से आपको दूरी बना लेनी चाहिये। दूसरों पर ज्यादा निर्भर रहना उचित नहीं है।


Rashi | Moonsign

In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).

Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.

In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.

Don’t know your Moonsign / Rashi?

×

Error: Contact form not found.