7 मई 2024, मंगलवार का राशिफल
May 7, 2024

Mesha (Aries)
दिन की शुरुआत में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप के कारण आपका अपमान हो सकता है। सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ेंगे। व्यक्तिगत स्वार्थों को पीछे रखते हुए लोकहित के लिये काम करें। ठण्डी वस्तुओं का सेवन करें। आपके विरुद्ध दुर्भावना रखने वाले लोगों की पहचान होगी।
Vrishabha (Taurus)
आज कुछ कारणों से आपके फोकस में कमी आयेगी। परिवार में उथल-पुथल हो सकती है। शाम के समय सत्सङ्ग और ध्यान आदि में मन लगा सकते हैं। अचल सम्पत्ति को लेकर कोई बड़ा निर्णय न लें। प्रेमी जन के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।
Mithuna (Gemini)
दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं। अपनी अपेक्षाओं के अनुसार मेहनत नहीं कर पायेंगे। मन में बैठे डर को निकालने का प्रयास करें। सार्वजनिक उत्सवों में सम्मिलित हो सकते हैं। लेकिन आप उससे सन्तुष्ट शायद ही रहें। शोध कार्यों में आज आपको सफलता मिल सकती है।
Karka (Cancer)
कार्यक्षेत्र में नया परिवर्तन आपके जीवन में बदलाव ला सकता है। व्यवसायिक पार्टनर के साथ समय बितायेंगे। कर्जों को चुकाने में सफलता मिलेगी। जिस अवसर का इन्तजार कर रहे थे, वह आपको आज मिल सकता है। प्रेमी जन की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है।
Simha (Leo)
आज आपकी माँसपेशियों में दर्द हो सकता है। किसी पर भी आँख मून्दकर भरोसा न करें। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रेम भावना बढ़ेगी। अपनी क्षमता का सही उपयोग करेंगे। जीवनसाथी को पर्याप्त समय अवश्य दें। व्यापार में आपको अपेक्षा से अधिक धन लाभ होगा।
Kanya (Virgo)
आज आपको कुछ विरोधाभासी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। मन में अनावश्यक विषयों के विचार चलते रहेंगे। इसीलिये आपको खाली नहीं बैठना चाहिये। सेहत को लेकर की गयी लापरवाही भविष्य में नुकसान देह सिद्ध हो सकती है। जीवनसाथी की बातों से आप नाराज हो सकते हैं।
Tula (Libra)
प्रियजनों के साथ मतभेद हो सकते हैं। अपनी बुद्धि विवेक से काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। मन में दबी हुई भावनाओं को तुरन्त व्यक्त न करें। कर्मचारियों की सहायता से आपका कार्यभार कम होगा। वृद्धजनों की सेवा करेंगे। शाम को थोड़ा अकेलापन महसूस होगा।
Vrishchika (Scorpio)
आज आप आवश्यक सामान की ख़रीदारी कर सकते हैं। दैनिक आय में वृद्धि होगी। अविवाहित लोगों के लिये विवाह से सम्बन्धित कोई रिश्ता सामने आ सकता है। मन में छिपे हुये भय को दूर करने का प्रयास करें। गृहस्थ जीवन में खुशहाली रहेगी। अधूरे कार्यों को आसानी से पूरे कर लेंगे। परिवार में आपका महत्व बढ़ेगा।
Dhanu (Sagittarius)
समाजसेवा को लेकर मन में भाव उत्पन्न होंगे। कार्यक्षेत्र में टीमवर्क के कारण सभी कार्य आसानी से सफल होंगे।कार्यक्षेत्र में ऐच्छिक सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। किसी की आलोचना न करें। तकनीकी कार्यों में रुचि लेंगे।
Makara (Capricorn)
आज महिला सहकर्मियों का अपमान न करें। अधिक देर बैठकर काम करने से नुकसान होगा। सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको विजय प्राप्त होगी। विवाह से जुड़ी समस्याओं को लेकर ज्यादा परेशान न हों। जल्दबाजी में किये गये कार्यों से आपको बचना चाहिये।
Kumbha (Aquarius)
उच्च अध्ययन में सफलता मिलेगी। सन्तान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मानसिक अन्तर्द्वंद का शिकार हो सकते हैं। भविष्य को लेकर योजना बनायेंगे। किसी पुराने मित्र की मुलाक़ात से आनन्द की अनुभूति होगी। दाम्पत्य जीवन की कठिनाई दूर होगी।
Meena (Pisces)
कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। अपने कार्यों में किसी का हस्तक्षेप न होने दें। परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। दाम्पत्य सम्बन्धों के लिये दिन अच्छा नहीं है। अपने भीतर अहम् भाव न पनपने दें।
Rashi | Moonsign
In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).
Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.
In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.
Don’t know your Moonsign / Rashi?











