6 जून 2024, गुरुवार का राशिफल
June 6, 2024

Mesha (Aries)
पैतृक सम्पत्ति से जुड़े मामलों को लेकर आप भाग्यशाली रहेंगे। दिनचर्या काफी अस्त-व्यस्त रहने वाली है। धन को लेकर सन्तुष्ट रहेंगे। परिजनों का सहयोग और प्रेम प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन की समस्या को बातचीत के द्वारा सुलझा सकते हैं। अपनी गलतियों से सीखने की कोशिश करेंगे।
Vrishabha (Taurus)
आज आपका मानसिक तनाव दूर होगा। कुछ अच्छी खबर के मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। विवादित मामलों का समाधान आपको मिल सकता है। यदि नया घर ढूँढना चाह रहे हैं, तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। नये कारोबार को लेकर उत्साहित रहेंगे।
Mithuna (Gemini)
आज थकान और शरीर दर्द की समस्या हो सकती है। अनावश्यक कार्यों में धन खर्च होगा। किसी को भी उधार देने से आपको बचना चाहिये। लम्बी दूरी की यात्रा के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दूसरों पर ज्यादा निर्भर होना उचित नहीं है।
Karka (Cancer)
आप कुछ मनोकामनाओं के पूर्ण होने से बेहद प्रसन्न रहेंगे। नव विवाहित जोड़े कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। प्राकृतिक स्थलों की यात्रा करने की विचार बनायेंगे। प्रबन्धन से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्ययोजना में बदलाव करने के लिये दिन बहुत अच्छा है। अधिकारी वर्ग के लोग आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे।
Simha (Leo)
प्रबन्धन कार्य से जुड़े लोगों की पदोन्नति हो सकती है। अपनी योग्यता को सिद्ध करने में लगे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी सुविधायें बढ़ सकती है। आप भोग-विलास को काफी महत्व देंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है।
Kanya (Virgo)
आज आप कुछ परेशान हो सकते हैं। घर के बुजुर्गों के ऊपर आप नाराज होंगे। वैवाहिक जीवन में कुछ कठिनाई होने की आशंका है। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर लापरवाह हो सकते हैं। गुरुओं का मार्गदर्शन लेने से आपको लाभ होगा। नये कार्यों की शुरुआत न करें।
Tula (Libra)
आज आप काफी प्रसन्न हो सकते हैं। नये विषयों के अध्ययन में रुचि लेंगे। विवादित मामलों को लेकर काफी सतर्क रहें। अपनी गुप्त बातें किसी से शेयर न करें। किसी से आज कोई वादा करना उचित नहीं होगा। धार्मिक विषयों को लेकर गम्भीर रहेंगे।
Vrishchika (Scorpio)
वैवाहिक जीवन काफी सन्तुलित रहेगा। जिन लोगों का विवाह तय नहीं हो पा रहा था, उनका आज विवाह तय हो सकता है। यदि आप अपने अधिकारियों से सम्बन्ध मजबूत करना चाहते हैं, तो दिन उसके लिये अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में मित्रों का सहयोग मिलेगा। नयी जानकारियों को लेकर आप काफी उत्सुक रहेंगे। आपका सामाजिक वर्चस्व बढ़ेगा।
Dhanu (Sagittarius)
आपकी बातों से लोग नाराज हो सकते हैं। धन अनावश्यक कार्यों में खर्च होगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। शत्रुओं के साथ समझौता करने के अवसर मिल सकते हैं। कृषि कार्यों से जुड़े लोगों के लिये दिन शुभ है। आज आपको किसी मित्र की मदद करने का अवसर मिलेगा।
Makara (Capricorn)
आपकी सलाह से लोगों को काफी लाभ होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। पेट के रोग बढ़ सकते हैं। यदि आपको किसी तरह की पाचन समस्या है, तो खानपान का विशेष ध्यान रखें। बच्चे अपने माता-पिता के साथ चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं। कारोबारी अपने एकाउन्ट्स आदि को लेकर कुछ सावधान रहें।
Kumbha (Aquarius)
अपने घर की साज-सज्जा में आप काफी रुचि ले सकते हैं। शत्रु आपको परेशान करने का प्रयास करेंगे। जॉब में उच्च पद मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। गूढ़ विद्याओं की तरफ आपकी रुचि बढ़ेगी। प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम आपके पक्ष में आ सकते हैं।
Meena (Pisces)
आज नये लोगों से आपकी मित्रता हो सकती है। यदि आप सोशल मीडिया में काफी सक्रियता रखते हैं, तो आपको आज इसके माध्यम से काफी लाभ हो सकता है। लोग आपसे अपनी बातें शेयर करना पसन्द करेंगे। युवा प्रेमियों के लिये दिन काफी अच्छा रहेगा। ट्रान्सपोर्ट से जुड़े व्यवसाय में उत्तम लाभ के अवसर मिलेंगे।
Rashi | Moonsign
In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).
Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.
In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.
Don’t know your Moonsign / Rashi?











