

Mesha (Aries)
आज घर पर आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। भागदौड़ वाले कार्यों के कारण थोड़ा हताश महसूस करेंगे। कामुक विचार आपको लक्ष्य से भटका सकते हैं। ज्यादा तला-भुना और जन्क फूड खाने से बचें। ध्यान और योग से आपको काफी लाभ मिलेगा।
Vrishabha (Taurus)
आज कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक अनुबन्ध हो सकता है। निजी कम्पनियों में काम कर रहे लोगों के ऊपर से प्रेशर कम होगा। घर में अचानक मेहमान आ सकते हैं। परिजनों के साथ हर्षोल्लास का आनन्द उठायेंगे। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। पिता का आशीर्वाद और मार्गदर्शन लेते रहें।
Mithuna (Gemini)
कारोबार में प्रतिस्पर्धा के बावजूद अच्छा आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। भोजन के प्रति अरुचि हो सकती है। पूजा-पाठ आदि को लेकर दिखावे से बचें। बिजली के उपकरणों का प्रयोग सावधानी से करें। अपनी छुपी हुयी प्रतिभा को उभारने के लिये प्रयास करेंगे।
Karka (Cancer)
सन्तान को लेकर आपको खर्च ज्यादा करना पड़ सकता है। घर के सदस्यों पर अपना गुस्सा न निकालें। धर्म-अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। प्रेमी जन के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। कारोबार को लेकर बड़ा जोखिम न लें।
Simha (Leo)
मानसिक तनाव के कारण आपको फोकस करने में कुछ कठिनाई होगी। महत्वपूर्ण उपकरण या वाहन खराब हो सकता है। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर अवश्य करें। पुराने साथियों के साथ मुलाक़ात होगी।
Kanya (Virgo)
कारोबार में बड़ा आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। दोपहर के बाद आपको आर्थिक परेशानियों से राहत मिलेगी। जीवनसाथी के साथ मतभेद समाप्त होंगे। नये मित्र बन सकते हैं।
Tula (Libra)
आज लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं, इसीलिये सोच समझकर ही बात करें। धार्मिक कार्यों को लेकर आप सजग रहेंगे। परिस्थितियों में सकारात्मक परिवर्तन आयेगा। अनावश्यक बातों पर आपको ध्यान नहीं देना चाहिये। नजदीकी रिश्तेदार आपसे धन उधार माँग सकते हैं।
Vrishchika (Scorpio)
नयी परियोजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। परिवार के लोगों की जरूरतों पर धन खर्च करें। अपने व्यक्तित्व को लेकर काफी आशावादी रहेंगे। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
Dhanu (Sagittarius)
आज आप थोड़ा सुस्त सा महसूस करेंगे। किसी को भी आज कोई वादा न करें वरना आपको लगातार मानसिक दबाव का सामना करना पड़ेगा। शरीर के किसी अंग में दर्द की शिकायत हो सकती है। लम्बी दूरी की यात्रा आज बिल्कुल न करें। पुराना कर्ज आपको बहुत ज्यादा परेशान करेगा।
Makara (Capricorn)
पैतृक सम्पत्ति से आपको धन लाभ होगा। व्यापार में आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। अपनी कार्यशैली को दूसरों पर न थोपें। अचल सम्पत्ति की ख़रीदारी का विचार बनायेंगे। सामाजिक कार्यों में आप भाग ले सकते हैं। आज अपनी बातों से लोगों को आकर्षित कर लेंगे।
Kumbha (Aquarius)
नया काम शुरु करने के लिये दिन शानदार रहेगा। आज आप आवश्यक कार्यों को लेकर थोड़े लापरवाह हो सकते हैं। सभी काम आराम से एवं धीमी गति से करेंगे। विदेश से जॉब के अवसर मिलने की सम्भावना बन रही है। सन्तान का उत्तम सहयोग प्राप्त होगा।
Meena (Pisces)
कार्यक्षेत्र में लोग आपको कमतर आँक सकते हैं। आज चञ्चलता पर नियन्त्रण रखना आपके लिये बहुत जरूरी है। पेट में जलन की समस्या हो सकती है। घरेलू वातावरण थोड़ा अशान्त रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर परिजनों के साथ उलझने से बचें। मन अनैतिक कार्यों की तरफ भागेगा।
