7 जून 2024, शुक्रवार का राशिफल
June 7, 2024

Mesha (Aries)
आज आप यात्राओं पर जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। काल्पनिक बातों में आपका समय बर्बाद हो सकता है। दूसरों के सामने ज्यादा बातें करने से बचें। आप वेबसीरीज और सिनेमा का आनन्द ले सकते हैं। सोशल मीडिया का सावधान होकर प्रयोग करें।
Vrishabha (Taurus)
आज आप धन को लेकर कुछ संकोच में आ सकते हैं। मित्रों के प्रति आपके भाव कुछ नकारात्मक हो सकते हैं। लेकिन आपको आज धैर्यवान होना चाहिये। भोजन में शुद्धता का ध्यान रखें। पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है। कानूनी मामलों को आप अपने पक्ष में कर सकते हैं।
Mithuna (Gemini)
यदि आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो आपको पूरी तैयारी रखनी होगी। राजनीति से जुड़े लोगों का सामाजिक सम्मान बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में लोग आपका अनहित करने की सोच सकते हैं। यद्यपि वे सफल नहीं होंगे किन्तु किसी पर ज्यादा विश्वास न करें। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।
Karka (Cancer)
आज का दिन आपके लिये शुभ नहीं है। सेहत नरम होने की आशंका है। आपको पेट में सूजन और अपच की समस्या हो, तो तुरन्त चिकित्सकीय परामर्श ले लें। वैवाहिक जीवन तनावपूर्ण हो सकता है। आज शान्त रहें और परिस्थितियों का अवलोकन करें।
Simha (Leo)
अधिकारियों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। कुछ लोग आपको ठगने का प्रयास कर सकते हैं। साइबर ठगी को लेकर सावधान रहें। व्यवसाय में धन लाभ हो सकता है। किन्तु आज कई अच्छे मौके भी आपके हाथ से छूट सकते हैं। धन कमाने के लिये गलत मार्गों का चुनाव न करें।
Kanya (Virgo)
दूसरों के ऊपर निर्भर रहने से आपको नुकसान होगा। व्यवसाय में सहयोगियों के ऊपर आपको शंका हो सकती है। दिन की शुरुआत किसी शुभ सूचना से होगी। कारोबार में कुछ बदलाव करने का विचार कर सकते हैं। आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन शुभ है।
Tula (Libra)
आज आप आसपास की परिस्थितियों का अच्छी तरह से मूल्याङ्कन करेंगे। उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल में कमी महसूस करेंगे। आप स्थान-परिवर्तन को आतुर हो सकते हैं। एकतरफा होकर कोई भी निर्णय न लें। धूप में बाहर निकलने से बचें। जल का पर्याप्त मात्रा में सेवन करें।
Vrishchika (Scorpio)
आज परिस्थितियाँ प्रतिकूल हो सकती है। बुरी संगत से हर हाल में दूर रहें। आपके ऊपर गलत आरोप लग सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को लेकर आपकी अपेक्षा गलत सिद्ध हो सकती है। आज किसी नये कार्य की शुरुआत न करें। स्वास्थ्य कमजोर रहने की सम्भावना है।
Dhanu (Sagittarius)
आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। सभी कार्य आपकी अपेक्षा के अनुरूप ही होंगे। कारोबार में विस्तार कर सकते हैं। नयी सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा है। दाम्पत्य सम्बन्धों में आकर्षण भाव बढ़ेगा। व्यापार से जुड़े लोगों धन के हिसाब-किताब में सावधानी रखें।
Makara (Capricorn)
बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। आप अपने घर के उपकरणों की मरम्मत आदि करवा सकते हैं। पिता के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। मित्रों के साथ कहीं घूमने और मनोरञ्जन के लिये जा सकते हैं। शेयर मार्केट में निवेश से धन लाभ होगा।
Kumbha (Aquarius)
आज धन को लेकर भाग्य साथ नहीं है। मार्केट में ज्यादा निवेश न करें। उधार लेन-देन आपको परेशानी में डाल सकता है। अनावश्यक विचारों के कारण आप कुछ परेशान हो सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर लापरवाह रहेंगे। ऐसे कार्यों से बचें जिनको लेकर आपके मन में आत्मविश्वास का भाव न हो।
Meena (Pisces)
घर को लेकर आप कुछ परेशान रहेंगे। आप लोगों से सलाह की अपेक्षा रखेंगे, लेकिन उचित सलाह मिलना कुछ कठिन है। प्रेम सम्बन्धों को लेकर जल्दबाजी में कोई कदम न उठायें। नौकरीपेशा अपने काम की गुणवत्ता से प्रसन्न नहीं रहेंगे। ज्यादा सोचने से काम बिगड़ने की सम्भावना ज्यादा है। आत्मविश्वास में कमी हो सकती है।
Rashi | Moonsign
In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).
Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.
In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.
Don’t know your Moonsign / Rashi?











