

Mesha (Aries)
आज अपनी जिम्मेदारियों को आप पूरी निष्ठा से निभायेंगे। कमीशन से जुड़े बिजनेस में धन लाभ होगा। किसी पुरानी बीमारी के ठीक होने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ आपके सम्बन्ध बहुत ही अच्छे रहेंगे। घर के बड़े-बुजुर्ग आपको ज़िम्मेदारी सौंप सकते हैं।
Vrishabha (Taurus)
अपनी कार्यशैली में बदलाव ला सकते हैं। अपने घर के कार्यों को आज काफी प्राथमिकता देंगे। बच्चे पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रेम सम्बन्धों को लेकर भावुक रहेंगे। घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा। भौतिक सुविधाओं पर आप काफी धन खर्च करेंगे।
Mithuna (Gemini)
पुरानी स्मृतियों को सोच मन कुछ व्यथित हो सकता है। मौसम को लेकर एलर्जी की समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है। शाम की किसी दोस्त से मुलाकात हो सकती है। अपने वचनों पर दृढ़ रहें वरना मानहानि होने की आशंका है।
Karka (Cancer)
आय के नये स्रोत विकसित हो सकते हैं। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। परिवार के लोग आपकी मदद को तत्पर रहेंगे। नयी व्यापारिक डील होने की सम्भावना है। कारोबारी उद्देश्य से यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवन में आ रहे बदलावों को स्वीकारें।
Simha (Leo)
आज आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। महत्वपूर्ण कार्य करने से पहले बड़ों की राय अवश्य लें। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। गैस और कब्ज की समस्या होगी। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी सक्रिय हो सकते हैं।
Kanya (Virgo)
आपका मन काफी सकारात्मक रहेगा। व्यापारियों को नये उत्पादों की खरीद-बिक्री से लाभ होगा। पुराने मतभेदों के सुलझने की सम्भावना है। घर में सुख-समृद्धि का वातावरण रहेगा। सम्बन्धों में नयी ताजगी महसूस करेंगे। भावनाओं के बजाय समझदारी से काम करें।
Tula (Libra)
दिखावे वाले खर्चों से आपको बचना चाहिये। भोजन की गुणवत्ता का ध्यान रखें। अपनी योग्यता का दुरुपयोग न करें। जॉब में बदलाव करने से आपको बचना चाहिये। अपनी प्रतिभा पर बिल्कुल भी सन्देह न करें। किसी नये प्रोजेक्ट्स में शामिल हो रहे हैं तो उसकी पूरी जानकारी प्राप्त कर लें।
Vrishchika (Scorpio)
नये कारोबार में बड़ा धन लाभ होगा। मित्रों से भरपूर सहयोग मिल सकता है। विवाह आदि कार्यक्रमों में आ रही बाधा दूर होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े उद्योगों को बहुत ही शानदार लाभ मिल सकता है।
Dhanu (Sagittarius)
कार्यक्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। सम्पत्ति के क्रय-विक्रय से लाभ होगा। घर में आनन्द का माहौल रहेगा। समाज में आपका मान बढ़ेगा। आज आप काफी आनन्दित महसूस करेंगे। भविष्य को लेकर नयी योजना बनायेंगे।
Makara (Capricorn)
आर्थिक दृष्टिकोण से समय बहुत अच्छा है। दाम्पत्य जीवन रोमान्स और सामन्जस्य से भरपूर रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में मनोवाञ्छित परिणाम मिलेंगे। ऑनलाइन शॉपिंग के माध्यम से कोई महँगी सर्विस या मूल्यवान वस्तु खरीद सकते हैं। परिजनों के प्रोत्साहन से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
Kumbha (Aquarius)
कार्यक्षेत्र में आपके प्रभाव में कमी आ सकती है। वाहन तीव्र गति से न चलायें। परिवार के लोगों की चिन्ता रहेगी। क्रोध और कड़वी भाषा के कारण आपके अपने लोग नाराज हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें।
Meena (Pisces)
पति-पत्नी के बीच समर्पण भाव और प्रेम की भावना में वृद्धि होगी। परिवार के साथ डिनर का आनन्द लेंगे। विवाह योग्य लोगों का विवाह तय हो सकता है। व्यवसाय में नकदी की समस्या हल हो सकती है। धैर्य और संयम के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है।
