8 जून 2024, शनिवार का राशिफल

June 8, 2024

Opt-In For Daily Forecast in your Email!

Loading

Mesha (Aries)
विवाह से जुड़ी परेशानियों का निवारण हो सकता है। मित्रों के साथ काफी अच्छा समय बितायेंगे। धार्मिक विषयों को लेकर आपका रुझान बढ़ेगा। अधिकारियों के द्वारा आपको प्रोत्साहन मिल सकता है। दिन का उत्तर भाग आपके लिये शुभ रहेगा। पेपरवर्क में सावधानी रखें।

Vrishabha (Taurus)
आज का दिन पुनः तनावपूर्ण हो सकता है। पिता के साथ झगड़ा हो सकता है। अहङ्कार में आकर किसी को नीचा न दिखायें। आप काम के बजाय अनावश्यक कार्यों में अपना समय बर्बाद कर सकते हैं। सेहत को लेकर सावधानी रखें। आज धर्म-कर्म की ओर आकर्षित हो सकते हैं।

Mithuna (Gemini)
आज आप परिस्थितियों को अपने नियन्त्रण में रख पायेंगे। आय के नवीन साधनों पर आप व्यय कर सकते हैं। किसी लक्ष्य को लेकर संकल्प ले सकते हैं। पहले किये गये प्रयासों का आपको फल मिल सकता है। सरकारी अधिकारियों से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें।

Karka (Cancer)
आज आपको शारीरिक कष्ट हो सकता है। विवाह सम्बन्धी चर्चाओं के लिये समय शुभ नहीं है। आप जिन पर बहुत ज्यादा विश्वास करते हैं, वे भी आपकी विशेष मदद नहीं कर पायेंगे। राजनीतिक लोगों को शत्रुओं से भय हो सकता है। आज चुपचाप शान्त होकर अपना समय व्यतीत करें।

Simha (Leo)
आज आप काफी प्रसन्नचित्त रहेंगे। व्यवसाय में कोई बड़ा ऑर्डर अचानक आपको मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ की अनबन दूर होगी। किन्तु ससुराल पक्ष के लोगों को लेकर कुछ चिन्ता हो सकती है। प्रेम सम्बन्धों में मर्यादा का ध्यान रखें। ज्यादा भागदौड़ से आपको बचना चाहिये।

Kanya (Virgo)
व्यवसाय में आपको सहयोगियों के ऊपर निर्भर होना पड़ेगा। दीर्घकालिक योजना बनाने के लिये समय काफी अच्छा है। विवेकपूर्ण निर्णय लेने से आपको कार्यक्षेत्र में काफी सम्मान मिलेगा। वैवाहिक जीवन आनन्दमय रहेगा। घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है। अधिकारियों की बातों पर बहस करने से बचें।

Tula (Libra)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपनी योजनाओं को कार्यान्वित करने में सफल होंगे। विरोधियों के साथ आप संयमपूर्वक व्यवहार करेंगे। जिसके कारण सम्भव है कि, आप किसी फँसे हुये मुद्दे को सुलझा लें। विद्यार्थियों को शिक्षा में बाधा का सामना करना पड़ सकता है। किसी गम्भीर विषय को लेकर आज आप सोच-विचार कर सकते हैं।

Vrishchika (Scorpio)
आपके मन में किसी तरह का डर हो सकता है। थोड़ी सी लापरवाही से नुकसान हो सकता है। अति आत्मविश्वास में आकर कोई भी त्वरित निर्णय न लें। गुप्त साधनाओं और विद्याओं की तरफ आपकी रुचि बढ़ेगी। लेकिन आपको भटकाव के बजाय अपने मूल कर्म पर अधिक ध्यान देना चाहिये। सम्पत्ति निवेश को लेकर आपको ध्यान रखना होगा।

Dhanu (Sagittarius)
जॉब और व्यवसाय में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। आपकी सामाजिक छवि काफी अच्छी होगी। आपको स्वजनों के प्रति अच्छा व्यवहार करना चाहिये। दूरस्थ मित्रों से शुभ समाचार मिल सकते हैं। तकनीकी के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। आज आप किसी इन्टरव्यू आदि में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसके परिणाम आपके पक्ष में हो सकते हैं।

Makara (Capricorn)
आप अति आत्मविश्वास में आ सकते हैं। किसी को कमजोर समझने की गलती न करें। कानूनी मामलों में आपको सावधानी रखनी चाहिये। लोग आपसे सहयोग लेने की अपेक्षा करेंगे। सन्तान को लेकर परेशानियाँ दूर होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बितायेंगे।

Kumbha (Aquarius)
आज आप कार्यक्षेत्र में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परिवार को लेकर आप कुछ चिन्ता में हो सकते हैं। ऐसे कार्यों से बचें, जो आपका मनोबल गिराते हों। रिश्तेदारों के कारण आप कुछ व्यथित हो सकते हैं। छोटी-छोटी गलतियों को नजरअन्दाज न करें। आप किताबें पढ़ने में रुचि ले सकते हैं।

Meena (Pisces)
आज का दिन आपको बहुत कुछ सिखाने वाला है। आप अपनी गलतियों पर गहराई से विचार कर सकते हैं। दोस्तों से आपको काफी सम्बल मिलेगा, जिससे आपको नयी शुरूआत करने की प्रेरणा भी मिलेगी। आपको अपने व्यक्तिगत जीवन को सबसे ज्यादा समय देना चाहिये। आज आपको घूमने भी जाना चाहिये।


Rashi | Moonsign

In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).

Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.

In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.

Don’t know your Moonsign / Rashi?

×

Error: Contact form not found.